Category : मध्यप्रदेश
फ्री में नहीं दी शराब तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वारदात सीसीटीवी में कैद…
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों ने फ्री में शराब नहीं देने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आपको बता दें कि यह घटना अंबाह थाना क्षेत्र की है। यहां पर मौजूद शराब की दुकान पर तीन बदमाश मोटरसाइकिल से सवार होकर आए थे। बताया जा रहा है कि तीनों ने फ्री में शराब मांगी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो कुख्यात बदमाश जोगा पंडित और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दुकान में मौजूद लोगों ने छिपकर अपनी जान बचाई। अवैध हथियारों से फायरिंग के लगातार मामले आ रहे सामने.. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी […]...
आरोपी को पकड़ने गया हेड कांस्टेबल, सूखी नदी में लगा दी छलांग ,पैर टूटा ,रीवा रेफर..
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हेड कांस्टेबल ने आरोपी को पकड़ने के लिए सूखी नदी में छलांग लगा दी, नदी में पानी नहीं था हेड कांस्टेबल गड्ढे में फस गया और उसका पैर टूट गया है। तत्काल अन्य पुलिसकर्मी घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से रीवा रेफर कर दिया गया है। मौका पाकर आरोपी मौके से भाग निकला प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 साल का नाबालिग 13 साल की लड़की को अपने साथ सूरत ले गया था। पुलिस को देख आरोपी ने लगा दी दौड़ लड़की के पिता थाने पहुंचे थे और उन्होंने मामला दर्ज कराया था। पुलिस 3 […]...
इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुए कई खुलासे..
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को 6 पिस्टल, 3 कट्टे और 3 कारतूस के साथ सिरपुर तालाब के पास से गिरफ्तार किया है। व्यवसाय के रूप में धार के जंगलों में हथियार बना कर महारष्ट्र सहित अन्य राज्यों में यह आरोपी तस्करी कर रहे थे। इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध हथियार इंदौर शहर में सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान धार […]...
बागेश्वर सरकार के भाई शालीग्राम ने महिलाओं से घर में घुसकर की मारपीट, 4 के खिलाफ मामला दर्ज
बागेश्वर धाम के पीठाधीरेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालीग्राम एक बार फिर विवादों में हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की और घर की महिलाओं को पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शालीग्राम समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि शालिग्राम व तीन लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जीतू तिवारी नाम के शख्स के घर में घुसकर […]...
मुर्गा बकरा खाने से 50 लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप
दंतेवाड़ा कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम हड़मामुंडा में छठी कार्यक्रम में खाना खाकर लगभग 50 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। 20 ग्रामीणों का गांव में ही कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है तो वही बाकी ग्रामीणों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआकोंडा भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की रात गांव के हूंगा कर्मा के घर छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने मुर्गा, बकरा का मांस खाया था। आज सुबह से ही मांस खाए ग्रामीणों को उल्टी-दस्त को शिकायत होने लगी। […]...
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, बोले- मंदिर का प्राचीन प्रवरूप कायम रहना चाहिए
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी मंडप में बैठकर ध्यान व प्रार्थना की। पुजारियों ने स्वस्ति वाचन किया। सभा मंडप से बाहर आते समय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पं. संजय पुजारी से मंदिर के शिखर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मंदिर के शिखर पर पुताई क्यों की गई है, इसका स्वरूप भी प्राचीन काले पत्थरों की तरह होना चाहिए। इस पर पुजारी ने उन्हें बताया कि मंदिर का शिखर पत्थर से नहीं, बल्कि ईंट और चूने से बना हुआ है, इसलिए शिखर पर चूने से पुताई की जाती है। […]...
पिता और भाई की हत्या के आरोपित लड़की के मित्र ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस थाने पहुंचकर बताया अपना नाम
जबलपुर। अपने बाॅयफ्रेंड के साथ पिता और भाई की हत्या करने वाली लड़की के मित्र ने देर रात आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार इस वारदात के मास्टर माइंड बताए जा रहे मुकुल सिंह नामक युवक ने रात करीब पौने बारह बजे यहां सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक दिन पहले ही नाबालिग लड़की को पकड़ लिया, इस दौरान मुकुल भागने में सफल हो गया था। बताया जाता है कि मुकुल सिंह अपने चेहरे पर एक कपड़ा बांधकर पुलिस थाने पहुंचा था। उसने सिविल लाइन पुलिस थाना पहुंचकर अपना नाम […]...
पिता-पुत्र के हत्यारे मुकुल ने सरेंडर करने के बाद बताई हत्या की वजह
जबलपुर। रेलवे की सिविल लाइंस की मिलेनियम कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपित मुकुल सिंह ने गुरुवार की…...
मुस्लिम कानून के तहत मतांतरण के बिना अंतरधार्मिक विवाह अवैधानिक: मप्र हाई कोर्ट
जबलपुर। हाई कोर्ट ने एक मामले में कहा कि मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के बीच विवाह, मुस्लिम कानून के अनुसार वैध विवाह नहीं है। इस मत के साथ कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत अंतर-धार्मिक विवाह को पंजीकृत करने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया ने कहा कि मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के बीच विवाह को मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत अनियमित विवाह माना जाएगा, भले ही उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह किया हो। कोर्ट ने कहा कि “मुस्लिम कानून के अनुसार, किसी मुस्लिम लड़के […]...
तन पर वर्दी, होठों पर देशभक्ति… परफॉर्म करते हुए रिटायर्ड फौजी को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक रिटायर्ड सैनिक अपनी टीम के साथ एक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने गए थे. इस दौरान जब वह स्टेज पर वर्दी में परफॉर्म कर रहे थे उसी वक्त उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. स्टेज पर रिटायर्ड फौजी के गिरने के बाद भी लोग इसे परफॉर्मेंस समझते रहे और तालियां बचाते रहे. जब मंच पर करीब एक मिनट तक वह पड़े रहे तो लोगों ने उन्हें जाकर देखा. हालत ठीक नहीं होने पर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूरी घटना इंदौर […]...

