15.9 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तरप्रदेश

UP के गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी; 12 डिब्बे पलटे… राहत-बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. ये ट्रेन चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी. तभी यह हादसा हो गया. हादसा गोंडा जिले के झिलाही और मोतीगंज रेलवे स्टेशन के बीच में हुआ. फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है. अभी तक यात्रियों के हताहत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. सूचना मिलने पर मौके पर दुर्घटना सहायता ट्रेन को रवाना कर दिया गया. रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोंडा में हुए ट्रेन हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

Related posts

‘एक ही चिता पर करना अंतिम संस्कार…’ दो भाइयों ने किया सुसाइड, रेलवे ट्रैक पर मिले शव

Uttarakhand Loksabha

टारगेट सीएम की कुर्सी और सियासत लोकसभा, अखिलेश ने लखनऊ को छोड़कर दिल्ली को क्यों चुना?

Uttarakhand Loksabha

सामने आए वो 5 कारण, जिनके चलते बीजेपी का 400 सीट का आंकड़ा रह गया दूर

Uttarakhand Loksabha