19.8 C
Dehradun, IN
March 3, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे भाजपा पार्षद कमलेश कालरा, पानी की समस्या का जताया विरोध

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। गर्मी शहर में कई स्थानों पर पेयजल समस्या देखने को मिल रही है। वहीं शनिवार को इस समस्या के विरोध में भाजपा पार्षद ने धरना दे दिया। दरअसल, पानी की समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 65 के पार्षद कमलेश कालरा स्नेह नगर पानी को टंकी पहुंचे और अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए।  ...
मध्यप्रदेश

पुराना कबाड़खाना में दो मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने तीन घंटे में पाया काबू

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। पुराने शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुराना कबाड़खाना इलाके में एक दोमंजिला इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। इमारत में बिस्किट की बेकरी का संचालन होता है। आसपास के लोगों और राहगीरों ने जब बिल्डिंग से धुआं निकलता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद न्यू कबाड़खाना, फतेहगढ़, पुल बोगदा और बैरागढ़ से दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास रहने वाले भी दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी […]...
देश

ड्राइवर को झूठ बोलने पर किया था मजबूर… पुणे पोर्शे हादसे में आरोपी का दादा अरेस्ट

Uttarakhand Loksabha
महाराष्ट्र के पुणे पोर्शे हादसे में नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अभी तक नाबालिग आरोपी के बिल्डर पिता का दावा था कि हादसे वाले दिन बेटा नहीं, बल्कि ड्राइवर गाड़ी चला रहा था. लेकिन अब ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि दादा सुरेंद्र अग्रवाल ने उस पर झूठे बयान दर्ज करवाने के लिए दबाव डाला था. ड्राइवर ने सुरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट की गई, बंधक बनाया गया और पुलिस के सामने झूठे बयान दर्ज करवाने के लिए जोर […]...
मध्यप्रदेश

देवास में बिजली व पानी के लिए घमासान, तीन मामले दर्ज, एक में सरपंच भी आरोपी

Uttarakhand Loksabha
देवास। जिले में चल रहे भीषण गर्मी के दौर के बीच पानी व बिजली को लेकर कई क्षेत्रों में घमासान मचा हुआ है। इसके लिए लोग सड़क पर उतर रहे हैं और विवाद भी हो रहे हैं। ऐसे ही तीन मामलों में से दो में शासकीय कार्य में बाधा, नुकसान सहित एक अन्य में मारपीट का केस दर्ज हुआ है। एक मामले में सरपंच व उसके स्वजन भी आरोपी हैं। पानी के लिए प्रदर्शन, कई गांवों की बिजली बंद कराई   देवास के खातेगांव क्षेत्र के जियागांव में जल संकट को लेकर शुक्रवार को लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। जियागांव ग्रिड पर […]...
मध्यप्रदेश

पुणे कार एक्सीडेंट केस में नाबालिग के दादा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपराध कबूलने के लिए ड्राइवर पर डाला था दबाव

Uttarakhand Loksabha
पुणे कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दादा पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर जुर्म कबूलने के लिए दबाव डाला, ताकि पोते को बचाया जा सके। बता दें, आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, सीपी पुणे अमितेश कुमार ने बताया, नाबालिग आरोपी के दादा को पुणे पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आईपीसी 365 और 368 के तहत एक अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे होश […]...
मध्यप्रदेश

अक्षय कांति बम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई टली

Uttarakhand Loksabha
इंदौर से कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हत्या के कथित प्रयास के मामले में गिरफ्तारी वॉरंट को लेकर अक्षय कांति बम और उनके पिता को शुक्रवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। मामले में पिता-पुत्र की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति प्रेमनारायण सिंह ने इस याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख तय की है। सत्र न्यायालय ने बम (46) और उनके पिता कांतिलाल (75) के खिलाफ 10 मई को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस के एक अधिकारी […]...
राजस्थान

200 साल पुरानी परंपरा… खेत में जलाते हैं चूल्हा, सिर्फ एक दिन होता है ये रहस्यमयी अनुष्ठान

Uttarakhand Loksabha
राजस्थान के धौलपुर में एक ऐसा गांव है, जहां के लोग एक दिन घर की रसोई में खाना नहीं बनाते हैं. इसके लिए गांव वाले घर से बाहर खेत में जाते हैं, वहां सभी सामान ले जाकर चूल्हा जलाकर खाना बनाते हैं. गांव में यह परंपरा सालों से चली आ रही है. गांव वालों को भरोसा है कि ऐसा करने से वह किसी भी तरह की आपदा से सुरक्षित बचे रहेंगे. लुहरी गांव में इस रीति-रिवाज को आगे बढ़ाने के लिए गांव के युवा वर्ग भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. गांव के सभी परिवार इस भीषण गर्मी की […]...
उत्तरप्रदेश

न कार का गेट खुला, न सीट बेल्ट… हादसे के बाद लोगों के सामने जिंदा जल गए पति-पत्नी

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार अर्टिका कार का टायर फटने से कार पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई. कार में सवार दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई. आग इतनी भयानक थी की कार पूरी तरह से राख में बदल गई. घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मामला हरदोई के सांडी थानाक्षेत्र के हरदोई मार्ग के बघराई गांव का है. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स समेत एएसपी पूर्वी […]...
उत्तरप्रदेश

‘हमारे प्रत्याशी को किया गया नजरबंद’, सपा का चुनाव आयोग से सवाल- क्या यही आपकी निष्पक्षता है

Uttarakhand Loksabha
देशभर में आज यानी शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी. जैसे-जैसे दिन का तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बयानबाजी भी तेज हो गई है.समाजवादी पार्टी ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया है कि पूर्वांचल की अंबेडकर नगर सीट पर सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा को नजरबंद कर दिया गया है. पार्टी ने इसकी जानकारी एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है और इलेक्शन कमिशन पर सवाल खड़े किए हैं. इस सीट से लालजी वर्मा के सामने बीजेपी ने रितेश पांडेय को उम्मीदवार बनाया है तो मायावती […]...
मध्यप्रदेश

MP में पर्यटकों की संख्या में इजाफा, मंत्री धर्मेंद्र लोधी बोले- पिछले 1 साल में 11 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

Uttarakhand Loksabha
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के स्थापना दिवस पर 24 मई को मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने प्रदेशवासियों को पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही। मंत्री लोधी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह स्थल […]...