गरीब आदिवासी की चमकी किस्मत.. खुदाई में मिला 1 करोड़ का हीरा
पन्ना : बेशकीमती हीरों के लिए विश्वविख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती से एक बार फिर गरीब आदिवासी की किस्मत चमकी है। कृष्ण कल्याणपुर (पटी) की उथली हीरा खदान से 19.22 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हीरा धारक चुनवादा आदिवासी ने अपने हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया है। जिसे अगली आने वाली नीलामी में रखा जाएगा। ●यह है पूरा मामला… दरअसल पन्ना जिले के अहिरगंवा गांव के निवासी चुनवादा गौंड ने मात्र 200 रुपए की रसीद कटवाकर हीरा कार्यालय से 20 मई 2024 को कृष्ण […]...

