24 C
Dehradun, IN
April 23, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

कांग्रेस विधायक पर महिलाओं से मारपीट करने का आरोप, SP ऑफिस ग्वालियर पहुंचा मामला

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर: ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने कहा कि विधायक ने उनके साथ मारपीट की। महिलाओं ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ एस पी ऑफस पहुंचक ज्ञापन सौंपा है और विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीएम मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर जिले की ग्रामीण विधानसभा की मऊ पहाड़ी इलाके में बिजली समस्या को लेकर कुछ महिलाएं कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के घर अलकापुरी पहुंची हुई थी। इस दौरान महिलाओं ने विधायक से विधानसभा चुनाव में […]...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर: ग्वालियर में सोमवार शाम को एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया। हत्याकांड के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल माधवगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। वहीं सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, माधवगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा इलाके में शाम 5 बजे के करीब अनीता गुप्ता बेटे के साथ डॉक्टर से चेकअप कराकर लौट रही थीं। […]...
मध्यप्रदेश

विजयवर्गीय का स्वागत करना पड़ा भारी, कांग्रेस जिला और शहर अध्यक्ष सस्पेंड

Uttarakhand Loksabha
इंदौर: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आओ भगत करनी कांग्रेस नेताओं को भारी पड़ गई। भारी विरोध के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसमें उन्हें उनके पद से सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नोटिस 20 जुलाई को जारी किया गया था। इसी बीच मीडिया से सुरजीत चड्ढा ने बात की थी और बताया था कि उन्हें किसी तरह का नोटिस नहीं मिला है। आज सोशल मीडिया पर नोटिस जमकर वायरल हो रहा है। ये है पूरा मामला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर जिला प्रशासन भी दिल्ली की घटना के बाद हुआ सतर्क, कलेक्टर ने कोचिंग संस्थानों की जांच करने के दिए आदेश

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भरने के बाद IAS की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की हुई मौत के मामले में देश भर में माहौल बन गया है, इसी मामले को देखते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी कोचिंग संस्थानों की जांच करने के आदेश दिए हैं। आपको बता दें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एजुकेशन हब के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आईआईएम और IIT जैसी दोनों ही संस्थान है जो देश भर में कहीं पर भी नहीं है इसके साथ ही MPPSC यूपीएससी और इंजीनियर […]...
बिहार

गजब! चहारदीवारी, CCTV और बिहार पुलिस की तैनाती… फिर भी थाने के अंदर हो गई चोरी

Uttarakhand Loksabha
बिहार के पूर्णिया में लगातार हो रही चोरियों का सिलसिला रोकने में पुलिस पहले ही नाकाम साबित हो रही थी कि इसी बीच एक और बड़ा कांड सामने आया है. चोरों ने इस बार पुलिस को ही अपना शिकार बना लिया है. थाने के अंदर बने मंदिर को ही चोरों ने निशाना बना लिया और शिवलिंग पर विराजित नाग और कलश को लेकर चले गए. आश्चर्य कर देने वाली बात तो ये है कि चोरी एक साथ नहीं की गई है. चोरी तीन दिन के अंदर से दो बार में की गई है. इसके बाद भी पुलिस चोरों को नहीं […]...
उत्तरप्रदेश

विधानसभा में राजा भैया समेत इन विधायकों ने छुए सीएम योगी के पैर

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में दिलचस्प नजारा देखने को मिला. सीएम योगी आदित्यनाथ के सदन में आते ही उनके पैर छूने की होड़ मच गई. कई विधायकों और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सीएम भी विधायकों से हंसते-मुस्कुराते हुए बात करने के साथ ही हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते नजर आए. सीएम योगी के पैर छूने वालों में कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, मंत्री दया शंकर सिंह, विधायक मनीष असीजा, मंत्री संदीप सिंह, मंत्री गिरीश यादव और मंत्री सतीश शर्मा […]...
राजस्थान

पिता, सौतेली मां और बहन को मारा, 50-50 किलो के पत्थर बांधकर पानी में फेंका; आखिर क्यों हत्यारे बने बेटे?

Uttarakhand Loksabha
राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिला कर रख दिया. तीन बेटों ने मिलकर पहले तो अपने पिता, सौतेली मां और बहन की हत्या की, फिर शव को पत्थर से बांधकर पास के एनीकट में फेंक दिया. सौतेली मां छह महीने से प्रेग्नेंट थी. वारदात के बाद पुलिस ने हत्यारोपी दो बेटों को पकड़ लिया, जबकि एक बेटा विदेश भाग गया. गिरफ्तार बेटों से पूछताछ में पता चला कि पिता ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी कर ली थी. सौतेली मां जब घर आई तो एक बेटी साथ में लेकर आई, तभी से वह […]...
मनोरंजन

संजय दत्त के सहारे अक्षय-जॉन से भिड़ने की तैयारी, 15 अगस्त पर 3 बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देगी साउथ की ‘डबल आई स्मार्ट’

Uttarakhand Loksabha
इस बार 15 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश दिखने वाला है. स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दो नहीं बल्कि चार-चार फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं. पहले तो इस दिन सिर्फ 3 हिंदी फिल्मों के बीच ही टक्कर होनी थी, लेकिन अब मैदान में साउथ की फिल्म डबल आईस्मार्ट (Double iSmart) ने भी एंट्री मार ली है. डबल आईस्मार्ट का हिंदी वर्जन कंफर्म हो गया है और ये भी 15 अगस्त को ही रिलीज़ होगी. डबल आईस्मार्ट एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें राम पोथिनेनी लीड रोल में हैं. फिल्म में संजय दत्त विलेन के तौर पर नज़र आने […]...
खेल

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को जीत से रोका, कप्तान हरमनप्रीत सिंह के गोल ने बदल दिया खेल

Uttarakhand Loksabha
न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय हॉकी टीम का दूसरा मुकाबला अर्जेंटीना से बराबरी पर छूटा.पूल बी के मैच में रियो ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को टीम इंडिया ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका . भारत को इस मैच में मिले दसवें पेनल्टी कॉर्नर पर यह पहला गोल आया जो सारी कहानी खुद कहता है .पिछले मैच में भी 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर हरमनप्रीत के गोल की बदौलत ही भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था और इस बार भी कप्तान ने ही टीम इंडिया की हार टाली. रंग में नहीं दिखी हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में कांस्य […]...
व्यापार

क्या सोने की कीमतों में आएगी और गिरावट? अमेरिका के इस फैसले का दिख सकता है असर

Uttarakhand Loksabha
अंतरराष्ट्रीय सर्राफा कीमतों में बढ़ोतरी के चलते एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. जुलाई महीने में अब तक एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 4% से अधिक की गिरावट आई है और विश्लेषकों का मानना ​​है कि कीमतों में हालिया गिरावट सोना खरीदने का एक अच्छा अवसर हो सकता है. एमसीएक्स पर सोने का भाव 249 रुपए यानी 0.37% बढ़कर 68,435 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि एमसीएक्स पर चांदी का भाव 684 रुपए यानी 0.84% ​​बढ़कर 82,055 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमोडिटी बाजार में हाजिर सोना […]...