22.1 C
Dehradun, IN
April 18, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
30 बेसमेंट सील-200 को नोटिस… कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए एक्ट लाएगी दिल्ली सरकार, फीस पर भी लगेगी लगाम?

Category : दिल्ली/NCR

दिल्ली/NCR

मेधा पाटकर को मानहानि मामले में 5 माह की सजा, 10 लाख का जुर्माना

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को 5 माह कैद की सजा सुनाई. अदालत ने उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह सजा उन्हें 23 साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में सुनाई गई है. दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया था. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह आदेश 30 दिनों तक स्थगित रहेगा. कोर्ट ने कहा कि पाटकर की उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उन्हें 1 या 2 साल से अधिक की सजा […]...
दिल्ली/NCR

सीएम अरविंद केजरीवाल ने फिर खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, CBI की गिरफ्तारी को दी चुनौती

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI गिरफ्तार करल चुकी है. अब इस मामले को लेकर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी है. दिल्ली सीएम अभी न्यायिक हिरासत में हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख की शनिवार को तीन दिन की हिरासत खत्म हो गई. इसके बाद दिल्ली की अदालत ने उन्हें 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट ने कहा था कि उनका नाम आबकारी नीति मामले में […]...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में टूटेंगे बारिश के रिकॉर्ड, पूरे उत्तर भारत में अलर्ट

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को मानसून की दस्तक के साथ ही भीषण बारिश का आगाज हो चुका है. दिल्ली में शुक्रवार को ही 288.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है. इस बारिश की वजह से दिल्ली का हाल बेहाल दिखाई दिया है. मौसम विभाग ने अब अगले दो दिन तक दिल्ली में मूसलाधार बारिश के आसार जताए हैं. सोमवार और मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान काले आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. दिल्ली एनसीआर के अलावा लगभग पूरी उत्तर भारत में […]...

मिठाई लेने गए पति-पत्नी, चोरों ने बच्चों समेत उड़ा ली कार; ऐसे पकड़े गए बदमाश

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक हैरान करने वाली चोरी की घटना हुई. यहां चोरों ने एक कपल की गाड़ी को चुरा लिया, लेकिन इस गाड़ी में दो बच्चे भी मौजूद थे. लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गाड़ी को खोज निकाला और दोनों बच्चों को भी सकुशल बचा लिया गया. पूरा मामला लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट्स के बाहर का है. दरअसल, शुक्रवार रात एक दम्पति लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट में मिठाई लेने अंदर गए और बाहर गाड़ी में अपने दो बच्चों को छोड़ दिया. वह […]...

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज उनकी राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई. जहां, कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने सीबीआई की न्यायिक हिरासत की मांग वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. केजरीवाल की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही थी. सीबीआई ने 26 जून को उन्हें अरेस्ट कर लिया था. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में […]...

दिल्ली एम्स में शुरू हुए ऑपरेशन थिएटर, बारिश ने कर दी थी बत्ती गुल

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली में मानसून की पहली बारिश का असर AIIMS पर भी दिखा. बारिश के कारण दिल्ली एम्स के एक दो नहीं, नौ ऑपरेशन थिएटर बंद हो गए थे. ऑपरेशन थिएटर बंद रहने की वजह से दर्जनों सर्जरी प्रभावित हुई थीं. खासकर उन मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिनकी सर्जरी होने वाली थी. बिजली बंद होने से न्यूरो सर्जरी ऑपरेशन थिएटरों को सुबह से शाम छह बजे तक बंद करना पड़ा, लेकिन न्यूरो सर्जरी ऑपरेशन थिएटर शुरू हो गया. शाम 6 बजे सर्जरी हुई, सर्जरी पूरी रात चलती रही. कल रात एम्स के ट्रामा सेंटर का एक ऑपरेशन थिएटर […]...

छाता-रेनकोट लेकर चलें साथ…दिल्ली-NCR के मौसम का ये है एकदम लेटेस्ट अपडेट

Uttarakhand Loksabha
छतरी, रेनकोट, तिरपाल संभाल लीजिए… अब मानसून की रफ्तार रुकने वाली नहीं है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर देश के सभी हिस्सों में मानसून छा गया है. जो हिस्सा बचा है वो आज या कल में कवर हो जाएगा. वीकेंड की बात करें तो शनिवार-रविवार को झमाझम बारिश की संभावना है. मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के आसार बने हुए है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है. कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद लोगों को हल्की और मध्यम बारिश से राहत मिली, लेकिन […]...

दिल्ली में बारिश बनी आफत! धंस गई जमीन, गिर गया मकान… फंसे तीन मजदूर

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली के वसंत विहार के ब्लॉक बी में एक घर गिर गया है. रात से ही लगातार बारिश के कारण निर्माणाधीन घर में पानी भर जाने के पूरा मकान गिर गया है. घर के गिर जाने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. फिलहाल, घर में तीन मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर 5 दमकल विभाग की टीमें पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभी तक भीषण गर्मी दिल्ली वालों की समस्या का […]...

भारी बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, छत गिरने से एक की मौत और 8 घायल, पिचक गई गाड़ियां

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट पर अल सुबह बड़ा हादसा हो गया. इसमें एक की मौत और 8 लोग घायल हुए हैं. भारी बारिश के बीच टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया. एयरपोर्ट की छत नीचे गिरने से इसके नीचे कई गाड़ियां दब गईं. मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ. एयरपोर्ट की छत जब गिरी तो कई गाड़ियां उसके नीचे दबकर पिचक गईं. एक शख्स की मौत इस हादसे में हो गई. जबकि 8 लोग घायल हो गए. […]...

पहली बारिश में जाम हुई दिल्ली, सड़कें लबालब… डूब गए कार-ट्रक; सड़कों पर गाड़ियों की कतार

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है. बारिश से गर्मी से राहत तो मिली लेकिन साथ ही कई मुसीबतें भी दिल्ली वालों के सिर पर आग पड़ीं हैं. भारी बारिश की वजह से दिल्ली की सड़कें पानी में डूबी नजर आईं. जगह-जगह जाम और ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. आज पूरे दिन मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है. दिल्ली में आसमान बादलों से ढका हुआ है. काले बदरा जमकर बरस रहे हैं. बारिश होने से उमस से भी निजात मिली है. मौसम विभाग की मानें […]...