दलित हूं न…टॉयलेट जाने पर भी थमा देते हैं लेटर, अफसर से परेशान जेई बिलख-बिलख कर रोया
उत्तर प्रदेश के बरेली में भूमि संरक्षण विभाग के एक जेई का 1 मिनट 11 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जेई ने वीडियो में आरोप लगाया है कि वह दलित है, इसलिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. वीडियो में जेई रो-रोकर सभी से मदद की गुहार लगा रहा है. वीडियो में वह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि वह एससी है, इसलिए उसकी कहीं पर भी सुनवाई नहीं की जा रही है. वह बाहर टॉयलेट करने के लिए भी जाता है तो उसे नौकरी से निकाले जाने का लेटर देने की धमकी […]...

