37.2 C
Dehradun, IN
April 25, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, चार लोग जिंदा जले, कटर से ट्रक काटकर निकाले शव..

Uttarakhand Loksabha
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई है। आपको बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया जा सका, यह घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक प्रयागराज से सतना की तरफ जा रहा था और दूसरा रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रहा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तीन फायर ब्रिगेड […]...
मध्यप्रदेश

स्कूटी से टक्कर के बाद हुआ विवाद, बाइक सवार युवक और उसके साथियों ने अधेड़ को उतार दिया मौत के घाट

Uttarakhand Loksabha
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक सवार युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूटी सवार अधेड़ के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और घायल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए आपको बता दें की घटना शुक्रवार की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले दुर्गा नगर इलाके में बाइक और स्कूटी में टक्कर हो […]...
मध्यप्रदेश

MP के ये तीन सांसद बनेंगे कैबिनेट मंत्री, शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को आया फोन..

Uttarakhand Loksabha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। वहीं इस बीच मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम भी सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया ,शिवराज सिंह चौहान और धार की सांसद सावित्री ठाकुर को फोन आ चुका है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से इन तीनों नाम को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। सावित्री ठाकुर के पति तुकाराम ठाकुर किसान हैं और सावित्री ठाकुर से पहले उनके परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में सक्रिय नहीं था। सावित्री ठाकुर के परिवार में पति के […]...
मध्यप्रदेश

ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग लड़कियों की हुई दर्दनाक मौत..

Uttarakhand Loksabha
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नवलगांव में कथा सुनने के लिए तीन नाबालिग लड़कियां गई थीं, तीनों कथा स्थल से दादा महाराज होते हुए टोन घाट की तरफ निकल गईं और रास्ता भूलने के बाद स्कूटी से वापस लौट रहीं थीं। तभी बेलखेड़ी और सूरवारी के बीच में नहर के पास एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है। निकिता साहू और निकिता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन ठाकुर गाड़ी चला रही थी, उसको मामूली चोट आई है। तीनों लड़कियां शनिवार को बागेश्वर महाराज की कथा में […]...
मध्यप्रदेश

मर्सीहोम में पावर कट का टार्चर झेल रहे मानसिक दिव्यांग

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर: मर्सीहोम चिकित्सालय में इलाजरत मानसिक दिव्यांग हर रोज होने वाले पावर कट का टार्चर झेलने को मजबूर हैं। दिन हो या रात बिजली के लंबे कट लगने से यहां दाखिल मानसिक दिव्यांग बच्चों की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। मर्सीहोम प्रबंधन बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बिजली वितरण कंपनी के जिम्मेदारों के साथ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करा चुका है, लेकिन बिजली व्यवस्था में अब तक कोई सुधार नहीं हो सका है। ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से मर्सीहोम चिकित्सालय की बिजली लाइन जुड़ी होने के चलते हर रोज पावर कट का सामना न केवल […]...
मध्यप्रदेश

फरीदाबाद से भटके 76 वर्षीय बुजुर्ग स्वर्ग सदन में मिले

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर। नई सड़क स्थित बावन पायगा में पांच दिन पूर्व 76 वर्ष के बुजुर्ग अचेतवास्था की हालत में मिले थे। वृद्ध की स्मरण शक्ति कमजोर होने के कारण नाम व घर का पता नहीं बता पा रहे थे। बांके बिहारी जोशी ने क्षेत्रीय नागरिकों की मदद से वृद्ध को स्वर्ग सदन पहुंचाया। स्वजन से बिछड़ने के बाद वृद्ध का बुरा हाल था। उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया गया। फरीदाबाद से पत्नी व बेटा उन्हें तलाशते हुए शनिवार को स्वर्ग सदन पहुंच गए। स्वजन से मिलकर बुजुर्ग खुश होकर मुस्कुराने लगे। तीन जून रात आठ बजे के लगभग एक बुजुर्ग […]...
मध्यप्रदेश

पोस्टमार्टम कक्ष में घुसा सात फीट लंबा सांप, चिकित्सकों में मची अफरा-तफरी

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल काॅलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में उस वक्त चिकित्सकों में अफरा-तफरी मच गई जब एक सात फीट लंबा सांप कक्ष में घुस गया। एक शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहे चिकित्सक भी घबरा गए और कक्ष से बाहर आ गए। काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। आनन-फानन में सर्पमित्र गजेंद्र दुबे को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया तब कहीं जाकर चिकित्सकों ने राहत की सांस ली और शव का पोस्टमार्टम हो पाया।\ सर्पमित्र गजेंद्र दुबे ने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में शनिवार […]...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर के स्पर्श देशभर में जेईई एडवांस्ड में 33वीं रैंक लाकर बने स्टेट टापर

Uttarakhand Loksabha
जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट रविवार को घोषित हुआ। इसमें ग्वालियर के स्पर्श गुप्ता ने देशभर में 33वीं रैंक लाकर स्टेट टाप किया। वहीं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में उनकी दूसरी रैंक रही। स्पर्श का कहना है कि मेरा सिलेबस जेईई मेंस के दौरान ही पूरा हो चुका था। इसके बाद मैंने माक टेस्ट दिए। उनका एनालिसिस करता गया । इससे अपनी कमजोरी को पहचाना और स्टडी में इम्प्लीमेंट किया। धीरे-धीरे गलतियां दूर होती गईं और आज परिणाम सभी के सामने है। स्पर्श ने बताया कि मेरे पापा निरंजन गुप्ता और मम्मी कीर्ति दोनों ही शिक्षक हैं। इसलिए पढ़ाई का माहौल मैंने बचपन […]...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में एनएचएआई के महाप्रबंधक के घर और ऑफिस पर सीबीआई का छापा

Uttarakhand Loksabha
छतरपुर। छतरपुर में एनएचएआई के महाप्रबंधक पीएल चौधरी के यहां सीबीआईनेछापा डाला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीएल चौधरी के एकाधिक ठिकानों पर सीबीआई के अध‍िकारियों ने कार्रवाई की है। कानपुर में पैतृक निवास पर भी छापा ताजा जानकारी के अनुसार एनएचएआई के महाप्रबंधक पीएल चौधरी के छतरपुर बजरंग नगर सहित कानपुर में पैतृक निवास पर सीबीआई की कार्रवाई चल रही है। इसके साथ ही महाप्रबंधक पीएल चौधरी के दिल्ली और भोपाल समेत अन्‍य कई ठिकानों पर सीबीआई की कार्रवाई हो रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त बताया जाता है कि सीबीबाई की कार्रवाई के दौरान सहायक महाप्रबंधक समेत आधा […]...
मध्यप्रदेश

माता-पिता से अलग नहीं हुआ पति तो छोड़ कर चली गई पत्नी, कोर्ट ने कहा नहीं मिलेगा भरण-पोषण

Uttarakhand Loksabha
सागर। परिवार न्यायालय ने पति-पत्नी के अलग-अलग रहने के दौरान पत्नी द्वारा मांगे गए भरण पोषण के मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि बिना उचित कारण के पत्नी अगर पति से अलग रहती है तो उसे भरण पोषण पाने का अधिकार नहीं है। सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि पत्नी़ पति को अपने माता-पिता से अलग रहने को कहती थी, लेकिन जब उसने माता-पिता को नहीं छोड़ा तो वह पति से अलग होकर रहने लगी। कुटुंब न्यायालय सागर में न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल के न्यायालय में विठ्ठल नगर निवासी 28 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ धारा 125 भरण […]...