Category : देश
NEET पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया नौकरी से हो सकता है बर्खास्त, दो महीने से नहीं पहुंचा कॉलेज
NEET पेपर लीक केस में किंगपिन (सरगना) संजीव मुखिया नौकरी से बर्खास्त किया जा सकता है. अभी वो नालंदा के नूरसराय के एक कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर है और पिछले दो महीने से लापता है. उसने छुट्टी का आवेदन अपने पिता के हाथों भेजा था. दो नोटिस भेजने के बाद भी वो कॉलेज में ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है. अब कॉलेज ने तीन दिन के अंदर उपस्थित होने का फाइनल नोटिस दिया है. इस बार भी अगर वो नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है. बीते महीने ये जानकारी सामने आई थी […]...
जब हाईकोर्ट की महिला-पुरुष जज की बेंच को मिली ‘जोड़ी सदा सलामत रहे’ की दुआ
जोड़ी सलामत रहे की दुआएं और आशीर्वाद पति -पत्नी के रिश्तों के लिए आम हैं, मगर उस मंजर की सोचिए, जब हाईकोर्ट की किसी खंड पीठ में साथ बैठे महिला-पुरुष जज के लिए किसी फैसले के बाद अदालत में ही इसे जोर – जोर से दोहराया जाए. दिल्ली हाईकोर्ट की पहली महिला जज और देश के किसी हाईकोर्ट की महिला चीफ जस्टिस लीला सेठ ऐसे ही एक दिलचस्प अनुभव से रूबरू हुई थीं. जस्टिस लीला सेठ और जस्टिस राजेंद्र सच्चर की खंडपीठ एक क्रिमिनल अपील की सुनवाई कर रही थी. यह अपील निचली अदालत द्वारा हत्या के एक मामले में […]...
मणिपुर में आज भी घर जल रहे हैं… राहुल गांधी ने PM मोदी से शांति की पहल करने की अपील की
कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के हालात को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद मणिपुर आकर शांति की अपील करनी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि मैं मणिपुर पिछले साल भी आया था, अब फिर आया हूं लेकिन अफसोस कि यहां की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में हालात जस के तस हैं. आज भी प्रदेश दो टुकड़ों में बंटा हुआ है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज मणिपुर को लेकर […]...
तेज रफ्तार कार में रील बनाते स्टंट कर रहे थे 5 दोस्त, तभी आ गई मौत… रिकॉर्ड हो गया
स्टंटबाजी और रील बनाने के चक्कर में न जाने कितने ही लोग अपनी जान गंवा देते हैं. हम ऐसी वारदातों के बारे में सुनते जरूर हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं तो फिर भी बाज नहीं आते. वो रील बनाने के लिए फिर भी स्टंटबाजी जैसी चीजें करते ही हैं. ताजा मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है. यहां स्टंटबाजी का रील बनाते-बनाते कार सवार युवकों का एक्सीडेंट हो गया. दो की युवकों की तो हादसे में मौत हो गई. 3 युवक घायल हुए हैं. उनका इलाज जारी है. युवक जब रील बना रहे थे तो हादसे […]...
CISF-BSF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी कॉन्स्टेबल पद आरक्षित, गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (Central Armed Police Forces) में अग्निवीरों की भर्ती के लिए बड़ा कदम उठाया है. इस संबंध में सीआईएसएफ ने सभी तैयारियां कर ली हैं. सीआईएसएफ की डीजी नीना सिंह ने बताया है कि अब कांस्टेबल भर्ती में 10 फीसदी पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे. साथ ही उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट दी जाएगी. सीआईएसएफ डीजी नीना सिंह ने कहा है कि पूर्व अग्निवीरों को आयु सीमा में भी छूट मिलेगी. यह व्यवस्था एक ओर सीआईएसएफ के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे सीआईएसएफ को प्रशिक्षित, सक्षम और योग्य मैनपावर […]...
अटल से मोदी सरकार तक… बीजेपी की सत्ता में कितना बढ़ा संघ का परिवार?
महाराष्ट्र के नागपुर से शुरू होने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं अब भारत के 99 प्रतिशत जिलों में फैल चुकी हैं. आरएसएस के मुताबिक इस साल मार्च तक संघ की 73 हजार शाखाएं चल रही थीं. संगठन ने अगले साल तक इसे 1 लाख के पार पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. लक्ष्य को पूरा करने के लिए रांची के नामकुम में आरएसएस के प्रांत-प्रचारकों की बैठक बुलाई गई है. साल 2014 में मोदी सरकार आने के बाद संघ के विस्तार में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. पिछले 10 सालों में संघ की शाखाओं की संख्या करीब दोगुनी हो गई […]...
BJP ही नहीं सपा भी होगी बेचैन, राहुल गांधी की सक्रियता से कैसे बदलेगी यूपी की सियासत?
लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड के बजाय रायबरेली से सांसद रहने का फैसला करके अपना सियासी मैदान चुन लिया था. अब रायबरेली के बहाने उत्तर प्रदेश के सियासी पिच पर राहुल गांधी ने उतरकर बैंटिंग शुरू कर दी है. एक महीने में तीन बार यूपी का दौरा किया, जिसमें दो बार वो अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली गए तो एक बार हाथरस हादसे के पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे थे. इस तरह राहुल गांधी की यूपी में बढ़ती सियासी सक्रियता सत्ताधारी बीजेपी को ही नहीं बल्कि विपक्षी दल सपा और बसपा […]...
शहीद होने से एक दिन पहले की थी कैप्टन अंशुमान ने 50 साल की प्लानिंग, पत्नी ने रो-रोकर सुनाया दर्द
शहीद कैप्टन अंशुमान और पत्नी स्मृति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देख हर किसी भावना अंदर ही अंदर शोर मचाने के लिए काफी है. कॉलेज का प्यार, शादी और फिर एक पल में सबकुछ बिखरता हुआ देख पाना यूं आसान नहीं होता. चेहरे पर तमाम भावों समेटने की कोशिश करते हुए, जब पति के शहादत का सम्मान लेने स्मृति राष्ट्रपति भवन में अलंकरण समारोह 2024 में पहुंचीं तो हर किसी की आंखें नम थीं. शायद इस दर्द और तकलीफ को तस्वीरों से देखता हर वो शख्स महसूस कर पा रहा था. कैप्टन से प्यार फिर 8 सालों के बाद शादी […]...
तलाक के बाद मुस्लिम महिला मांग सकती है गुजारा भत्ता, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उन मुस्लिम महिलाओं को बड़ी राहत मिली है जिनका तलाक हो चुका है. कोर्ट ने आज बुधवार को फैसला सुनाया कि मुस्लिम महिलाएं अपने पति के खिलाफ सीआरपीसी की धारा-125 के तहत भरण-पोषण के लिए याचिका दायर कर सकती हैं. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने अलग-अलग, लेकिन एक जैसा फैसला दिया. देश की सबसे बड़ी अदालत ने अपने फैसले में कहा कि कुछ पति इस तथ्य से अवगत नहीं हैं कि पत्नी, जो एक गृहिणी होती है लेकिन इन होम मेकर्स की पहचान भावनात्मक और अन्य तरीकों से उन पर ही […]...
11 साल की IRS की नौकरी… अब बदला जेंडर, मिली नई पहचान, सिविल सर्विस के इतिहास में पहला केस
हैदराबाद में एक महिला आईआरएस अफसर ने अपना जेंडर चेंज कराया है. केंद्रीय कस्टम एवं सर्विस टैक्स अपीलेंट ट्रिब्यूनल में जॉइंट कमिश्नर के पद पर तैनात इस महिला अफसर ने सेक्स रिएसिगमेंट सर्जरी (SRS) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी ड्यूटी पर लौट आई है. ड्यूटी जॉइन करने के साथ ही उन्होंने सिविल सर्विस के रिकार्ड में जेंडर चेंज के लिए आवेदन किया था. सरकार की मंजूरी के बाद वह आधिकारिक तौर पर महिला से पुरुष बन गई हैं. 2013 बैच की महिला आरएएस मिस एम अनुसूया 11 साल की नौकरी के बाद अब अब मिस्टर एम अनुकथिर के […]...

