Category : मध्यप्रदेश
मंडी की रैली में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन दे रही
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के चुनाव प्रचार पर हैं। पीएम मोदी ने शिमला की रैली में कही ये बातें पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में रैली को संबोधित किया। @BJP4India के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा, आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार […]...
निर्वाचन पदाधिकारी राजन पहुंचे सीहोर, स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा
भोपाल: मध्यप्रदेश में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने आज सीहोर के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत आगामी 4 जून को 3 संसदीय क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाली जिले की 4 विधानसभाओं की मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। राजन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम […]...
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा की जीत के लिए की पूजा अर्चना
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। बाबा महाकाल से भाजपा की सर्वत्र विजय की कामना की है। बाबा की कृपा रहेगी तो सब जगह विजय मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने मंदिर के गर्भगृह के बाहर देहरी से दर्शन किए और नंदी हाल में बैठकर पूजा अर्चना की। मंदिर के पुरोहित सत्यनारायण जोशी ने उनसे पूजन कराया। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचकर महंत विनीत गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने […]...
बुरहानपुर में बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात…
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले के आरोपी के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। साथ ही आरोपी के घर के बाहर रखी टपरी को भी प्रशासन ने तोड़ दिया है। आरोपी के मकान का कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर बनाया गया था। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत मकान पर बुलडोजर चलाया गया, मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने के लिए एक दिन पहले आक्रोशित लोगों […]...
जैन परिवार की बेटी बनेगी शिवराज सिंह चौहान की बहू, मंदिर में हुई सगाई, देखें तस्वीरें
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल की सगाई राजधानी भोपाल की प्रख्यात चिकित्सक रहे जैन की पोती से दो दिनों पहले एक बेहद निजी कार्यक्रम में हुई। बेहद पारिवारिक और सादगी भरे ढंग से हुए इस रोका में शिवराज सिंह चौहान का परिवार और जैन परिवार शामिल रहा। सगाई के बाद दोनों परिवारों में हर्षोल्लास का माहौल देखा जा रहा है। आपको बता दें शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं। बड़े बेटे कार्तिकेय अक्सर शिवराज सिंह चौहान के साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में और राजनीतिक रेलियों को संबोधित करते दिखाई दिए जाते हैं तो दूसरी […]...
एक छोटी सी गलतफहमी से परिवार से बिछड़ी 2 साल की बेटी, कुछ घंटों में माता-पिता को मिली
खरगोन जिले के बड़वाह थाना में रात करीब 11.30 बजे पंचवटी होटल के कर्मचारी मोहन सिंह (33) अपने साथी शंभु (36) और अन्य दो व्यक्तियों के साथ 02 साल की बच्ची को थाने लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह बच्ची पंचवटी होटल पर रो रही थी इसके माता पिता इसे छोड़कर चले गए हैं। यह सुनते ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वाह अर्चना रावत ने तुरंत थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक निर्मल श्रीवास को निर्देश दिए और माता-पिता को ढूंढने के लिए एक टीम बनवाई। इस टीम ने रात्रि में ही 02 वर्ष की बच्ची के माता पिता की तलाश के लिए […]...
इमरती देवी ने की जीतू पटवारी की जल्द गिरफ्तारी की मांग, बोली- पहले जूता मारो, फिर माफी मांगों, ऐसा नहीं होता
भोपाल: इमरती में रस खत्म हो चुका है…बयान को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मुश्किलों कम नहीं हो रही। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पीसीसीचीफ की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि जीतू पटवारी इस बयान को लेकर माफी मांग चुके हैं। लेकिन इमरती देवी का कहना है कि उनकी गल्ती माफी के काबिल नहीं है। उनको जल्द से जल्द उठाकर जेल में डालना चाहिए। इमरती देवी ने सीएम मोहन यादव से जीतू पटवारी की गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल, जीतू पटवारी ने इमरती देवी के राजनीतिक भविष्य को लेकर बयान दिया था कि ‘इमरती देवी का रस खत्म […]...
मौत से पहले युवक ने बनाया वीडियो कहा – इसे कायरता नहीं मजबूरी समझें , फिर खा लिया जहर…
अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आपको बता दें की युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है और वीडियो भी बनाया जिसमें उसने कहा कि इसे मेरी मजबूरी समझें मेरे पास अब कोई और चारा नहीं बचा था। घटना गुरुवार की है। युवक का नाम अंकित है युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपने हाथ की नस काट ली तत्काल परिजन उसको अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उस ने दम तोड़ दिया। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था मृतक की पत्नी डॉक्टर है। सुसाइड से पहले युवक […]...
शादी के दूसरे दिन भाई के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर माइके गई दुल्हन…लेकिन सच्चाई जान उड़े सबके होश
शादी…वो लड्डू है जो खाए वो भी पछताए और जो न खाए वो भी…दमोह के हटा थाना क्षेत्र में भी एक युवक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जहां थोड़ी उम्र बीती तो वो शादी के लिए तरसने लगा। जैसे कैसे शादी भी हो गई। लेकिन शादी के दूसरे ही दिन उसकी दुल्हनिया भाई के एक्सीडेंट का कहकर माइके चली गई। लेकिन लौटी नहीं। फिर घर में जांच पड़ताल की तो गहनें और नकदी भी गायब मिली। ऐसे में मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद जो बताया उसे सुनकर सबके होश उड़ गए। दूल्हे की […]...
इंदौर में बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर चाकू से किया हमला, एफआरवी का ड्राइवर भी हुआ घायल…
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब अपराधों की राजधानी बनते जा रही है पहले ही शहर में लगातार हत्या लूट चोरी का दौर लगातार जारी है। वहीं अब पुलिसकर्मी और उसके डायल 100 के ड्राइवर पर बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर घायल किया है। आपको बता दें कि पूरा मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी की खुले मैदान में कुछ लोग पार्टी कर रहे हैं। जिस के बाद डायल 100 का ड्राइवर और पुलिस जवान देखने पहुंचे थे। तभी बदमाशों ने ड्राइवर और पुलिस जवान प्रदीप पर धारदार हथियारों से हमला […]...

