50 छात्राओं के बेहोश होने के बाद जागी बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार ने 8 जून तक स्कूल बंद रखने के दिए आदेश
पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. आसमान आग उगल रहा है. दिल्ली में पारा 50 डिग्री के पार चला गया है जबकि बिहार में भीषण गर्मी के कारण बुधवार सुबह 50 से अधिक छात्राएं बेहोश हो गईं. छात्राओं के इस तरह बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद अब बिहार सरकार ने एक्शन लेते हुए सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्मी को देखते हुए मुख्य सचिव को राज्य में सभी स्कूल बंद करने के दिए निर्देश जारी किया है. जिसके तहत 30 मई से […]...

