Category : मध्यप्रदेश
महाकाल मंदिर में श्रावण मास की तैयारियां शुरू, दर्शन व्यवस्था में होगा बदलाव, जानें कब-कब निकलेगी बाबा की सवारी
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। इस बार श्रावण मास की शुरुआत सोमवार के दिन होने से पहले ही दिन भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। महापर्व शुरू होने में दो माह का समय शेष है, ऐसे में मंदिर समिति श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी, श्रावण महोत्सव व दर्शन व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार कर रही है। 4 जून को चुनाव आचार संहिता समाप्त के बाद प्रबंध समिति की बैठक में विचार विमर्श के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। श्रावण मास में महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में विशेष बदलाव होता है। भगवान […]...
अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे भाजपा पार्षद कमलेश कालरा, पानी की समस्या का जताया विरोध
इंदौर। गर्मी शहर में कई स्थानों पर पेयजल समस्या देखने को मिल रही है। वहीं शनिवार को इस समस्या के विरोध में भाजपा पार्षद ने धरना दे दिया। दरअसल, पानी की समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 65 के पार्षद कमलेश कालरा स्नेह नगर पानी को टंकी पहुंचे और अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए। ...
पुराना कबाड़खाना में दो मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने तीन घंटे में पाया काबू
भोपाल। पुराने शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुराना कबाड़खाना इलाके में एक दोमंजिला इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। इमारत में बिस्किट की बेकरी का संचालन होता है। आसपास के लोगों और राहगीरों ने जब बिल्डिंग से धुआं निकलता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद न्यू कबाड़खाना, फतेहगढ़, पुल बोगदा और बैरागढ़ से दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास रहने वाले भी दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी […]...
देवास में बिजली व पानी के लिए घमासान, तीन मामले दर्ज, एक में सरपंच भी आरोपी
देवास। जिले में चल रहे भीषण गर्मी के दौर के बीच पानी व बिजली को लेकर कई क्षेत्रों में घमासान मचा हुआ है। इसके लिए लोग सड़क पर उतर रहे हैं और विवाद भी हो रहे हैं। ऐसे ही तीन मामलों में से दो में शासकीय कार्य में बाधा, नुकसान सहित एक अन्य में मारपीट का केस दर्ज हुआ है। एक मामले में सरपंच व उसके स्वजन भी आरोपी हैं। पानी के लिए प्रदर्शन, कई गांवों की बिजली बंद कराई देवास के खातेगांव क्षेत्र के जियागांव में जल संकट को लेकर शुक्रवार को लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। जियागांव ग्रिड पर […]...
पुणे कार एक्सीडेंट केस में नाबालिग के दादा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपराध कबूलने के लिए ड्राइवर पर डाला था दबाव
पुणे कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दादा पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर जुर्म कबूलने के लिए दबाव डाला, ताकि पोते को बचाया जा सके। बता दें, आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, सीपी पुणे अमितेश कुमार ने बताया, नाबालिग आरोपी के दादा को पुणे पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आईपीसी 365 और 368 के तहत एक अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे होश […]...
अक्षय कांति बम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई टली
इंदौर से कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हत्या के कथित प्रयास के मामले में गिरफ्तारी वॉरंट को लेकर अक्षय कांति बम और उनके पिता को शुक्रवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। मामले में पिता-पुत्र की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति प्रेमनारायण सिंह ने इस याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख तय की है। सत्र न्यायालय ने बम (46) और उनके पिता कांतिलाल (75) के खिलाफ 10 मई को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस के एक अधिकारी […]...
MP में पर्यटकों की संख्या में इजाफा, मंत्री धर्मेंद्र लोधी बोले- पिछले 1 साल में 11 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के स्थापना दिवस पर 24 मई को मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने प्रदेशवासियों को पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही। मंत्री लोधी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह स्थल […]...
देशभर के विशेषज्ञों की टीम ने बनवाया शहर का मास्टर प्लान, बैठक में बताया गया की 2041 में कैसा होगा इंदौर
भविष्य के इंदौर को लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन के द्वारा दो दिवसीय बैठक में इंदौर के विकास और आम लोगों को भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा की, आगामी 20 साल को देखते हुए तैयार किये जा रहे मास्टर प्लान में देश के विशेषज्ञों के द्वारा भी अहम् सुझाव दिए जा रहे हैं। मास्टर प्लान को लेकर हुई बैठक दूसरे दिन भी करीब साढ़े चार घंटे लंबी चली,बैठक में हर बिंदु को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा की गई। इस दौरान इंदौर के प्रत्येक सेक्टर में हो रहे कार्यों की जानकारी भी साझा […]...
चुनाव आयोग पहुंची पंडित प्रदीप मिश्रा की शिकायत, कांग्रेस नेता ने की कथावाचन पर रोक लगाने की मांग
कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने जाने माने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की चुनाव आयोग शिकायत की है। कांग्रेस महासचिव ने पं मिश्रा की कथाओं पर रोक लगाने की मांग की है और पंडित प्रदीप मिश्रा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी बात कही है। ये है पूरा मामला पंडित प्रदीप मिश्रा की 6 मई को परतवाड़ा में कथा थी जिसके अंतिम दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने सनातन के नाम पर जनता से वोट की अपील की व पीएम मोदी की तारीफ की। इसी बात को लेकर कांग्रेस नेता पंकज शर्मा निर्वाचन आयोग पहुंच गए और […]...
लू की चपेट में मध्य प्रदेश ,भोपाल ,इंदौर समेत कई जिलों में पारा 45 के पार , गुना सबसे गर्म…
इन दिनों पूरा मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। पारा लगातार बढ़ता जा रहा है मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को राजधानी भोपाल में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया गुरुवार को भोपाल में पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अभी पूरे मध्य प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते पूरा प्रदेश लू की चपेट में है। बात करें पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर की तो गुरुवार को मध्य प्रदेश के गुना में सबसे […]...

