27.2 C
Dehradun, IN
April 27, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने भरी हुंकार, सभी 10 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश में आने वाले छह महीनों में 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, इन उपचुनाव के चलते अब आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मैदान में उतरेगी. दरअसल, सांसद चंद्रशेखर आजाद विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के चलते कार्यकर्ताओं से संवाद करने फूलपुर पहुंचे थे. चंद्र शेखर ने फूलपुर में ही उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया. चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव देश हित को देखते हुए सभी सीटों पर हमारी पार्टी ने […]...
देश

दिल्ली के बाहर हो सकता है सुप्रीम कोर्ट? लोकसभा में सवाल के बाद आर्टिकल 130 चर्चा में

Uttarakhand Loksabha
मॉनसून सत्र में शुक्रवार को हुई लोकसभा बैठक के प्रश्नकाल में केरल के थॉमस चाझिकादन ने ‘रीज़नल सुप्रीम कोर्ट’ पर सरकार से सवाल किया था. थॉमस ने कानून और न्याय मंत्री से सवाल किया था कि क्या सरकार को लीगल फ्रेटरनिटी की ओर से चेन्नई में सुप्रीम कोर्ट के स्थायी खंडपीठ की स्थापना का अनुरोध मिला है. आइए जानते हैं कि संविधान के अनुच्छेद 130 में सुप्रीम कोर्ट को लेकर क्या कहा गया है. सांसद थॉमस से पहले भी कई मौकों पर दक्षिण भारत की तरफ से ‘रीज़नल सुप्रीम कोर्ट’ की मांग की गई है. आम राय है कि सुप्रीम […]...
दिल्ली/NCR

बेसमेंट में बिना परमिशन के चल रही थी लाइब्रेरी… सामने आ गई IAS कोचिंग सेंटर की गलती, मालिक और कोऑर्डिनेटर अरेस्ट

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली IAS कोचिंग सेंटर हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ है, उसके बेसमेंट में अवैध तरीके के कोचिंग सेंटर चल रहे थे जबकि इसकी इजाजत नहीं थी. बेसमेंट में बिना परमिशन के लाइब्रेरी चल रही थी, जो कानूनन सही नहीं था. जिस बेसमेंट में घटना घटी, उसका इस्तेमाल स्टोरेज पर्पस के लिए था लेकिन यहां लाइब्रेरी बनाई गई थी. बच्चे यहां पढ़ाई करते थे. फायर एनओसी के मुताबिक, एक बेसमेंट को स्टोरेज बनाने की इजाजत दी गई थी. दूसरे को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल करना था. जबकि बेसमेंट में लाइब्रेरी बनाई […]...
देश

मन छोटा करने की जरूरत नहीं… BJP के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

Uttarakhand Loksabha
बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की शनिवार को पहले सत्र की बैठक हुई. इस बैठक की पीएम मोदी ने अध्यक्षता की. बीजेपी के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की यह बैठक करीब 3.30 घंटे चली. इस बैठक में 13 बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और 3 एनडीए शासित राज्यों के उप मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की. इन सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में किए जा रहे अच्छे कामों और केंद्रीय योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने को लेकर प्रेजेंटेशन दी. बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर कोआर्डिनेशन पर जोर दिया गया. साथ ही केंद्रीय योजनाओं को स्मूथ तरीके […]...
देश

10 मिनट में पानी से भर गया बेसमेंट, 2.5 घंटे तक नहीं पहुंची मदद… UPSC छात्र ने बताई IAS कोचिंग सेंटर हादसे की दास्तां

Uttarakhand Loksabha
यूपीएससी के एक छात्र ने दिल्ली कोचिंग हादसे की पूरी दास्तां बताई है. सुनहरे भविष्य का सपना संजोए इन तीनों की छात्रों की जिंदगी एक झटके में चली गई. तीनों के मौत का जिम्मेदार अगर कोई है तो वो लापरवाही है. इस लापरवाही तीनों बच्चों की जिंदगी बेसमेंट में डूबा दी. चश्मदीद छात्र (हिरदेश चौहान) ने जो सच्चाई बताई है, वह काफी हैरान करने वाली है. हिरदेश चौहान ने बताया, ‘मैं इस भयानक घटना से बचे लोगों में से एक हूं. 10 मिनट के भीतर बेसमेंट भर गया था. शाम के वक्त 6.40 बज रहे थे, हमने पुलिस और एनडीएमए […]...
दिल्ली/NCR

दिल्ली कोचिंग हादसा: मुर्दाघर में नहीं दिखाया चेहरा, बस कागज मिला- नाम लिखा था श्रेया… दिल्ली कोचिंग हादसे का दर्द

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली कोचिंग हादसे में मृत एक छात्रा श्रेया के एक रिश्तेदार ने कोचिंग प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रिश्तेदार धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई, उनकी बेटी मर गई, बावजूद इसके कोचिंग वालों ने उन्हें सूचित तक नहीं किया. वह खुद टीवी पर खबर देखकर यहां पहुंचे और मुर्दाघर गए. वहां पर उन्हें बेटी का शव तक नहीं दिखाया गया, बल्कि मामले को पुलिस केस बताते हुए उन्हें महज एक कागज पकड़ा दिया गया, जिसपर उनकी बेटी का नाम लिखा है. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने खबर देखकर कोचिंग में फोन भी किया था, […]...
पंजाब

लापता Oman Ship चालक मैंबरों की सहायता के लिए आगे आए राजा वड़िंग

Uttarakhand Loksabha
लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। प्रेस्टीज फाल्कन जहाज के लापता चालक दल के सदस्यों के लिए खोज अभियान यह अपील पूर्व विधायक संजय तलवार के अनुरोध पर की गई थी। यह मामला संजय तलवार द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के ध्यान में लाया गया, जिन्हें राजिंदर सिंह की पत्नी की दुखद स्थिति के बारे में बताया गया। उनके पति, मुख्य अधिकारी राजिंदर सिंह, प्रेस्टीज फाल्कन पर सवार थे, […]...
हिमाचल प्रदेश

हत्या या आत्महत्या! श्रीनगर की डल झील में तीन शव मिलने से घाटी में सनसनी

Uttarakhand Loksabha
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील में शनिवार को तीन शव बरामद किए गए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि शालीमार घाट के पास फोरशोर रोड पर डल झील में ये शव पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि तीनों शव महिलाओं के हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को कानूनी और चिकित्सकीय औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा तीन शव में से दो शव नाबालिग के हैं. हालांकि इन शव की पहचान नहीं हो पाई है. इस बीच पुलिस साक्ष्य जुटाने के […]...
दिल्ली/NCR

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरा पानी, सांसद बांसुरी स्वराज का दावा- एक छात्र की मौत

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली में शनिवार शाम को बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया. स्थिति ये हो गई है कि ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भर गया. बताया जा रहा है कि घटना में एक छात्र की मौत हो गई जबकि कुछ अभी भी बेसमेंट में फंसे हुए हैं. छात्रों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई है. घटना को लेकर नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने बताया है कि कुछ बच्चों की मौत करंट लगने से हुई है. संख्या के बारे में मालूम नहीं है. […]...
देश

अमित शाह पर झूठे आरोप लगाने के लिए शरद पवार माफी मांगें… पीयूष गोयल ने बोला हमला

Uttarakhand Loksabha
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयला ने एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार पर हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह पर झूठे आरोप लगाने के लिए शरद पवार को देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि शरद पवार यूपीए सरकार के अहम हिस्सा थे, लेकिन अमित शाह के खिलाफ जो केस लगाया गया था, वह बेबुनियाद था. उन्होंने पीएम मोदी पर झूठा आरोप लगाया. अमित शाह पर झूठा केस लगा. शरद पवार को उनके आरोप के लिए माफी मांगनी चाहिए. ये एक षड्यंत्र था. शरद पवार को झूठे आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए. ममता बनर्जी और नीति आयोग […]...