32.2 C
Dehradun, IN
April 22, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

इंदौर : सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये शारजाह से मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे 23 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे से रोडियम धातु की परत चढ़ा करीब 80 ग्राम सोना जब्त किया गया। आरोपी व्यक्ति विदेशी सोने की इस खेप को अपने मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपाकर लाया था। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सोने का मूल्य करीब छह लाख रुपये आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि शारजाह की एक हालिया उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे मोहम्मद आरिफ गामा शेख (23) की मुखबिर की पुख्ता सूचना पर तलाशी ली गई। अधिकारी के मुताबिक, मुंबई के रहने वाले शेख के कब्जे से 80.29 ग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया, जिस पर रोडियम की परत चढ़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने सोने की यह खेप अपने मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपा रखी थी। दोनों उपकरणों का जब चलाकर देखा गया, तो ये काम करते पाए गए। उन्होंने बताया कि सोने पर रोडियम की परत चढ़ाने के बाद यह पीली धातु चांदी की तरह बेहद चमकीली दिखाई देती है। अधिकारी ने बताया कि विदेशी सोने तस्करी के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश के तहत इस पीली धातु पर अक्सर रोडियम की परत चढ़ा दी जाती है। उन्होंने बताया कि शेख के कब्जे से विदेश में बना एक लैपटॉप और दो महंगे फोन भी जब्त किए गए। अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना व साइबर सेल की मदद से वाहन चेकिंग के दौरान भूसे की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे अवैध मादक पदार्थ गांजे का जखीरा जब्त किया है, भूसे की बोरियों में गंजे को देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। गांजे का वजन 5 क्विंटल 38 किलोग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 7 लाख 74 हजार आंका गया है, वहीं इस पूरे मामले का खुलासा एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में किया। पन्ना एसपी साईं कृष्ण थोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा […]...
मध्यप्रदेश

मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में शारजाह से छिपाकर लाया सोना, इंदौर एयरपोर्ट पर जब्त

Uttarakhand Loksabha
इंदौर : सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये शारजाह से मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे 23 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे से रोडियम धातु की परत चढ़ा करीब 80 ग्राम सोना जब्त किया गया। आरोपी व्यक्ति विदेशी सोने की इस खेप को अपने मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपाकर लाया था। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सोने का मूल्य करीब छह लाख रुपये आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि शारजाह की एक हालिया उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे मोहम्मद आरिफ गामा शेख […]...
मध्यप्रदेश

MP सचमुच अजब है ! 3.73 लाख करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए संपत्तियां बेचेगी सरकार, लेकिन नहीं वसूलेगी सोम डिस्टलरीज से 575 करोड़ रुपए

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 लाख 73 हज़ार करोड़ के कर्ज में डूबी हुई है। इस कर्ज से उभरने के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने नया फार्मूला खोज निकाला है। इस फार्मूले के तहत देश के दूसरे राज्यों में मौजूद मध्य प्रदेश की संपत्तियों को बेचने और किराए पर देने की तैयारी की जा रही है। जिससे करीब 200 करोड रुपए सरकार की खजाने में जमा होने की उम्मीद है। लेकिन बड़ा सवाल यह है वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सोम डिस्टलरीज जैसे बड़े देनदारों से 575 करोड रुपए का उधार वसूलने में कोई रुचि क्यों नही […]...
मध्यप्रदेश

संदिग्ध परिस्थिति में ग्राम चौकीदार और उसकी पत्नी का मिला शव, हत्या के शक में जांच में जुटी पुलिस…

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश के सीहोर में रेहटी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम ओड़िया में गुरुवार को बुजुर्ग दंपत्ति के शव संदिग्ध परिस्थिति में उनकी झोपड़ी में मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के गले में कपड़े का फंदा जैसा दिख रहा है, और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मामला दर्ज कर अभी मामले की जांच शुरू कर दी है। रेहटी तहसील के ग्राम ओड़िया की यह घटना है। बुजुर्ग दंपति के गले में फंदे के निशान दिख रहे […]...
मध्यप्रदेश

भतीजे की शर्मनाक करतूत, बुजुर्ग चाचा से इलाज के बहाने अपने नाम करवाई 6 बीघा जमीन

Uttarakhand Loksabha
पन्ना जिले में एक कलयुगी भतीजे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां उसने अपने ही बुजुर्ग चाचा को इलाज कराने के बहाने धोखे से 6 बीगा जमीन अपने नाम करवा ली। जब इस बात की जानकारी चाचा को लगी तो उन्होंने रोते बिलखते हुए मामले की शिकायत एसडीएम से की है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक, 90 साल का बुजुर्ग बदन सिंह यादव अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ पन्ना जिले के अजयगढ़ के ग्राम पाठा में रहता है। वह अक्सर बीमार रहता है। इसी का फायदा उठाकर भतीजे ने उसकी जमीन […]...
लाइफ स्टाइल

पहली बार शुरू करने जा रहे हैं योग, तो जरूर ध्यान में रखें ये टिप्स

Uttarakhand Loksabha
वेट को मेंटेन करके खुद को फिट रखना हो या फिर शरीर के अंदरूनी अंगों को हेल्दी रखना हो. योगा को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करके फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से सेहतमंद रहा जा सकता है. योग की शुरुआत के दौरान कुछ गलतियां आपकी मांसपेशियों को चोटिल कर सकती हैं, इसलिए जरूरी है कि योगा शुरू करने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए. अगर आप अपने रूटीन में योग को अपनाने की सोच रहे हैं तो हेल्दी रहने की तरफ ये एक बेहतरीन कदम होगा. इससे आपका शरीर तो सेहतमंद रहेगा ही आप […]...
देश

इस बार के चुनाव में खूब डिमांड में रहे हेलिकॉप्टर, एक घंटे की कीमत इतने लाख रही

Uttarakhand Loksabha
हर बार लोकसभा चुनाव के दौरान हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल का क्रेज रहता ही है और यह कोई नई बात नहीं है. बड़े राजनीतिक पार्टी के नेताओं से लेकर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट तक सभी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं. हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल जितना जरूरी है उतना ही इसको लेकर लोगों के बीच में क्रेज भी है. इस चुनाव में खासतौर से बड़े कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों ने जमकर हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया है. हेलिकॉप्टर के इस कदर इस्तेमाल की वजह से हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों की जोरदार कमाई हो रही है. हर बार लोकसभा चुनाव के दौरान हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल का क्रेज रहता ही […]...
क्राइममध्यप्रदेश

मामा बना भांजी का क्राइम पार्टनर, शादी की चाह रखने वाले 17 साल बड़े प्रेमी की कर दी हत्या

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू से हत्या कर दी. युवती ने प्रेमी के हत्या की साजिश मुहबोले मामा के साथ मिलकर की. प्रेमी के मौत के बाद पुलिस ने जब तलाश की तो मामले का खुलासा हुआ और सबकुछ साफ-साफ हो गया. युवती शिवपुरी में कोचिंग करने के लिए गई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है. 25 साल की युवती शिवपुरी में कोचिंग करने के लिए गई हुई थी. शिवपुरी में उसकी मुलाकात 42 साल के शख्स होती है और दोनों के बीच गहरी […]...
मनोरंजन

टूट गया मलाइका-अर्जुन कपूर का रिश्ता! 7 साल बाद इस वजह से हुए अलग

Uttarakhand Loksabha
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से है. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लव लाइफ की शुरुआत में रिश्ते को काफी छुपाकर रखा था. लेकिन अब अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं. साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म भी कर दिया था. पर उम्र के फासले को लेकर दोनों काफी ट्रोल होते रहे हैं. दरअसल मलाइका अरोड़ा 50 साल की हैं, वहीं उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर 38 साल के हैं. 12 साल के फासले को लेकर जहां लोग अक्सर इस रिश्ते पर सवाल उठाते रहे हैं. […]...
मध्यप्रदेश

मुरैना में युवक को अज्ञात कारण के चलते चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, 20 दिन पहले हुई थी शादी

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार को अज्ञात लोगों के द्वारा प्रेम नगर निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सविता के पुरा स्थित नहर के पास की यह घटना है। प्रेम नगर निवासी संजू सुमन का शव नहर के पास ग्रामीण को दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता और सिविल लाइन पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की जांच पड़ताल की शव प्रेम नगर निवासी […]...