Category : मध्यप्रदेश
उज्जैन में परमधाम आश्रम के स्वामी के साथ मारपीट मामले में महंत सुरेशानंद गिरफ्तार
उज्जैन : परमधाम आश्रम के स्वामी के साथ मारपीट के मामले में गुरुवार को पुलिस ने महंत सुरेशानंद को गिरफ्तार कर लिया। महाकाल थाना पुलिस ने आरोपित महंत को कोर्ट में पेश किया , जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हो गए। पुलिस एक और आरोपित की तलाश में जुटी है। ये है मामला टीआइ अजय वर्मा ने बताया कि कहारवाड़ी स्थित परमधाम आश्रम के स्वामी संपूर्णानंद ने शिकायत की थी कि आश्रम में रहने वाला बोधानंद आसपास के लोगों से विवाद कर रहा था। आश्रम की बदनामी होने से बोधानंद को हटाकर उनके गुरु परमानंद महाराज ने […]...
युवती ने फांसी लगाने से पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किया 4 पेज का सुसाइड नोट
गायत्री शक्ति पीठ के समीप अपने दादाजी के पास रह रही 20 वर्षीय युवती आशा पुत्री मोहनलाल मेघवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने आत्महत्या से पहले 4 पेज का सुसाइड नोट भी इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया था, जिसमें प्यार में धोखा मिलने की बात लिखी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था। गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव पिपलियामंडी पहुंचा। यहां पर युवती के स्वजनों व अन्य लोगों ने युवती के शव को महू-नीमच राजमार्ग की सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मृतक युवती के मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की […]...
मंदसौर में नीमच विधायक दिलीप सिंह के वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बाइक सवार पति व 2 बच्चे घायल
मंदसौर। शुक्रवार सुबह महू-नीमच राजमार्ग पर लखमाखेड़ी फंटे पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की इनोवा व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति व दो बच्चे घायल हो गए। इनोवा में विधायक के स्वजन सवार थे। हादसे के बाद विधायक के वाहन से ही घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति का उपचार किया गया। मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौपा गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे। विधायक के इनोवा से हुई टक्कर शुक्रवार सुबह 40 […]...
महिला ने साथ रहने का दबाव बनाया, प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट
आलीराजपुर। कट्ठीवाड़ा पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दरअसल महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर उसने प्रेमिका के साथ पहले मारपीट की तथा बाद में ओढ़नी से गला दबाकर मार दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया, गत 27 मई को कट्ठीवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम राठौड़ी बांद्रा वांदरिया में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज किया गया था। जांच में पुलिस को पता चला कि मृतका की सरदार पिता शंकर परमार उम्र 38 साल […]...
बीना में नगर पालिका अध्यक्ष को नहीं मिला अस्पताल में इलाज, फूट-फूटकर रोईं
गुरुवार रात्रि में बीना नगर पालिका अध्यक्ष की अचानक तबियत बिगड़ गईं। वह उपचार के लिए अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्हें समय पर उपचार नहीं मिला। इसके बाद वह फूट-फूट कर रोईं और अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी बतलाई। रात्रि 9:00 बजे के आसपास नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के पेट में दर्द शुरू हुआ। वह उपचार के लिए 10:00 के लगभग सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां उन्हें ड्यूटी पर कोई डाक्टर मौजूद नहीं मिला। उन्होंने इसकी पीड़ा उपस्थित स्टाफ के सामने व्यक्त की। जिस पर एक व्यक्ति उनके सामने आया और स्वयं को डाक्टर बताते हुए उसने उनके लिए दवा लिखी। […]...
इंदौर में योग कक्षा के दौरान स्टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्त फौजी की मौत, हाथ में था तिरंगा, लोग बजा रहे थे तालियां
इंदौर। शहर में योग कक्षा के दौरान स्टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के फूटी कोठी इलाके में हुई। घटना शुक्रवार सुबह की है। लोगों ने इसे भी कार्यक्रम का हिस्सा माना और काफी देर तक वे तालियां बजाते रहे। यहां अग्रसेन धाम पर आस्था योग क्रांति अभियान संस्था ने निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया है। इसी शिविर में सेवानिवृत्त फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा स्टेट पर तिरंगा हाथ में लेकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ समय बाद वे स्टेज पर गिरे और उनका निधन हो गया। जब वे […]...
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का बड़ा फैसला, मचा हड़कंप
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सभी स्कूलों को 8 जून तक फीस तथा अन्य विषयों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को पोर्टल पर 8 जून तक सारी जानकारी अपलोड करनी होगी। 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। फर्जी एवं डुप्लीकेट पाठ्यपुस्तकों को विद्यालय में शामिल करने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। किताबों में जिस बुक सेलर्स और प्रशासन ने छेड़छाड़ की होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों की मोनोपॉली तोड़ने के लिए सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। बता दें कि […]...
बलात्कार के बाद नाबालिग का कराया गर्भपात, आशा कार्यकर्ता सहित दो आरोपियों पर मामला दर्ज
छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और इसके बाद गर्भपात कराने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में बलात्कार करने वाले दोनों आरोपियों सहित उस आशा कार्यकर्ता पर भी मामला दर्ज किया है, जिसकी मदद से आरोपियों ने पीड़िता का गर्भपात कराने का प्रयास किया था। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर पड़ताल में जुटी हुई है। एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की चंदला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, उसका पिता दिल्ली में मजदूरी का कार्य करता है। पिछले कुछ महीनों से गांव के […]...
कुएं में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, हुई मौत ,गांव में पसरा मातम…
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बमीठा थाना क्षेत्र के राजगढ़ पंचायत का में दो सगे भाईयों की कुंए में डूबने से मौत हुई है। इससे पहले चंदला और बमीठा थाना क्षेत्र में डूबने के कारण सगे भाईयों की मौतें हो चुकी हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ पंचायत के ग्राम नादिया बेहर निवासी राम सिंह गौड़ का 15 वर्षीय पुत्र सुजान सिंह और 12 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र सिंह […]...
इंदौर : सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये शारजाह से मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे 23 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे से रोडियम धातु की परत चढ़ा करीब 80 ग्राम सोना जब्त किया गया। आरोपी व्यक्ति विदेशी सोने की इस खेप को अपने मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपाकर लाया था। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सोने का मूल्य करीब छह लाख रुपये आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि शारजाह की एक हालिया उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे मोहम्मद आरिफ गामा शेख (23) की मुखबिर की पुख्ता सूचना पर तलाशी ली गई। अधिकारी के मुताबिक, मुंबई के रहने वाले शेख के कब्जे से 80.29 ग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया, जिस पर रोडियम की परत चढ़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने सोने की यह खेप अपने मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपा रखी थी। दोनों उपकरणों का जब चलाकर देखा गया, तो ये काम करते पाए गए। उन्होंने बताया कि सोने पर रोडियम की परत चढ़ाने के बाद यह पीली धातु चांदी की तरह बेहद चमकीली दिखाई देती है। अधिकारी ने बताया कि विदेशी सोने तस्करी के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश के तहत इस पीली धातु पर अक्सर रोडियम की परत चढ़ा दी जाती है। उन्होंने बताया कि शेख के कब्जे से विदेश में बना एक लैपटॉप और दो महंगे फोन भी जब्त किए गए। अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना व साइबर सेल की मदद से वाहन चेकिंग के दौरान भूसे की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे अवैध मादक पदार्थ गांजे का जखीरा जब्त किया है, भूसे की बोरियों में गंजे को देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। गांजे का वजन 5 क्विंटल 38 किलोग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 7 लाख 74 हजार आंका गया है, वहीं इस पूरे मामले का खुलासा एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में किया। पन्ना एसपी साईं कृष्ण थोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा […]...

