Category : खेल
एक्ट्रेस के साथ अफेयर और शरीर पर टैटू तभी मिलेगी टीम इंडिया में जगह… ये क्या बोल गया पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
टीम इंडिया 22 जुलाई को श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होने वाली है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और इतने ही वनडे मैच खेले जाएंगे. इसी के साथ हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल की शुरुआत होगी. इस दौरे के लिए हाल ही में टीम इंडिया का ऐलान किया गया था. टीम चुनते समय सेलेक्टर्स की ओर से कई बड़े फैसले किए गए, जिस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं. बता दें, सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है और कुछ युवा खिलाड़ी भी इस दौरे पर जा रहे […]...
टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ हुआ तय, गौतम गंभीर की मांग हुई पूरी! ये दिग्गज साथ में करेंगे काम
भारतीय क्रिकेट टीम को गौतम गंभीर के रूप में एक नया हेड कोच मिला है, जो श्रीलंका सीरीज से टीम की कमान संभालेंगे. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के सपोर्टिंग स्टाफ में कौन-कौन से चेहरे शामिल होंगे इसका ऐलान अभी तक नहीं किया गया है. लेकिन उन दिग्गजों के नाम सामने आ गए हैं जो गंभीर के साथ काम करते हुए नजर आएंगे. राहुल द्रविड़ सपोर्टिंग स्टाफ का एक सदस्य नए स्टाफ का भी हिस्सा होगा. टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ हुआ तय क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पूर्व ऑलराउंडर अभिषेक नायर और नीदरलैंड्स के […]...
पंड्या, ऋतुराज, सैमसन के साथ गौतम गंभीर ने कुछ नहीं किया, सब रोहित शर्मा की वजह से हुआ है?
श्रीलंका दौरे के लिए जैसे ही टीम इंडिया की वनडे और टी20 टीम का ऐलान हुआ उसके बाद मानो बवाल सा मच गया. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी कि हार्दिक पंड्या को टी20 कप्तानी तो मिली नहीं, इसके साथ-साथ इस खिलाड़ी को उपकप्तानी से भी हटा दिया गया. उनकी जगह शुभमन गिल को वनडे-टी20 का उपकप्तान बना दिया गया. इसके साथ-साथ ऋतुराज गायकवाड़ वनडे-टी20 टीम से बाहर हो गए. संजू सैमसन को भी शतक लगाने के बावजूद वनडे टीम में जगह नहीं मिली. इन फैसलों के बाद लोगों ने नए हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठाए. लेकिन […]...
विराट कोहली बेटे अकाय के साथ दुकान में फूल खरीदते नजर आए, देखें Video
एक ओर जहां टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान को लेकर देश में बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो रखा है वहीं दूसरी ओर विराट कोहली इन सभी से दूर लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. विराट कोहली लंदन की सड़कों पर एक आम इंसान की तरह घूम रहे हैं और बड़ी बात ये है कि उनका बेटा अकाय और पत्नी अनुष्का भी उनके साथ हैं. विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो फूलों की दुकान पर खड़े हैं. गोद में उनका बेटा अकाय है और वो फूलों की खरीदारी कर […]...
इरफान पठान के साथ खेला था क्रिकेट, बदमाशों ने घर में घुसकर की हत्या, पत्नी और बच्चों के सामने मारी गोली
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है. 41 साल के इस क्रिकेटर का नाम धम्मिका निरोशना है, जो कि श्रीलंका के अंडर 19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंकाई क्रिकेटर की हत्या मंगलवार की रात की गई. बदमाशों ने उनके घर में घुसकर पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारी और दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. धम्मिका निरोशना अंडर 19 क्रिकेट के दिनों में इरफान पठान, पार्थिव पटेल जैसे भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ खेल चुके हैं. धम्मिका […]...
हार्दिक पंड्या नहीं खेलेंगे श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज, क्या वजह है पत्नी नताशा से जुड़ी?
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान से पहले एक बात साफ हो गई और वो ये कि हार्दिक पंड्या, वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है, जिसमें पहले T20 सीरीज खेली जाएगी. हार्दिक पंड्या 3 मैचों की T20 सीरीज तो खेलेंगे. मगर वो उसके बाद होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे. अब सवाल है ऐसा क्यों? वजह निजी तो बताई जा रही है लेकिन वो क्या है? क्या वो वजह उनकी पत्नी नताशा से जुड़ी हो सकती है? भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से […]...
20 छक्के… युवराज सिंह से मिला था ‘लाइसेंस टू KILL’, पाकिस्तान को हराने के बाद पठान भाइयों ने खोला बड़ा राज
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी जैसे एक से बढ़कर एक सूरमा खिलाड़ी खेल रहे थे. ये वो खिलाड़ी हैं जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दर्ज हैं. खुद इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह भी सिक्सर किंग कहलाते हैं. लेकिन, WCL में पठान भाइयों के तेवर के आगे इन सबका रंग और मिजाज फीका पड़ गया. यूसुफ पठान हों या इरफान पठान दोनों ने छक्के मार-मारकर गर्दा मचा दिया. WCL फाइनल जीतने के बाद जब पठान भाइयों से उनके इस आक्रामक रवैये के बारे में पूछा गया तो उन्होंने […]...
IND vs PAK मैच से पहले आग की तरह फैला इरफान पठान का ये Video, मैदान में वाइफ को देख किया कुछ ऐसा
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2024 के फाइनल में इंडिया चैंपियंस की टीम का सामना पाकिस्तान चैंपिंयस से होगा. क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस लीग में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ी खेल रहे हैं. ऐसे में फैंस को एक बार फिर अपने लेजेंड्स खिलाड़ियों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. इंडिया चैंपियंस ने सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को हराया था. इस मैच से जुड़ा इरफान पठान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आग की तरह वायरल हुआ इरफान पठान का ये Video इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया […]...
धोनी के चेले की खुली किस्मत, टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मिला मौका, इस खिलाड़ी की ली जगह
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमल गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. बता दें, इस मैच में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है. पिछले मैच का हिस्सा रहे आवेश खान को इस मुकाबले की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. वहीं, आवेश की जगह एक नए गेंदबाज को डेब्यू करने का मौका मिला है. इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका सीरीज के चौथे मैच में तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे […]...
7880 दिन और 991 विकेट, ऐतिहासिक आंकड़ों के साथ खत्म हुआ इस दिग्गज का करियर
इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. जेम्स एंडरसन ने अपने करियर का आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल करके जेम्स एंडरसन को विदाई दी. एंडरसन ने अभी आखिरी मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. खत्म हुआ एंडरसन का यादगार करियर जेम्स एंडरसन ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2002 में की थी. वहीं, उनके टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2003 में हुई थी. जेम्स एंडरसन ने लगभग 22 […]...

