खरगोन में लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, हथियार और नगदी जब्त..
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के दामखेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह पहले मां- बेटी को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 13 सदस्यीय इस गिरोह में डकैती, लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कुख्यात बाग- टांडा गांव के लुटेरे शामिल थे। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि मेनगांव थानाक्षेत्र के दामखेड़ा कॉलोनी में 23-24 मई की दरमियानी रात लूट हुई थी। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सहित अपराधिक रिकार्ड भी खंगाला। इस दौरान जिला अस्पताल में मोबाइल […]...

