18.2 C
Dehradun, IN
April 30, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
बिहार

बिहार में जब-जब बढ़े महिलाओं के वोट, गिरी नीतीश कुमार की साख, विवादित बयान करेगा बैकफायर?

Uttarakhand Loksabha
बिहार विधानसभा में महिला विधायक पर विवादित टिप्पणी कर नीतीश कुमार फिर से सुर्खियों में हैं. महिलाओं को लेकर पिछले 3 साल में बिहार के मुख्यमंत्री की जुबान 4 बार फिसल चुकी है. रेखा देवी पर नीतीश कुमार के विवादित बयान को विपक्ष ने महिला सम्मान से जोड़ा है. विपक्ष की रणनीति इस मुद्दे के सहारे नीतीश कुमार के पाले में बाकी बचे महिला वोटों को भी खिसकाने की है. बिहार में महिलाओं को एक वक्त में नीतीश कुमार का कोर वोटर्स माना जाता था, लेकिन पिछले 2 चुनावों का डेटा देखा जाए तो महिलाओं ने 2010 के बाद से […]...
उत्तरप्रदेश

बीजेपी नेताओं से अखिलेश की दूरी, बागियों का हिसाब जरूरी

Uttarakhand Loksabha
लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की सियासी हालात बदल गए हैं. सूबे में 10 साल तक नंबर वन रहने वाली बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में सियासी झटका लगने के बाद दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है तो सपा 37 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी है. ऐसे में अखिलेश यादव ने अपने नेताओं को बीजेपी नेताओं से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है तो राज्यसभा चुनाव के दौरान बगावत करने वालों ने सपा विधायकों की वापसी के दरवाजे बंद कर दिए हैं. इतना ही नहीं, लोकसभा चुनाव के बीच गठबंधन का पाला बदलने वाले आरएलडी चीफ […]...
उत्तरप्रदेश

UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान, 60244 पदों के लिए 23 अगस्त से शुरू होगा एग्जाम

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट घोषित कर दी है. लिखित परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक किया जाएगा. एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड जारी करेगा. इस परीक्षा का आयोजन पहले 17 और 18 फरवरी को किया गया था, लेकिन पेपर लीक होने कारण एग्जाम को रद्द कर दिया गया था. भर्ती बोर्ड की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 […]...
व्यापार

बजट में सरकार की सौगात, पूरे देश में सस्ती हो सकती है शराब

Uttarakhand Loksabha
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करते हुए इनकम टैक्स की न्यू रिजीम में कई अहम बदलाव किए हैं. जहां एक तरफ स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट बढ़ाई गई है, वहीं टैक्स स्लैब में भी बदलाव किया गया है. अब मिडिल क्लास के लिए ये भले उम्मीद के मुताबिक ना हो, लेकिन सरकार ने इसका गम भुलाने की व्यवस्था कर दी है. बजट में एक ऐसा बदलाव हुआ है, जो देशभर में शराब की कीमतों को कम कर सकता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब बजट भाषण पेश किया, जो डायरेक्ट टैक्स (इनकम टैक्स) के साथ […]...
बिहार

तीन बेगमों वाला शौहर लाने जा रहा था चौथी दुल्हनिया, ऐसा क्या हुआ कि करनी पड़ गई तौबा

Uttarakhand Loksabha
बिहार के पूर्णिया में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति लगातार नई-नई दुल्हनों से शादी कर रहा है. अब तक वो 3 शादियां कर चुका है. लेकिन फिर से चौथी बार दोबारा शादी करने जा रहा है. मामला परामर्श केंद्र में पहुंचा तो पति ने कहा- क्या करूं कोई भी पत्नी टिकती ही नहीं. सभी किचकिच करती हैं. शख्स की बातें सुनकर परामर्श केंद्र वाले भी हैरान रह गए. फिर उन्होंने मामले में एक फैसला सुनाया. मामला धमदाहा थाना क्षेत्र के बरदेला गांव का है. यहां रहने वाली शबनम खातून ने अपने […]...
उत्तरप्रदेश

बहन को लड़के के साथ देखा… गुस्से से आग-बबूला हुआ भाई, लड़की को कुल्हाड़ी से काट डाला

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के जमानिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी बहन को किसी युवक के साथ देख लिया. इसके बाद वह गुस्से से आग-बबूला हो गया. फिर वह कुल्हाड़ी से अपनी छोटी बहन के गर्दन पर वार कर दिया. बहन की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना जमानिया के चकिया गांव की है. लड़की के पिता महतिम ने बताया कि मंगलवार की […]...
महाराष्ट्र

पूजा खेडकर केस: पुणे के इस अस्पताल में बना फर्जी विकलांगता सर्टिफिकेट, अब होगी जांच

Uttarakhand Loksabha
इस समय विवादों में घिरी IAS पूजा खेडकर की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पूजा और उनके परिवार वालों के साथ-साथ अब इस मामले से जुड़े बाकी लोगों पर भी इसकी गाज गिरना शुरू हो गई है. पूजा ने फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट जमा किया था, जिसे लेकर पुणे के कलेक्टर ने जांच करने का आदेश दिया है. अपने लिए वीआईपी ट्रीटमेंट मांगकर खुद विवादों में घिरी पूजा की मुश्किलें अब और भी बढ़ती दिख रही हैं. पुणे के कलेक्टर ने पूजा के फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के जांच का आदेश दिया है. ये जांच दिव्यांगता सर्टिफिकेट […]...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच बड़ा दावा…अजित पवार को फंसाने को लेकर अनिल देशमुख को किसने भेजा था हलफनामा?

Uttarakhand Loksabha
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव के एक दावे से महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ सकता है. श्याम मानव ने कहा है कि, “इससे राज्य की राजनीति में हलचल पैदा हो रही है. उनके दावे के मुताबिक अजित पवार, उद्धव ठाकरे, अनिल परब और आदित्य ठाकरे को झूठे मामले में जेल भेजा जाना था. लेकिन तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इनकार कर दिया जिसके चलते उन्हें खुद जेल में तेरह महीने बिताने पड़े. इस बीच एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने कहा है कि श्याम मानव का दावा सही है. […]...
देश

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, घायल जवान ने भी दम तोड़ा, ऑपरेशन अभी जारी

Uttarakhand Loksabha
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रात भर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. हालांकि इस मुठभेड़ में एक सैनिक के भी शहीद होने की खबर है. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के कोवुत लोलाब इलाके में आतंकवादी और सैनिकों के बीच मुठभेड़ हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम को इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद लोलाब में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा बलों ने बताया है कि इलाके में अभी ऑपरेशन जारी है. शहीद जवान की पहचान 28 आरआर के […]...
उत्तराखण्ड

ई-रिक्शा तोड़ा, ड्राइवर को बेरहमी से पीटा… रुड़की में कांवड़ियों का बवाल

Uttarakhand Loksabha
उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार को कांवड़ियों ने जमकर तांडव किया. स्थिति यहां तक आ गई कि व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस बल भी उन्हें रोक नहीं पाया. इस घटना के पीछे की मुख्य वजह राह चलते एक ई-रिक्शा के कांवड़ से छू जाना बताया जा रहा है. इस घटना में कांवड़ियों ने ई-रिक्शा चालक को डंडे से पीटा और फिर उसके वाहन को भी बुरी तरह से तोड़ दिया. रुड़की के पास मंगलौर में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. अब रुड़की पुलिस इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कह […]...