युवती ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए रखा शादी का प्रस्ताव… कस्टम का बहाना कर ढाई लाख रुपये ठग लिए
जबलपुर। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक युवती ने शहर के युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और फिर उसे एक बैग भेजने का झांसा दिया। युवक झांसे में आया, तो एयरपोर्ट पर कस्टम द्वारा बैग पकड़ने और उसमें सोना और विदेशी मुद्रा होने की जानकारी दी और फिर कस्टम के नाम पर उससे ढाई लाख रुपये वसूल लिए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। कैंट पुलिस द्वारा इसकी जांच की जाएगी। मोदीबाड़ा कटंगा निवासी जगन्नाथ नंदा (38) ने संगम मैट्रिमोनियल साइट पर विवाह के लिए आईडी बनाई। 16 मई को उसे एक फोन आया। बात करने वाली युवती ने […]...

