Category : देश
सरकार अगले 2 से 3 महीने में मणिपुर जातीय संकट का समाधान ढूंढ लेगी : सीएम बीरेन सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जातीय संकट का समाधान जल्द ही निकाल लिया जाएगा। सिंह जिनके पास गृह विभाग भी है, उन्होंने कहा कि मणिपुर जातीय संकट का कुछ समाधान अगले दो-तीन महीनों में ढूंढ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात सुरक्षा बल मणिपुर लौट आए हैं और उन्हें राज्य के संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है। हिंसा की घटनाओं में काफी कमी आई- मणिपुर सीएम मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, “पिछले कई महीनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हिंसा की घटनाओं […]...
बुरका और हेलमेट पहनकर गहने की शॉप में घुसे बदमाश, चाकू से किया दुकानदार पर हमला
तेलंगाना के हैदराबाद में सोने की दुकान में कस्टमर बनकर दो युवक आए और दुकान में बैठे शख्स पर चाकू से हमला कर दिया. हैरान करने वाली बात है कि बदमाशों में से एक ने बुर्का पहन रखा था और दूसरे ने हेलमेट, जिस कारण दुकान में बैठे शख्स को एहसास भी नहीं हुआ कि दुकान में लूटपाट करने के लिए बदमाश घुस रहे हैं. दोनों बदमाश अचानक से आम ग्राहकों की तरह दुकान में घुसे और चाकू से दुकानदार पर हमला करने की कोशिश की, दुकानदार ने उसे पकड़ना चाहा, लेकिन वह दोनों मौके से फरार हो गए. यह […]...
एक शख्स की चार पत्नियां… चौथी को खुश करने के लिए तीसरी के लिए चुराए गहने
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक भाई साहब ने एक, दो, तीन नहीं बल्कि चार शादियां की. बिना किसी को बताए शख्स ने नॉनस्टाप चार शादियां कर डाली. इतना ही नहीं शख्स ने अपनी तीसरी पत्नी की गहना चुराया और चौथी को गिफ्ट कर दिया. शख्स के अपनी चार पत्नियों से 6 बच्चे भी हैं. शख्स का ने अपनी तीसरी पत्नी का करीब 50 ग्राम सोना चौथी पत्नी को दे दिया, जब घर से गहना गायब होने की बात शख्स के बेटे को पता चली तो वह घर छोड़कर जाने की बात कहने लगा और अपने पिता की जमकर कुटाई की. […]...
जेपी नड्डा की बढ़ेगी जिम्मेदारी, बन सकते हैं राज्यसभा में सदन के नेता
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नई सरकार में जल्द ही एक और अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया जा सकता है. वर्तमान में जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी हैं. अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल इसी जून महीने में खत्म होने वाला है. इससे पहले उनका कार्यकाल जनवरी में ही खत्म होने वाला था लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते उनका कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया गया था. राज्य सभा में सदन के नेता अब तक पीयूष […]...
कौन है पेपर लीक का ‘मुखिया’ संजीव? जिसका हर चीटिंग में आता है नाम
डॉक्टर बनने की हसरत रखने वाले लाखों छात्रों की उम्मीदों को पेपर लीक ने धो डाला. हंगामा इतना बरपा कि सुप्रीम कोर्ट तक में जनहित याचिकाओं की बाढ़ लग गई. बिहार में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है. खबर आ रही है कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए की उसको मदद नहीं मिल रही है. रातों-रात करोड़पति बनने की हवस ने मेडिकल जैसी उच्च स्तरीय और पूरे देश की स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी परीक्षा को संदिग्ध बना दिया है. मेडिकल की तैयारी करने वाले बच्चों को लगता है कि सिस्टम ने उनको फेल कर दिया. […]...
चॉकलेट सिरप के बाद अब सांभर में मिला मरा चूहा, वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा
अहमदाबाद के फेमस ‘देवी डोसा पैलेस’ में अविनाश और उनकी पत्नी के साथ जो हुआ, वह न केवल अप्रिय है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकता है. आरोप है कि कपल को सांभर में मरा हुआ चूहा मिला. यही नहीं, जब कपल ने रेस्टोरेंट से इसकी शिकायत की, तो उन्होंने कोई कार्रवाई भी नहीं की. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे लेकर इंटरनेट पर खूब हंगामा मचा हुआ है. यह घटना निश्चित रूप से हैरान करने वाली है और खाद्य सुरक्षा की गंभीर समस्याओं को उजागर करती है. सांभर में मरा चूहा मिलना यह बताता है […]...
कांग्रेस-TMC की मिटेंगी दूरियां, प्रियंका गांधी के लिए प्रचार कर सकती हैं ममता बनर्जी
कांग्रेस और टीएमसी की दूरियां बहुत जल्द मिटने वाली हैं. कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं. दरअसल, राहुल गांध के वायनाड सीट छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी यहां से उपचुनाव लड़ेंगी. इस उपचुनाव में टीएमसी चीफ ममता प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं. कल यानी गुरुवार को कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. हालांकि, यह मीटिंग काफी सीक्रेट रखी गई थी. इस सीक्रेट मीटिंग में पी चिदंबरम ने ममता बनर्जी से प्रियंका […]...
NEET पेपर लीक: तेजस्वी यादव के PS प्रीतम कुमार से होगी पूछताछ, EOU कर रही तलब की तैयारी
नीट (NEET) पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव के प्राइवेट सेक्रेटरी प्रीतम कुमार से पूछताछ होगी. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) उसे तलब करने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि EOU प्रीतम से पूछताछ के लिए इओयू दफ्तर बुलाएगी और वहीं पूछताछ करेगी. दरअसल, पेपर लीक के किंग पिन सिकंदर कुमार यादवेंदु से प्रीतम कुमार के डायरेक्ट कनेक्शन के कई तथ्य सामने आए हैं. नीट पेपर लीक होने के बाद सिकंदर यादवेंदु के लिए सरकारी गेस्ट हाउस बुक कराने से लेकर उसकी पोस्टिंग तक में प्रीतम कुमार की भूमिका सामने आ रही है. लिहाजा EOU उसे तलब […]...
NET एग्जाम की अगली तारीख क्या होगी, क्यों रद्द की गई परीक्षा? शिक्षा मंत्रालय ने दिए हर सवाल के जवाब
देश में पेपर लीक का विवाद थमता नहीं दिख रहा है. एक तरफ नेट पेपर लीक तो दूसरी तरफ नीट पेपर लीक विवाद. नये-नये खुलासों से हड़कंप मचा है. लिहाजा आज केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस की गई और हरेक सवाल का जवाब देने का प्रयास किया गया. शिक्षा मंत्रालय ने माना कि पेपर में कुछ तो गड़बड़ी हुई है, तभी UGC-NET 2024 परीक्षा को रद्द किया गया है. वहीं मंत्रालय ने ये भी कहा कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की जाएगी. शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस […]...
पीएम मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे, NET और NEET पर बोले राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे. राहुल गांधी ने कहा कि नीट के पेपर लीक हुए हैं और यूजीसी के पेपर कैंसिल भी हुए हैं. कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई को रोक दिया था. इजराइल और गाजा की लड़ाई भी रोक दिया था. हिंदुस्तान में पेपर लीक को नरेंद्र मोदी नहीं रोक रहे हैं या नहीं रोक पा रहे हैं. हिंदुस्तान […]...

