Category : मध्यप्रदेश
सतना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई ,चार लोगों की मौत…
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे जिनमें से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक युवक गंभीर घायल है, सभी लोग जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए निकले थे और रीवा जा रहे थे। रामपुर बघेलान के पास अचानक तेज रफ्तार कार पलट गई। घटना रविवार देर रात की है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में कृष्णा गंभीर रूप […]...
जबलपुर कलेक्टर के बेटे की हीट स्ट्रोक से मौत, दिल्ली में रहकर कर रहे थे पढ़ाई..
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल 21 साल के थे और दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के चलते उनकी तबीयत खराब हुई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन तक खबर आई कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। जिसके बाद दीपक सक्सेना […]...
इतनी जुर्रत कि नजरें मिलाओगे…दबंगों ने युवक पर बरसाए लात-घूंसे, अस्पताल में भर्ती
नजरें मिलाने का अंजाम यही होता है… ये शब्द थे उन दबंगों के, जिन्होंने एक युवक को सिर्फ इसलिए पीट दिया, क्योंकि युवक ने उनसे आंखें मिला ली थी. मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है. दबंग युवक को तबतक पीटते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. घायल को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना जबलपुर के मदन महल थाना इलाके के ग्रोवर अस्पताल के पास की है. प्रेम जायसवाल नाम का युवक अपने भाई सुधांशु जायसवाल के साथ जनरल स्टोर पर खरीदारी […]...
श्योपुर में दर्दनाक हादसा, नाव डूबने से 3 बच्चों समेत 7 की मौत; 4 की बचाई गई जान
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. जिले के मानपुर थाना इलाके के सरोदा गांव के पास यात्रियों के भरी नाव सीप नदी में पलट गई. नाव पर लगभग 11 लोगों सवार थे. हादसे में पांच बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को बचा लिया गया है. जब लोग नाव में थे तब अचानक तेज आंधी चलने लगी. इस वजह से बीच नदी में चल रही नाव पलट गई. इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है. हादसे की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही […]...
यशस्वी पीएम मोदी ने जो कहा, वो करके दिखाया… एग्जिट पोल पर बोले CM मोहन यादव
एक जून को आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही विभिन्न एजेंसियों की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए. इन सभी एग्जिट पोल में एक बार फिर से एनडीए सरकार की वापसी के अनुमान व्यक्त किए गए हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनता का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि मीडिया में जो रुझान सामने आ रहे हैं, वे मन को प्रसन्न करने वाले हैं. एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने ये भी कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]...
पीथमपुर के बाद इंदौर में भी बनेगी स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप
इंदौर। औद्योगिक क्षेत्र के पास ही उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी व अधिकारियों को रहने के लिए बेहतर आवासीय सुविधा मिले, इस उद्देश्य को लेकर पीथमपुर के सेक्टर 7 में अभी स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसीत की जा रही है। पीथमपुर के बाद अब इंदौर में भी इस तरह की टाउनशिप बनाई जाएगी। देपालपुर या सांवेर क्षेत्र में 1500 एकड़ की जमीन पर इसका निर्माण होगा। तीन स्थानों पर इसके लिए जमीन देखी जा रही है, इनमें से एक तय की जाएगी। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआइडीसी) द्वारा इंदौर के वर्ष 2047 के लिए विजय डाक्युमेंट में इसके लिए योजना बनाई […]...
घटता बढ़ता रहेगा तापमान, कभी ठंडक तो कभी गर्म रहेगा वातावरण
इस सप्ताह तापमान मिला जुला रहने वाला है। न भीषण गर्मी सताएगी और न ही ठंडक राहत देगी। कुल मिलाकर वातावरण में कभी गर्मी तो कभी राहत की आस बनेगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार की शाम को तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई जिससे वातावरण में ठंडक आ गई। तेज आंधी के कारण कई पेड़ की डाल टूटकर जमीन पर आ गई, जिसको लेकर मौसम विशेषज्ञ हुकुम सिंह का कहना है कि इस वर्षा के कारण राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से गुरुवार को राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि अगले दो दिन तेज हवाओं के साथ […]...
स्कूल फीस वृद्धि व किताबों में मुनाफाखोरी मामले के 19 आरोपित जेल के अंदर, मुश्किल से कटी रात, दो की रिमांड बढ़ी
जबलपुर। स्कूलों की फीस मुनाफाखोरी और किताबों की कमीशनखोरी में फंसे स्कूल संचालक,प्राचार्य के साथ पुस्तक विक्रेताओं ने केंद्रीय जेल में मुश्किल से रात काटी। फिलहाल 19 लोग जेल के अंदर हैं। ये सभी सुख सुविधाओं के बीच रहने वाले हैं जो शुक्रवार की रात जेल में कैद रहे। इन्हें जेल में शनिवार को तड़के पांच बजे उठा दिया गया। लाइन से सभी को खड़ा किया और फिर प्रार्थना कराई गई। इधर आरोपितों को आम कैदियों की तरह ही जेल प्रशासन ने दो कंबल, दो चादर, एक कटोरी, एक किगलास और थाली। अब जेल के बैरक में आरोपितों को अपना बिस्तर खुद लगाना […]...
कैंसर से घबराई नहीं ये महिलाएं, हौसले और इच्छाशक्ति से लड़ रही लड़ाई
जबलपुर। कैंसर का नाम सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में एक ऐसी बीमारी की तस्वीर बन जाती है कि यह ठीक नहीं हो सकती है जबकि यह एक गलत धारणा है। खर्चीले इलाज से मरीज जीने की उम्मीद छोड़ने लगता है। लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जो इसका डटकर मुकाबला करते हैं, और कम खर्च के इलाज से ही इसे हरा भी देते हैं। फेफड़े का कैंसर, स्तन कैंसर, पेट का कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर आदि कुछ ऐसे सामान्य कैंसर हैं, जिनकी खोज में काफी कुछ सामने आया है। महिलाओं में ज्यादातर ब्रेस्ट, गर्भाशय का कैंसर पाया जाता है। हमने कुछ […]...
चाची को पीटता रहा भतीजा, आस-पास के लोग बचाने की जगह मोबाइल से बनाते रहे वीडियो
शहडोल। शहडोल जिले के पपौंध में दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले एक परिवार में बांस काटने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें 20 वर्षीय भतीजे ने अपनी चाची के साथ मारपीट कर दी। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करने की बजाय घटना का मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे। घटना के तुरंत बाद महिला अपने पति के साथ पपौंध थाने पहुंची आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला विमलेश जायसवाल 26 वर्ष अपने घर में थी। उसी समय उसका भतीजा विनीत जायसवाल घर की बगीचे में लगे बास के पेड़ों […]...

