Category : मध्यप्रदेश
नर्सिंग कॉलेज घोटाले के घेरे में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी आएंगे
भोपाल। नर्सिंग काॅलेजों की मान्यता में हुई गड़बड़ियों की जांच के घेरे में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी आएंगे। सरकार ने ऐसे सभी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो मान्यता के पूर्व होने वाले निरीक्षण संबंधी जांच दल में शामिल थे और गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। राजस्व विभाग ने 14 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग से भी कहा गया है कि वह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करे। मान्यता देने से पूर्व निरीक्षण दल बनाकर काॅलेजों का निरीक्षण कराया जाता है। इसमें भूमि […]...
भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, 116 प्रेक्षकों की निगरानी में होगी काउंटिंग
भोपाल। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन शनिवार को भोपाल के पुरानी केंद्रीय जेल स्थित मतगणना स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तेज गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर कूलर, पंखे, ठंडा पानी, मेडिकल किट, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। यहां पर 4 जून को जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। निरीक्षण के दौरान भोपाल के कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी उनके साथ रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा […]...
ऊमरी पुलिस ने इंदौर जाकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से वारंट तामील कराया
भिंड। मतदाताओं को भ्रमित करने और आदर्श आचार संहित का उल्लंघन करने पर ऊमरी पुलिस ने मप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ऊमरी पुलिस ने पटवारी के खिलाफ जारीी 41ए सीआरपीसी का नोटिस इंदौर में तलाश कर तामील कराया है। साथ ही उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट में उपस्थित होने के लिए कहा है। बात दें, कि 27 अप्रैल को ऊमरी में जनसभा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भिंड-दतिया लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी देवाशीष जाररिया को लेकर विवादित बयान दिया था। एक मई 2024 को आवेदक अशोक कुमार गुप्ता निर्वाचन अभिकर्ता बसपा लोकसभा क्षेत्र-2 […]...
महाकाल दर्शन के बाद श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत
उज्जैन। महाकाल दर्शन करने के लिए अयोध्या से उज्जैन आए एक दर्शनार्थी की शनिवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाकाल पुलिस ने इस संबंध में बताया कि शिवचरण पुत्र रामचंद्र उम्र 45 वर्ष निवासी कुमारगंज, अयोध्या, उत्तर प्रदेश अपने स्वजन के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे। महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान बिगड़ी तबीयत बताया जाता है कि महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इस पर मंदिर में बने अस्पताल के […]...
ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से खुली लूट और ठगी
ओंकारेश्वर। विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में दर्शन के नाम पर सुदूरवर्ती प्रदेशों से आने वाले तीर्थयात्रियों से कथित पंडे पुजारियों द्वारा लूट और ठगी धड़ल्ले से जारी है। शासन, प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही के कारण तीर्थयात्रियों से जम कर लूटपाट और ठगी का धंधा जारी है। इस कारण तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर की छवि धूमिल हो रही है। ओंकारेश्वर तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं से राशि लेकर दर्शन का झांसा देने की अनेक घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। यहां तक कि दर्शन कराने के नाम पर बिचौलियों द्वारा श्रद्धालुओं से धन राशि लेने के वीडियो भी सोशल मीडिया में आ चुके […]...
पॉश कॉलोनी के पांच फ्लैट में चोरों का धावा, नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी
देवास। शहर की पॉश कालोनियों में शुमार कालानी बाग में चोरों ने एक ही बिल्डिंग में बने 6 में से पांच फ्लैट में धावा बाेल दिया। इनमें से दो फ्लैट से सोने-चांदी के जेवर, नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया, दो अन्य फ्लैट से चोर कुछ नहीं ले जा पाए जबकि एक फ्लैट में चोरी में क्या गया है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है क्योंकि परिवार बाहर गया हुआ है। मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात अज्ञात आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में फरियादी भवानीशंकर […]...
इंदौर में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने खाली मटके फोड़कर किया विरोध..
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश में कई जगह पारा 50 डिग्री के ऊपर जा चुका है और पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। बात करें मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की पानी की किल्लत यहां भी देखने को मिल रही है साथ ही नगर निगम टैंकरों से पानी सप्लाई करके पूर्ति करने की कोशिश कर रहा है। इसी घड़ी में कांग्रेस ने आज विरोध स्वरूप कॉलोनी में जाकर मटके बांटे और मटके फोड़ कर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम जनता एवं रहवासियों ने बताया है कि हमें कई दिनों से पानी नहीं […]...
मामूली लड़ाई के बाद पति ने लगाई फांसी, फिर पत्नी ने भी उठा लिया खौफनाक कदम..
शहर के जैतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में पति और पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के फांसी लगाने के महज आधे घण्टे बाद पत्नी ने भी फांसी लगा ली। दोनो की एक दो माह की बेटी भी है। अचानक बहु, बेटे का इतना बड़ा कदम उठाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। दोनों का शुक्रवार सुबह पीएम कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पिता कन्हैया ने गुरुवार देर शाम अपने ही घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों की नजर पड़ने पर उसे बेहोसी की हालत में जिला अस्पताल ले गए जहां आईसीयू में […]...
इंदौर में रिश्वत लेते हुए सरपंच पति को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा ,इस काम के बदले मांग रहा था घूस…
मध्य प्रदेश की इंदौर लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 95 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरपंच पति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल इंदौर के विजय नगर में रहने वाले फरियादी संजय तिवारी ने इंदौर लोकायुक्त को शिकायत की थी की उनकी जमीन को समतल करने के लिए तालाब की मिटटी चाहिए थी। जिस पर ग्राम व्यास खेड़ी के सरपंच पति राहुल रावत ने उनसे व्यास खेड़ी के तालाब के गहरीकरण की मिट्टी खेत में ले जाने के एवज में एक लाख रूपए की रिश्वत की मांग की थी। फरियादी संजय रिश्वत नहीं देना चाहते थे। इसलिए […]...
मेडिकल कॉलेज में खड़ी 108 एंबुलेंस में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी..
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दमकल वाहनों को बुलाया फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ही यह आग लगी है। आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एंबुलेंस आग लगने से कुछ देर पहले ही मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी। मरीज को अंदर अस्पताल में ले जाया गया। इसके तुरंत बाद एंबुलेंस […]...

