26.7 C
Dehradun, IN
February 27, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तरप्रदेश

औरैया में गरज रहा बुलडोजर, एक दिन में तोड़े गए 45 घर; आखिर क्यों?

यूपी के औरैया जनपद में वर्तमान समय में जिला प्रशाशन की कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है. इस वक्त सिचांई विभाग की जमीन पर कब्जा करके बनाए गए 45 पक्के मकान/दुकानों पर लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है. बुलडोजर की कार्यवाही से अब 40 मकानों और दुकानों को अबतक जमींदोज किया जा चुका है. ये कार्यवाही लगातार जारी है.

औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के दिबियापुर नहर बाजार में तबाही मची हुई है. यहां पर सिंचाई विभाग के द्वारा अपनी जमीन खाली कराने को लेकर सबसे बड़ी करवाई की गई है. यहां पर जर्जर और हालत खराब होने के बाद पुल के नए निर्माण को लेकर की बड़ी कार्रवाई की जा रही है. 45 मकानों में से 40 मकानों को अब तक गिराया जा चुका है.

पहले दिया गया था नोटिस

वहीं नहर विभाग के अधिकारी ने बताया कि पहले नोटिस दिए जा चुके थे लेकिन इन लोगों ने मकानों और दुकानों को अबतक खाली नहीं किया. उनको खाली कराने की करवाई की गई जिसमें 40 मकान खाली कराए जा चुके हैं. यहां लोगों की तरफ से किसी भी तरह का कोई विरोध नहीं किया जा रहा है. अभी टूटने के लिए पांच मकान बचे हैं जिसको लेकर कार्रवाई की जानी है.

जारी है मकान गिराने का कार्रवाई

दिबियापुर कस्बे के नहर बाजार में सिंचाई विभाग की जमीन पर सालों से चल रही अतिक्रमण हटाने की कवायद कल यानी शनिवार को शुरू हुई थी. सुबह नौ बजे पुल को जाने वाली सड़क के पूर्वी छोर पर नहर पुल के दक्षिणी ओर बने पक्के मकान और दुकानें बुलडोजर से ढहाने का सिलसिला शुरू हुआ था. फिलहाल लोगों से मकानों को खाली करवाया जा रहा है. बाकी बचे मकानों को भी तोड़ा जाएगा.

Related posts

कानपुर की सड़क पर अय्याशी! कार में चल रहा था गंदा खेल, तभी हो गया हादसा और पहुंच गई पुलिस…

Uttarakhand Loksabha

नाकामी छुपा रही रही सरकार, घटना से सबक नहीं लिया तो…हाथरस हादसे पर अखिलेश

Uttarakhand Loksabha

शताब्दी वर्ष की तैयारी, UP में BJP के खराब प्रदर्शन की समीक्षा… 3 दिन के लखनऊ दौरे पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले

Uttarakhand Loksabha