30.2 C
Dehradun, IN
April 30, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

350 जवानों का पुलिस बैंड, 1000 कलाकार बजाएंगे डमरू… महाकाल की सवारी में अब नहीं बजेगा DJ

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन सावन के महीने में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी को लेकर चर्चा में है. यहां देशभर से श्रद्धालु वहां आकर महाकाल के दर्शन करने हैं. ऐसे में सही तरह से व्यवस्था बनाए रखने के लिए उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने एक बैठक लेकर सभी अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की. इस बैठक में तमाम मुद्दों पर बातचीत की गई कि कैसे व्यवस्थाओं को और सुधारा जाए और इस बार बाबा महाकाल की सवारी को और भी भव्य स्तर पर किस तरह से निकाला जाए. इस बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को […]...
राजस्थान

पेपर लीक का बड़ा मुर्गा पकड़ो… किसकी तरफ इशारा कर रहे हैं सचिन पायलट?

Uttarakhand Loksabha
राजस्थान में पेपर लीक की गूंज फिर से सुनाई देने लगी है. किरोड़ी लाल मीणा के एसओजी दफ्तर जाने के एक दिन बाद ही सचिन पायलट ने भी पेपर लीक में कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. राजधानी जयपुर में एनएसयूआई के एक कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट ने कहा, पेपर लीक पर सरकार सिर्फ कागजी कार्रवाई कर रही है, सरकार बड़े मुर्गों को पकड़ने से पीछे हट रही है. सचिन पायलट के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि आखिर वो बड़ा मुर्गा कौन है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए किरोड़ी लाल मीणा के […]...
महाराष्ट्र

बाबर के प्यार में पाकिस्तान पहुंची थी सनम, फेसबुक और वॉट्सऐप से चढ़ा इश्क का खुमार

Uttarakhand Loksabha
मुंबई से सटे ठाणे पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है. उस पर आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान गई थी. उसने अपना नाम और पता गलत दिखाया. महिला करीब डेढ़ महीने पाकिस्तान में रही. वापस आने पर उसको पुलिस ने पकड़ा फिर खुद FIR दर्ज की और अब उससे पूछताछ की जा रही है. महिला दो बच्चों की मां है. उस महिला का नाम है नगमा, बदलकर उसने अपनी पहचान बनाई ‘सनम’. वह पाकिस्तान गई अपने ‘प्यार’ से मिलने, जिसे उसने ऑनलाइन निकाह कर शौहर बनाया था. कहानी दिलचस्प है. प्यार की शुरुआत कैसे […]...
बिहार

गैंगरेप, मर्डर और पिंडदान… अब जिंदा घर लौटी लड़की, देखते ही पुलिस और परिवार के उड़े होश

Uttarakhand Loksabha
बिहार के मोतिहारी से एक मृत लड़की के जीवित होने का मामला सामने आया है. लड़की के मां-बाप ने 19 जून को अपनी बेटी के अपहरण होने का मामला नजदीकी थाने में दर्ज करवाया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक शव को बरामद भी किया था, जिसके बाद मां-बाप ने बरामद लड़की की शिनाख्त भी की थी. लड़की की हत्या के मामले में जांच-पड़ताल करके पुलिस ने कुछ लड़कों को भी पकड़ा था, जिन्होंने अपना जुर्म भी कबूल किया था, लेकिन अब जिस लड़की को परिवार और पुलिस ने मृत घोषित किया था, वही लड़की जिंदा मिली है. […]...
उत्तरप्रदेश

युवक को बंधक बनाकर बेटी के साथ बनाया अश्लील वीडियो, धर्म परिवर्तन करवाया और हड़प लिए 14 लाख

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के बरेली में धर्मपरिवर्तन का एक अजीब मामला सामने आया है. यहां समुदाय विशेष के एक परिवार ने एक युवक को अगवा किया और फिर उसे बंधक बनाकर उसके अश्लील वीडियो रिकार्ड किए. इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए धर्म परिवर्तन कराकर अपनी बेटी से निकाह करा दिया. यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित से 14 लाख रुपये भी ऐंठ लिए हैं. मामले की जानकारी होने पर युवक के पिता ने बरेली के किला थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक मामला बरेली […]...
देश

जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार, स्वाति मालीवाल से मारपीट का है आरोप

Uttarakhand Loksabha
आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने विभव कुमार की जमानत देने से इनकार कर दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी विभव कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. विभव कुमार पर आप सांसद स्वाति मालीवाल ने 13 मई को सीएम आवास पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद 16 मई को इस […]...
मनोरंजन

कंगना रनौत की संसद सदस्यता रद्द करने की क्यों की गई मांग? हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Uttarakhand Loksabha
बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत की सांसदी के खिलाफ हिमाचल हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है. इस याचिका में कंगना की संसद सदस्यता को रद्द करने की मांग की गई है. हाई कोर्ट ने इस याचिका पर कंगना को नोटिस जारी किया है. हाई कोर्ट ने कंगना से 21 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है. याचिकाकर्ता लायक राम नेगी ने कंगना के खिलाफ याचिका दायर की है. इसमें उसने कोर्ट से कंगना के चुनाव को रद्द करने की मांग की है. नायक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के पूर्व कर्मचारी हैं. उन्होंने […]...
देश

अगर आप के पास है काउंटर वेटिंग टिकट तो भी नहीं कर पाएंगे ट्रेन में सफर

Uttarakhand Loksabha
भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है. करीब 2 करोड़ 40 लाख लोग रोजाना भारतीय रेलवे की ट्रेनों से सफर करते हैं. भारतीय रेलवे न सिर्फ यात्रियों और सामानों का परिवहन करता है, बल्कि पूरे देश को भी एक सूत्र में जोड़ता है. भारतीय रेलवे का नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है. हालांकि ट्रेन में सीटों को लेकर आज भी समस्या बनी हुई है. यात्रियों को कंफर्म टिकट न मिलने पर वेटिंग टिकट लेना पड़ता है, लेकिन वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने वालों के लिए अब बुरी खबर है. अब वह वेटिंग टिकट पर ट्रेन […]...
उत्तरप्रदेश

ये गधा है या अजूबा… सूंघकर बता देता है कि बीवी कहां है?

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसा गधा है जो लोगों को सूंघकर उनके बारे में सबकुछ जान जाता है. नौंचदी के मेले के सर्कस में आए लोग जब इस गधे से पूछते हैं कि भई इन जनाब की बीवी नहीं मिल रही हैं, कहां पर हैं? गधा सूंघते हुए उनकी बीवी के पास पहुंच जाता है. सर्कस में जब गधे से पूछा गया कि यहां इतनी भीड़ में डॉक्टर साहब कहां बैठे हैं? तो गधा सूंघते हुए उनतक भी पहुंच जाता है. वैसे तो इस तरह का ज्यादातर करतब कुत्ता, गाय, भैंस में अमूमन दिख जाता है, लेकिन यहां […]...
देश

कल 25वां विजय दिवस, कारगिल जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्या है कार्यक्रम?

Uttarakhand Loksabha
कल यानी 26 जुलाई को 25वां कारगिल विजय दिवस है. देश भर में इस दिन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. इसी दिन साल 1999 में भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने पाकिस्तानी के खिलाफ फतह पाई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर कल कारगिल का दौरा करेंगे. 25वें कारगिल विजय दिवस पर प्रधान मंत्री मोदी सुबह करीब 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे. और दुश्मनों से मुकाबला करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देंगे. शिंकुन ला सुरंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी इस […]...