गो रक्षा के लिए सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन
इंदौर। गो वंश की तस्करी के विरोध में हिंदू संगठनों ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत, बजरंग दल गो रक्षा विभाग के साथ विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने भाग लिया।इस मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। गो रक्षा के लिए ज्ञापन में विभिन्न बिंदुओं का उल्लेख किया गया। विहिप मालवा प्रान्त के मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि गो माता के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती है। गाय हम सभी के लिए पूजनीय है। वैज्ञानिक रूप से भी गौवंश का अपना महत्व है। गो हत्या अपराध भी […]...

