31.2 C
Dehradun, IN
April 22, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखंड में वैज्ञानिक संस्थानों के समन्वय के लिए बनेगा सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Category : देश

जम्मू-कश्मीर में हमले के पीछे पाकिस्तान, लश्कर के दशतगर्दों ने की फायरिंग, तस्वीर भी आई सामने

Uttarakhand Loksabha
जम्मू-कश्मीर के रियासी में यात्री बस पर हुए आतंकवादी हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है. हमला उस बस पर किया गया, जो शिव खोड़ी से लौट रही थी. बस में सवार सभी तीर्थयात्री शिव खोड़ी में भोले बाबा के दर्शन के लिए गए थे और वापस कटरा लौट रहे थे. हमले में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए. दहशतगर्दों ने 30 से 40 राउंड फायर किए और एक गोली बस ड्राइवर को लगी, जिसके चलते बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. बस पर दो आतंकवादियों ने हमला किया. सूत्रों […]...

मोदी कैबिनेट में किस मंत्री को मिलेगा कौन-सा विभाग, आज हो जाएगा फाइनल

Uttarakhand Loksabha
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ सरकार में शामिल मंत्रियों को शपथ दिलाई. पीएम मोदी की अगुवाई में NDA साल 2014 और 2019 के बाद लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है. शपथ ग्रहण के बाद अब सभी की निगाहें इस पर लगी हैं कि किस मंत्री को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. सियासी गलियारों में हर कोई अलग-अलग अंदाजा लगा रहा है. पीएम मोदी की तीसरी पारी में सरकार का सबसे बड़ा मंत्रिमंडल बना है, जिसकी आज शाम 5 बजे पहली बैठक है. कहा […]...

मोदी मंत्रिमंडल में कौन-कौन होगा शामिल? चाय पार्टी में पहुंचे ये नेता

Uttarakhand Loksabha
नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. नरेंद्र मोदी ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया है और वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. इस बीच एनडीए के तमाम नेताओं के साथ मोदी ने पीएमओ में चाय पार्टी की है. इस पार्टी में जिन नेताओं को बुलाया गया उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के दो नेता मंत्री बनेंगे. शपथ ग्रहण समारोह शाम सात बजे होना है और राष्ट्रपति […]...

रेस्तरां मालिक ने अभिषेक बनर्जी को कहा बुरा-भला तो TMC MLA ने मारा मुक्का, मचा हंगामा

Uttarakhand Loksabha
अभिनेता सह तृणमूल कांग्रेस विधायक सोहम चक्रवर्ती ने टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को बुरा-भला कहने पर रेस्तरां मालिक को सरेआम मुक्का मारा. इसे लेकर हंगामा मच गया है. रेस्टोरेंट मालिक अनिसुल आलम और सोहम चक्रवर्ती ने एक-दूसरे के खिलाफ टेक्नो सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि सोहम चक्रवर्ती ने बाद में रेस्तरां मालिक को मुक्का मांगने के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि वह भी एक इंसान हैं और उन्हें उस समय गुस्सा आ गया था. बता दें कि न्यू टाउन में रेस्टोरेंट के सामने कारों को पार्क को लेकर सोहम चक्रवर्ती एवं उनके […]...

26 साल की उम्र में बने थे सांसद, अब बनेंगे मंत्री, जानें कौन हैं टीडीपी के राम मोहन नायडू

Uttarakhand Loksabha
लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को जारी किया गया, जिसमें बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए ने बहुमत हासिल की है. आज यानी 9 जून को प्रधानमंत्री के साथ नई कैबिनेट में कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ समारोह में अब तक के सबसे कम उम्र के युवा मंत्री भी शपथ लेने वाले हैं. ये युवा मंत्री तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद राम मोहन नायडू किंजरापु हैं जिन्होंने आंध्र प्रदेश चुनाव के श्रीकाकुलम लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है, इस चुनाव में उनकी लड़ाई वाईएसआरसीपी उम्मीदवार पेराडा तिलक से थी. राम मोहन सम्मानित […]...

सरकार तो बन गई, जानें अब कैसा हो सकता है मोदी 3.0 का पहला बजट

Uttarakhand Loksabha
देश में भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने जा रही है. नरेंद्र मोदी को एक बार फिर संसदीय दल का नेता चुना गया है और वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. देश में चुनाव के बाद अब सरकार का गठन तो लगभग पूरा होने को है, लेकिन सबसे अहम बात ये है कि सरकार बनते ही सबसे बड़ा काम बजट पेश करने का है. देश में चुनाव से पहले सरकार अंतरिम बजट पेश करती है और फिर चुनाव के बाद जो नई सरकार बनती है, वह पूर्ण बजट […]...

अगर कोई नेता बिना शपथ लिए सदन में बैठता है, तो उसे कितना हर्जाना देना पड़ेगा?

Uttarakhand Loksabha
नरेन्द्र मोदी रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. संविधान के अनुच्छेद 99 में सांसदों द्वारा शपथ लेना अनिवार्य बताया है. लेकिन क्या होगा अगर कोई सांसद बिना शपथ लिए सदन में बैठता है या मत देता है? आइए जानते हैं. अनुच्छेद 99 के मुताबिक, संसद के लोकसभा सदन में अपना स्थान ग्रहण करने से पहले हर सदस्य को राष्ट्रपति या उनकी ओर से इस काम के लिए नियुक्त किए गए व्यक्ति के सामने शपथ लेनी पड़ती […]...

चंद्रशेखर: ज़ुबां पर अंबेडकर, इरादों में पेरियार से तेवर और देश पर बहुजन के शासन का मिशन

Uttarakhand Loksabha
एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद अब सांसद चंद्रशेखर हो गए हैं. उनका मिशन देश की हुकूमत पर बहुजन का शासन स्थापित करना है. उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र से 2024 का चुनाव जीतकर वो इस मंज़िल की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा चुके हैं. चुनाव में जीत के बाद चंद्रशेखर पूरे देश में कहीं भी और किसी पर भी होने वाले जुल्म के खिलाफ लड़ने की हुंकार भर रहे हैं. सरकार को चैन से न बैठने देने की कसमें खा रहे हैं और संसद में रंग जमाने का दावा कर रहे हैं. महज 36 साल की उम्र में चंद्रशेखर 140 करोड़ […]...

क्योंकि मैं शेरनी हूं…अमेठी से जीते केएल शर्मा की पत्नी से बोलीं सोनिया गांधी, वीडियो वायरल

Uttarakhand Loksabha
कांग्रेस ने इस बार उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व जीत हासिल की है. अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को करारी शिकस्त दी. इस जीत के बाद हाल ही में किशोरी लाल ने दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका से मुलाकात की थी. जिसका एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इसमें सोनिया गांधी समेत सभी लोग एक साथ मौजूद हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया और 99 सीटें हासिल करने में कामयाब हुई. इसकी वजह […]...

आज मंत्री बनने वालों के घनघनाएंगे फोन, देर रात तक शाह-नड्डा ने किया मंथन… भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

Uttarakhand Loksabha
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जब 7.15 पर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी. उसके साथ ही मोदी पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के चुनावी रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे. मोदी 2014 और 2019 के बाद तीसरी शपथ लेने जा रहे हैं. राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंच चुके हैं. कुछ पहुंचने वाले हैं.पीएम मोदी की ताजपोशी में 7 हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हो रहे हैं. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि मंत्री कौन […]...