पाकिस्तान में शिया-सुन्नी के बीच खूनी संघर्ष, दशकों पुराने विवाद की वजह जमीन या धर्म?
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो कबीलों के बीच का विवाद अब खूनी हो गया है. खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में करीब एक हफ्ते से जारी इस संघर्ष में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 180 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. द न्यूज के मुताबिक संघर्ष की शुरुआत बोशेरा से हुई और बाद में यह पीवर, टांगी, बलिशखेल, खार किल्ले, मकबल, कुंज अलीजई और पारा चमकानी इलाके में भी फैल गया. जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार इस जमीन विवाद को लेकर एक शख्स ने गोली चलाई जिसके […]...

