33.2 C
Dehradun, IN
April 25, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सिमटी नर्मदा, श्रद्धालुओं को स्नान में हुई परेशानी

Uttarakhand Loksabha
खंडवा। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी घाटों से दूर चली जाने से श्रद्धालुओं को स्नान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति ओंकारेश्वर पावर हाउस से बिजली उत्पादन आगामी 40 घंटे के लिए बंद करने से बनी है। नर्मदा नदी पर बड़वाह के निकट नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन ब्रिज के दो पिलर नर्मदा नदी में खड़े करने का कार्य चल रहा है। ब्रिज के पिलर की कैंपिंग के लिए एनएचएआइ की मांग पर एनएचडीसी द्वारा नर्मदा में पानी का प्रवाह शुक्रवार से 40 घंटे के लिए रोका गया है। इससे तीर्थनगरी सहित बांध के डाउनस्ट्रीम में नर्मदा […]...
मध्यप्रदेश

नेमावर पहुंचे मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव, नर्मदा नदी के सिद्धनाथ घाट पर चलाया सफाई अभियान

Uttarakhand Loksabha
 नेमावर। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार सुबह देवास जिले के दूरस्थ अंचल नेमावर पहुंचे। यहां उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सिद्धनाथ घाट पर नर्मदा पूजन किया। उन्‍होंने घाट पर साफ सफाई भी की। मुख्‍यमंत्री ने साधु संतों का सम्मान करके उनसे आशीर्वाद लिया। घाट किनारे अपने संबोधन में उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में तीज, त्योहार, पर्वों का अपना महत्व है। इनको ऋतु और मौसम के हिसाब से ऋषि मुनियों ने अपनी तपस्या, साधना से निर्धारित कर उपहार के रूप में हमें दिया है। उन्‍होंने कहा कि गर्मी के सीजन में गंगा दशहरा पर्व आता है। नदी, […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर यार्ड में खड़ी ट्रेन में टुकड़ों में मिला महिला का शव, ट्राॅली बैग और बोरे में काटकर रखे थे टुकड़े

Uttarakhand Loksabha
इंदौर।  इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब यार्ड में खड़ी ट्रेन में महिला का शव मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव इंदौर-महू-नागदा के मध्‍य चलने वाले पैसेंजर ट्रेन में अलग-अलग टुकड़े कर रख दिया गया था। शव के टुकड़े रेगजीन के ट्रॉली बैग और बोरे में बंद कर रखा गया था। टीआई संजय शुक्‍ला ने बताया कि पुलिस को रेल में किसी महिला का शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्‍होंने बताया कि रात करीब 12 बजे एक सफाईकर्मी को सफाई के दौरान यार्ड में खड़ी ट्रेन के अंदर एक […]...
उत्तरप्रदेश

नोट गिन कर बताओ…जयमाल से पहले दुल्हन ने लिया दूल्हे का टेस्ट, निकला अनपढ़ तो तोड़ दी शादी

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के औरैया में एक शादी इसलिए टूट गई, क्योंकि दूल्हा नोट नहीं गिन सका. दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की. लेकिन दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया. फिर बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से लिए सामान को वापस कर दिया. रामपुर बामपुर गांव के राम बहादुर ने अपनी बेटी की शादी इटावा के भरथना में तय की थी. भरथना से बारात पहुंची तो सभी का स्वागत जोरदार तरीके से किया गया. इसी बीच, जयमाला के दौरान लड़की को कुछ शक हुआ. उसने लड़के […]...
देश

अगर कोई नेता बिना शपथ लिए सदन में बैठता है, तो उसे कितना हर्जाना देना पड़ेगा?

Uttarakhand Loksabha
नरेन्द्र मोदी रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. संविधान के अनुच्छेद 99 में सांसदों द्वारा शपथ लेना अनिवार्य बताया है. लेकिन क्या होगा अगर कोई सांसद बिना शपथ लिए सदन में बैठता है या मत देता है? आइए जानते हैं. अनुच्छेद 99 के मुताबिक, संसद के लोकसभा सदन में अपना स्थान ग्रहण करने से पहले हर सदस्य को राष्ट्रपति या उनकी ओर से इस काम के लिए नियुक्त किए गए व्यक्ति के सामने शपथ लेनी पड़ती […]...
देश

चंद्रशेखर: ज़ुबां पर अंबेडकर, इरादों में पेरियार से तेवर और देश पर बहुजन के शासन का मिशन

Uttarakhand Loksabha
एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद अब सांसद चंद्रशेखर हो गए हैं. उनका मिशन देश की हुकूमत पर बहुजन का शासन स्थापित करना है. उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र से 2024 का चुनाव जीतकर वो इस मंज़िल की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा चुके हैं. चुनाव में जीत के बाद चंद्रशेखर पूरे देश में कहीं भी और किसी पर भी होने वाले जुल्म के खिलाफ लड़ने की हुंकार भर रहे हैं. सरकार को चैन से न बैठने देने की कसमें खा रहे हैं और संसद में रंग जमाने का दावा कर रहे हैं. महज 36 साल की उम्र में चंद्रशेखर 140 करोड़ […]...
टेक्नोलॉजी

Instagram पर ऐड लगाना चाहते हैं? फॉलो करें ये स्टेप्स

Uttarakhand Loksabha
इंस्टाग्राम कई लोगों की कमाई का जरिया है तो कुछ के लिए केवल टाइमपास, लेकिन जो लोग इंस्टाग्राम से कमाई करना चाहते हैं वो इधर-उधर लाइक- व्यू बढ़ाने की तरकीबें खोजते रहते हैं. इस चक्कर में कई बार बोट लाइक और व्यू के चक्कर में भी पड़ जाते हैं. जिसकी वजह से अपने अकाउंट की ओरिजनलेटी खो देते हैं. इंस्टाग्राम पर ऐड्स लगाने के लिए आपका इंस्टाग्राम अकाउंट प्रोफेशनल होना चाहिए. अकाउंट टाउप बदलने के बाद आप अपनी किसी भी पोस्ट पर एड्स लगा सकते हैं. आप अपनी फोटो-वीडियो को बूस्ट कर सकते हैं. इंस्टाग्राम का प्रोफेशनल अकाउंट इसके लिए […]...
धर्म

Ganga Dussehra 2024: 16 या 17 जून, कब है गंगा दशहरा? यहां दूर करें कंफ्यूजन, जानें स्नान-दानशुभमुहूर्त

Uttarakhand Loksabha
 ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी त्योहारों का विशेष महत्व माना गया है. इस माह में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, अपरा एकादशी जैसे कई बड़े पर्व आते हैं इन्हीं में से एक है गंगा दशहरा. ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा मनाया जाता है. हिंदू धर्म में इस दिन को बेहद ही शुभ और पुण्यकारी माना जाता है. गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी की विधि-विधान से पूजा की जाती है. साथ ही दान जैसे पुण्य कार्य करते हुए गंगा में स्नान किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा पर अन्न, भोजन […]...
उत्तराखण्ड

कोई भेज रहा कचरा, तो कोई गोबर…साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया में क्यों हो रही गुब्बारे से जंग?

Uttarakhand Loksabha
नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया के बीच तकरार ने एक नया रुख ले लिया है, अब दोनों देशों के बीच ताकत और मिसाइलों से नहीं बल्कि कचरे से भरे गुब्बारों से एक दूसरे को जवाब दिया जा रहा है. शनिवार की रात और रविवार की सुबह तक में साउथ कोरिया के सियोल और उसके आस-पास के इलाकों में नॉर्थ कोरिया ने कचरे से भरा दर्जनों गुब्बारा भेजा है. इस महीने की शुरुआत में नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया पर लगातार सैकड़ों कचरे से भरे गुब्बारे भेजे हैं. इन गुब्बारों में सिगरेट के टुकड़े, कपड़े के टुकड़े, प्लास्टिक जैसे अन्य कचरे […]...
लाइफ स्टाइल

अदरक की चाय ही नहीं बल्कि इसका जूस भी है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके फायदे

Uttarakhand Loksabha
अदरक भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाला एक अहम इंग्रेडिएंट है. आमतौर पर लोग खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. अदरक खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है लेकिन इसके साथ साथ ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. खाना बनाने के अलावा भारतीय अदरक की चाय भी बड़े चाव से पीते हैं. शायद ही कोई ऐसा हो जिसे अदरक की चाय पसंद न आती है. इसलिए मौसम चाहे कोई भी हो लोग अदरक की चाय पीना बंद नहीं करते हैं. चाय और खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा ये सेहत […]...