दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल… मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर फोड़ा ठीकरा
आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडर और दिल्ली सरकार की बिजली मंत्री आतिशी ने राजधानी के कई इलाकों में पावर कट होने पर गंभीर चिंता जताई है और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाया है. आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली के कई इलाकों में ब्लैक आउट हो गया. दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से दिल्ली के कई हिस्सों में लंबा पावर कट हुआ है. भीषण गर्मी में बिजली कटना बहुत कष्टदायक है. आतिशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मंडोला में आज एक पावर ग्रीड में भयंकर आग लग गई थी, इसकी वजह से दिल्ली के कई […]...

