नेवी ऑफिसर से चलाया अफेयर, अब कर रही 5 करोड़ की मांग… अधिकारी ने पुलिस को सुनाई आपबीती
उत्तर प्रदेश के नोएडा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. नोएडा में रहने वाले एक अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिए मिली युवती से प्यार हो गया. पीड़ित अधिकारी का कहना है कि युवती ने पहले उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाया. इसके बाद लाखों रुपये ऐंठ लिए. अब वह अधिकारी से 5 करोड़ रुपये की मांग कर रही है. वहीं, पीड़ित अधिकारी ने मामले में शिकायत उत्तराखंड पुलिस से कर दी है. गोरखपुर के रहने वाले रविकांत पंडित नोएडा के सेक्टर 74 के गोल्फ सिटी सोसाइटी में रहते हैं. रविकांत पंडित मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं. […]...

