15.9 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

उज्जैन में सवारी में बैंड-डमरू दल शामिल हों, कांवड़ियों के विश्राम के लिए शेड बनवाएं… CM मोहन ने दिए निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को श्रावण माह में त्योहारों से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रावण माह में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रम स्थलों में किसी प्रकार की कमी न रहे। अपने जिले में निकलने वाली सवारी में सभी मंत्री पहुंचे।

उज्जैन में आने वाले भक्तों की संख्या को देखते हुए सवारियों की बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं। इसमें बैंड और डमरू दल शामिल हों। विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करें। कांवड़ियों के विश्राम करने के लिए जगह-जगह पर शेड बनवाए जाएं। मंदसौर में सवारी निकलने के समय व्यवस्थाएं बेहतर बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के समय जनसुविधाओं का ध्यान रखा जाए। ओंकारेश्वर में मां नर्मदा का जल प्रवाह तेज रहता है। खंडवा-खरगोन जिले के अधिकारी सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं करें।

उज्जैन कलेक्टर ने बताई पहले सोमवार की व्यवस्था

इस बैठक में उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने श्रावण माह के प्रथम सोमवार की सवारी के संबंध में बताया कि श्रद्धालुओं को दर्शन भी ठीक से हुए। उन्होंने बताया कि इस दौरान भीड़ को बेहतर तरीके से संभाला गया। इसके अलावा उन्होंने सवारी के रास्ते और मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को बताया।

ओंकारेश्वर में दो सितंबर को लगेगा भक्तों का रेला

मंदसौर में पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में हर सोमवार को 10 से 15 हजार श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। भक्तों के लिए मंदिर सुबह पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुला रहता है। श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए शिवना नदी पर स्नान घाट भी बना है। अगली सवारी 12 और 19 अगस्त को निकलेगी। ओंकारेश्वर में दो सिंतबर को सोमवती अमावस्या पर अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

Related posts

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव नतीजे : धीरेंन शाह भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह से 2851 वोटों से आगे

Uttarakhand Loksabha

इंदौर में ऑर्गन डोनेशन, 73 साल की महिला की जान बचाने आयुष के फेफड़े पहुंचे चेन्नई

Uttarakhand Loksabha

भोपाल के बड़े तालाब में दो युवकों ने कूदकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

Uttarakhand Loksabha