Category : देश
2024 में साथ आईं जातियों को 2027 तक संभालने का प्लान, अब PDA को गांव-गांव पहुंचाएंगे अखिलेश यादव
लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव का पीडीए (पिछड़ा-दलित और अल्पसंख्यक) फॉर्मूला हिट रहा. उत्तर प्रदेश की 80 में से सबसे अधिक 37 लोकसभा सीटें सपा जीतने में कामयाब रही है. अखिलेश अब 2024 के चुनाव में यादव-मुस्लिम के अलावा सपा के साथ आए नए वोट बैंक को जोड़े रखने की कवायद में हैं. सपा को इस बार कुर्मी, निषाद, बिंद, जाट, राजभर, लोधी, भूमिहार, मौर्य, कुशवाहा और शाक्य जैसी जातियों ने भी ठीक-ठाक वोट दिए हैं. सपा अब इन्हें अपने साथ मजबूती से जोड़े रखने के लिए गांव-गांव ‘पीडीए पंचायत’ कराने का रूपरेखा बना रही […]...
J&K के उरी सेक्टर में सर्च ऑपरेशन पूरा, मारे गए आतंकी के पास से मिले PAK सेना के लिए बने चीनी उपकरण
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर सेक्टर में पिछले 2 दिनों से चल रहा सर्च ऑपरेशन अब खत्म हो गया है. एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया. इस एनकाउंटर के जरिए यह बात सामने आई है कि पाकिस्तानी सेना के लिए बनाए गए चीनी दूरसंचार उपकरणों का इस्तेमाल अब भारत में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने के लिए भी किया जा रहा है. उरी एनकाउंटर में सर्च ऑपरेशन में सेना को चीनी दूरंसचार उपकरण भी मिले हैं. पाकिस्तान सेना के लिए बने चीनी दूरसंचार उपकरण अब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकवादियों के हाथों में पहुंच गए […]...
संसद में शिक्षा मंत्री की शपथ पर लगे नीट-नीट के नारे, गडकरी आए तो विपक्षियों ने थपथपाई टेबल
18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज चौहान, मनोहर लाल खट्टर सहित केंद्रीय मंत्रियों ने सांसद पद की शपथ ली. इस दौरान विपक्ष का संसद भवन में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला. उसने सरकार पर संविधान तोड़ने का आरोप लगाया. लोकसभा में आज जब पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शपथ लेने के लिए गए तब कांग्रेस और विपक्ष के सांसदों ने संविधान की प्रति अपने हाथ में लेकर लहराई. इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ ग्रहण के लिए जैसे ही उठे वैसे […]...
लगातार तीसरी बार चुनकर जनता ने नीति और नीयत पर मुहर लगाई… संसद सत्र से पहले बोले पीएम मोदी
18वीं लोकसभा का पहला विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. आज और कल नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे. पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज चौहान, मनोहर लाल खट्टर, अन्य केंद्रीय मंत्री समेत 280 सांसद को शपथ दिलाई जाएगी और मंगलवार को 264 नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे. ये शपथ सांसदों को राज्यवार दिलाई जाएगी. प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब सांसदों को शपथ दिलाएंगे. वहीं, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई. कहा जा रहा है कि NEET-NET के मुद्दे पर संसद में हंगामे के आसार हैं. सूत्रों के हवाले से खबर […]...
आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, पहले दिन PM मोदी समेत 280 सांसद लेंगे शपथ
लोकसभा चुनाव संपन्न होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण करने के बाद आज से 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत होगी. लोकसभा का यह सत्र 3 जुलाई तक चलेगा. सत्र के 10 दिन में कुल 8 बैठकें होंगी. इस सत्र की शुरुआत नवनिर्वाचित सदस्य के शपथ से होगी, जो कि दो दिन तक चलेगी. सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर सांसद शपथ लेंगे. पहले दिन कुल 280 सांसद शपथ लेंगे. इसके बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. सत्र के […]...
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद आखिरी सांस ले रहा है- एलजी मनोज सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार 23 जून को सब्सिडियरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 16वें बेसिक रिक्रूट ट्रेनिंग कोर्स (बीआरटीसी) बैच की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शिरकत की. इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने आतंकवाद पर जमकर हमला बोला. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है. उन्होंने कहा कि हाल की आतंकी घटनाएं पाकिस्तान की हताशा को दर्शाती हैं. सिन्हा ने कहा कि आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाले सहयोगियों को पकड़ना होगा. उपराज्यपाल ने कहा कि […]...
हार का असर या वास्तव में परिपक्व हुए आकाश आनंद? डेढ़ महीने में कैसे बदले मायावती के सुर
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने रविवार को एक बड़ा फैसला लिया है. बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का दोबारा से राष्ट्रीय संयोजक बनाया है. साथ ही साथ उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी भी घोषित किया. इस बार आकाश आनंद को मायावती ने और ज्यादा मजबूत किया है. पिछली बार उन्हें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी सभी राज्यों की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इस बार पूरे देश की कमान सौंपी है. बसपा सुप्रीमो ने ये फैसला लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के दौरान लिया है और इसकी घोषणा की है. मायावती ने […]...
बांग्लादेशी मुस्लिम ‘मीनार’ बन गया ‘शुभो दास’, बंगाल के मदरसे में हुआ ‘खेला’!
बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल में होने वाले घुसपैठ को लेकर लगातार आरोप लगाये जाते रहे हैं. अब गुजरात पुलिस ने बांग्लादेश के एक मुस्लिम नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो हिंदू बनकर वहां रह रहा था. पुलिस ने उसके पास से पश्चिम बंगाल सरकार सहायता प्राप्त मदरसा द्वारा हिंदू नाम ‘शुभो दास’ का सर्टिफिकेट जब्त किया है. बीजेपी ने इसे लेकर राज्य की ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है और आरोप लगाया है कि मदरसों का इस्तेमाल बांग्लादेशी मुस्लिमों के दस्तावेज बदलने के लिए किया जा रहा है. गुजरात के पुलिस राज्य मंत्री हर्ष सांघवी एक्स-हैंडल पर ट्वीट […]...
NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज की पहली FIR, शिक्षा मंत्रालय ने की थी शिकायत
सीबीआई ने NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद रेगुलर केस दर्ज किया है. सीबीआई ने आईपीसी की धारा 420 धोखाधड़ी और 120बी यानी साजिश करने की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 406 भी जोड़ी गई है. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की दिल्ली यूनिट इस पूरे मामले की जांच कर रही है. सूत्रों की माने तो सीबीआई ने ये एक सेप्रेट केस दर्ज किया है. बिहार और गुजरात वाले केस को टेकओवर नहीं किया गया है. दोनों राज्यों की पुलिस अभी अपने […]...
13 साल के लड़के ने मजे के लिए ऐसा क्या किया कि पकड़ने आ गई पुलिस?
कुछ दिनों पहले ईमेल के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट पर बम होने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद से एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि यह जानकारी झूठी है जिसके आरोप में एक लड़के को पकड़ा गया, जिसकी उम्र केवल 13 साल है. 18 जून को दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट में बम होने की शिकायत की गई थी, यह शिकायत ईमेल के जरिए भेजा गया था. जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया और […]...

