19.2 C
Dehradun, IN
April 30, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

MP में कांग्रेस- सपा में गठबंधन, भाजपा को हराने के लिए मिलकर लड़ेंगे उपचुनाव

Uttarakhand Loksabha
भोपाल : श्योपुर की विजयपुर और सीहोर की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस दोनों ही सीटों पर कमबैक चाहती है। इसके लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। गठबंधन को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव का कहना है कि बीजेपी को हराने के लिए एक साथ आना […]...
मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, X पर लिखा भाजपा प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लाड़ली बहनों के अकाउंट में 250 रुपए से ज्यादा राशि डालने के फैसले पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कह रहे हैं कि लाड़ली बहनों के एकाउंट में इस बार 250 रुपये ज़्यादा दिए जाएंगे। लेकिन वे इस बात का कोई हिसाब नहीं दे रहे कि पिछले रक्षाबंधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा […]...
मध्यप्रदेश

सड़क खराब होने के कारण नहीं पहुंची एंबुलेंस, बैलगाड़ी का लिया सहारा…अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई डिलीवरी

Uttarakhand Loksabha
बैतूल: सड़क खराब होने से परिजनों को गर्भवती महिला को करीब डेढ़ किलोमीटर बैलगाड़ी से लाना पड़ा। देरी के कारण महिला का 108 एम्बुलेंस में ही प्रसव हो गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। सरकार के वादे एवं विकास की पोल खोलती तस्वीर घोड़ाडोंगरी विधानसभा से सामने आई है। महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई लेकिन सड़क नहीं होने के कारण परिजन करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसे बैलगाड़ी में लेकर पहुंचे। उसके बाद 108 एम्बुलेंस में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लेकर आ रहे थे कि अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने के कारण महिला ने 108 एम्बुलेंस में ही लाड़ली […]...
महाराष्ट्र

विवादित ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के एक और झूठ की होगी जांच…फेक साबित हो रही माता-पिता के तलाक की थ्योरी

Uttarakhand Loksabha
ट्रेनी IAS पूजा खेडकर विवाद में एक-एक कर उनके झूठ की परतें खुलती जा रहीं हैं. इस पूरे मामले में रोजाना हो रहे खुलासों ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. पूजा खेडकर के झूठ अब उन पर ही भारी पड़ रहे हैं. फर्जी विकलांगता सर्टिफिकेट के बाद अब उनके माता-पिता के तलाक के दावे की भी पुलिस जांच होगी. पूजा खेडकर ने IAS बनने के लिए ना जाने कितने पैंतरे आज़माए. विकलांगता सर्टिफिकेट, अलग-अलग दस्तावेज में अलग-अलग जानकारी, माता-पिता के तलाक की थ्योरी, शून्य आय समेत ना जाने कितने झूठ पूजा ने बोले लेकिन आखिरकार उनके सारे दावों […]...
दिल्ली/NCR

दिल्ली: 8 साल बाद बदला AAP के ऑफिस का पता, DDU मार्ग से यहां होगा शिफ्ट

Uttarakhand Loksabha
आम आदमी पार्टी के दफ्तर का पता 8 साल बाद बदलने जा रह है, आम आदमी पार्टी के नए दफ्तर का पता अब बंगला नंबर 1 रवि शंकर शुक्ल लेन होगा. ये दफ्तर पहले NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) को आवंटित था, लेकिन पिछले साल पार्टी में टूट होने के बाद यह दफ्तर खाली करवा लिया गया था. इस बंगले में 6 कमरे हैं. इस वक्त आम आदमी पार्टी का दफ्तर 206 राउज एवेन्यू में है, लेकिन इस जमीन पर कोर्ट की बिल्डिंग का विस्तार होना है. इसके सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 10 अगस्त तक जमीन खाली करनी होगी. दफ्तर […]...
उत्तरप्रदेश

झोले में कटा हाथ और प्राइवेट पार्ट लेकर घूम रहा था… फिर हुआ सनससनीखेज वारदात का खुलासा

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने लाश का एक हाथ और प्राइवेट पार्ट काट लिया. उन्हें लेकर गांव में घूमता रहा. फिर मृतक के परिजनों को धमकाते हुए कहा कि इसका अंतिम संस्कार कर दो. घर वालों ने भी डर के मारे शव को दफना दिया. लेकिन जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया. आरोपी फिलहाल फरार है. उसकी तलाश जारी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. […]...
मनोरंजन

जिसे पहनाया डायमंड का ब्रेसलेट, उसी ने दिया धोखा…शिवानी कुमारी पर बरसीं सना सुल्तान

Uttarakhand Loksabha
सना सुल्तान बिग बॉस ओटीटी के सीजन 3 से बाहर हो गई हैं. सना के शो से बाहर होते समय शिवानी कुमारी के साथ की बदसलूकी ऑडियंस को बिलकुल भी रास नहीं आ रही है. इस बात को लेकर बिग बॉस के फैन्स सना सुल्तान को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं. हाल ही में टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की एक्सक्लूसिव बातचीत में सना ने शिवानी के साथ अपने इस रवैये की सफाई दी है. सना का कहना है कि दोस्त होने के बावजूद जिस तरह से उन्हें घर से बाहर निकालने के लिए शिवानी कोशिश कर […]...
खेल

मुंबई इंडियंस के लिए इससे बुरा क्या होगा? सुपरकिंग्स ने दिया बड़ा झटका, धोनी के नए-पुराने यारों के लिए जश्न की घड़ी

Uttarakhand Loksabha
मुंबई इंडियंस को जोर का झटका लगा है. दरअसल, सुपर किंग्स के कारनामें के बाद उनके खिताब को फिर से जीत पाने की सारी तमन्ना अब अधूरी रह गई है. मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. और, इस काम में मौज काटी है धोनी के नए-पुराने दोस्तों ने मिलकर. हम बात कर रहे हैं अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट की, जहां मुंबई इंडियस न्यूयॉर्क के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले को टेक्सास सुपर किंग्स ने 9 विकेट से जीत लिया है. MI न्यूयॉर्क ने गंवाया एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क मेजर लीग क्रिकेट की डिफेंडिंग चैंपियन […]...
व्यापार

बजट के बाद 5 हजार रुपए सस्ता हो गया सोना, ये है कारण

Uttarakhand Loksabha
अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. सरकार ने बजट में ऐसा एक प्रस्ताव कर दिया, जिससे देश भर में सोने-चांदी की दुकानों पर बे-मौसम की भीड़ उमड़ पड़ी है. जी हां, सरकार ने बजट में एक प्रस्ताव के जरिये सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी में 6 फीसदी की तगड़ी कटौती कर दी है. जिसके बाद से सोने के दाम में भारी गिरावट देखी जा रही है. बजट के बाद से सोना 5100 रुपए सस्ता हो गया है. जिससे खरीदारों के चेहरे खिल गए हैं. वहीं, ज्वैलरी स्टोर्स में ग्राहकों की […]...
टेक्नोलॉजी

Vivo V40 Pro होगा इंडिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, मिलेंगे 50MP वाले चार कैमरे

Uttarakhand Loksabha
इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में वीवो एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. फोन निर्माता कंपनी Vivo V40 सीरीज के तहत दो हैंडसेट लॉन्च करेगी, जिनमें Vivo V40 और Vivo V40 Pro शामिल हैं. लॉन्च से पहले वीवो ने इनके फीचर्स का खुलासा किया है. अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज शानदार फीचर्स के साथ दस्तक देगी. इसमें 50MP के कुल चार कैमरों का फायदा मिलेगा. इनका डिजाइन काफी पतला रहेगा. आइए जानते हैं कि इन स्मार्टफोन में क्या स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे. वीवो ने जानकारी दी है कि अपकमिंग Vivo V40 सीरीज के स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च होंगे. आप इन्हें लोटस […]...