31.2 C
Dehradun, IN
April 25, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
टेक्नोलॉजी

10 साल पुराना है Aadhaar फ्री में कराएं अपडेट, इस तारीख के बाद देने होंगे पैसे

Uttarakhand Loksabha
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से पुराना है तो ये खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है. अगर आपने आधार कार्ड बनवाने के बाद कभी अपडेट नहीं कराया है और इसे बने हुए 10 साल हो गए है तो आपके पास मौका है. क्योंकि UIDAI ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की डेट आगे बढा दी है. UIDAI की फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने की पहले डेट 15 दिसंबर 2023 थी. जो अब बढ़कर 14 जून 2024 हो गई है. अगर आप इस तारीख के बाद आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराएंगे तो इसके बाद आपको […]...
धर्म

सोमवार की पूजा में करें इस स्तोत्र का पाठ, जीवन के सभी दुखों का होगा अंत, आएगी खुशहाली

Uttarakhand Loksabha
हिंदू धर्म में सोमवार का दिन बहुत मायने रखता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा-व्रत करने का विधान है. धार्मिक मान्यता है कि सोमवार को भगवान महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सोमवार की पूजा के दौरान शिव रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि इससे दुखों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है. इसके अलावा, सोमवार के दिन भगवान शिव […]...
उत्तराखण्ड

पहले जानवरों की जांच फिर कुर्बानी…यूएई में बकरीद को लेकर सरकार ने बनाया ये सेफ्टी प्लान

Uttarakhand Loksabha
इस्लामिक कैलेंडर का महीना जिल-हिज्जा 8 जून से शुरू हो चुका है. इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक इस महीनों को काफी पवित्र महीना माना जाता है. इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक हज भी इस महीने में किया जाता है और ईद-अल-अजहा जिसे भारत में बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, वो भी इसी महीने की 10 तारीख को आती है. ईद-अल-अजह के लिए दुनिया भर के मुसलमान के तैयारियां कर रहे हैं. खाड़ी देश UAE ने भी बकरीद के लिए खास प्लान बनाया है. बकरीद पर मुसलमान हलाल जानवरों की कुर्बानी करते हैं. UAE में दुनिया के […]...
लाइफ स्टाइल

गर्मी में बार-बार कमजोरी और थकान होती है, तुरंत एनर्जी देंगी ये ड्रिंक्स

Uttarakhand Loksabha
गर्मी की वजह से एनर्जी कम महसूस होना, शरीर में थकान, नींद ज्यादा होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इसके पीछे की वजह आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है. दरअसल बहुत सारा पानी पीना संभव नहीं होता है और जब आप लगातार पानी पीते हैं तो भी इससे सिर दर्द और चक्कर आना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी से भरपूर फलों, सब्जियों के अलावा अलग-अलग तरह की न्यूट्रिशन रिच ड्रिंक्स शामिल करनी चाहिए. डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिस वजह से कमजोरी, चक्कर आदि […]...
मध्यप्रदेश

अस्पताल की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरी, चार लोग हुए हादसे का शिकार

Uttarakhand Loksabha
इन दिनों लिफ्ट हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. राजस्थान के झुंझुनूं में हुए लिफ्ट हादसे के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर से भी ऐसी ही खबर सामने आई है. यहां लिफ्ट हादसा हो गया, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं. यहां महू के प्राइवेट अस्पताल में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई. लिफ्ट में चार लोग सवार थे. सभी इस हादसे में घायल हो गए. घटना रविवार देर रात 10 बजे हुई है. घटना में घायल अर्जुन गुर्जर ने बताया कि वे लोग अस्पताल में भर्ती अपने परिजन से मिलने आए थे. सभी भात खेड़ी स्खेत्र […]...
उत्तरप्रदेश

शादीशुदा शौहर ने किया दूसरा निकाह… दहेज में मिला ई-रिक्शा, बुलेट न मिलने पर दिया तीन तलाक

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन तलाक का मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा शख्स ने धोखा देकर दूसरा निकाह कर लिया. दहेज में उसे दान-दहेज दिया गया. चार लाख रुपये नगद और ई-रिक्शा शादी में मिलने के बाद भी वह 2 लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहा था. डिमांड पूरी न होने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. उसे तीन तलाक देकर घर से धक्का मार बाहर निकाल दिया. एसएसपी के निर्देश पर आरोपी पति समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा का है. […]...
देश

भूमिहार, ब्राह्मण, OBC और दलित… मोदी कैबिनेट में कैसे साधे गए बिहार के जातिगत समीकरण?

Uttarakhand Loksabha
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए सरकार बन गई है और दस साल बाद केंद्र में बिहार की सियासी धमक बढ़ गई है. मोदी मंत्रिमंडल में बिहार के मंत्रियों की संख्या छह से बढ़कर आठ हो गई है. मोदी सरकार 3.O में बिहार से आठ मंत्री बनाए गए हैं, जिसमें 4 कैबिनेट और चार केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ ली है. बीजेपी कोटे से 4 मंत्री बने हैं, तो 4 मंत्री पद सहयोगी दलों के हिस्से में गए हैं. जेडीयू से दो, एलजेपी (आर) से एक और हम पार्टी के इकलौते सांसद जीतनराम मांझी को […]...
बिहार

बिहार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन कायम रखने से चूकी BJP, विधानसभा चुनाव में नई जातीय गोलबंदी के आसार?

Uttarakhand Loksabha
बिहार से मोदी 3.0 में आठ मंत्री बने हैं लेकिन कई जातियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाना एनडीए के लिए विधानसभा चुनाव में परेशानी का सबब हो सकता है. लोकसभा में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने एनडीए के परंपरागत मतदाताओं को तोड़ने का जोरदार प्रयास किया था. इसमें वो आंशिक तौर पर कई जगहों पर सफल भी हुए हैं. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में कुछ जातियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाना बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनौतीपूर्ण हो सकता है. लोकसभा चुनाव में महागठबंधन से आठ टिकट कुशवाहा को देना एक […]...
देश

‘मुस्लिम मुक्त’ हुई भारत सरकार, आजादी के बाद मोदी राज में हुआ ऐसा पहली बार

Uttarakhand Loksabha
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है. पीएम मोदी बीजेपी के पहले और देश के दूसरे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार सत्ताकी हैट्रिक लगाई है. नरेंद्र मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली. मोदी सरकार 3.O के मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं मिली है. आजादी के बाद केंद्र की यह पहली सरकार है, जिसके मंत्रिमंडल के गठन में किसी भी मुसलमान को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया. इस तरह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार में मुस्लिम प्रतिनिधित्व का सिलसिला तीन से […]...
उत्तरप्रदेश

बेटे की चाह में घर में करवाई तांत्रिक पूजा, लेकिन बंद कमरे में ढोंगी ने कर दिया कांड

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के दादरी में तंत्र मंत्र करने के नाम पर महिला से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि तांत्रिक, तंत्र मंत्र के नाम पर महिला को कमरे में ले जाता. वहां महिला के साथ फिर अश्लील हरकत करता. पहले तो महिला बर्दाश्त करती रही, ये सोचकर कि घर वाले न जाने उसके बारे में क्या सोचेंगे. लेकिन तांत्रिक की हरकतें ज्यादा बढ़ने लगीं तो महिला ने सारी बात पति को बता दी. पीड़िता ने फिर परिवार वालों के साथ थाने जाकर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. जीटी रोड के कोट गांव निवासी […]...