36.2 C
Dehradun, IN
April 27, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
खेल

गौतम गंभीर ही बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, इस शर्त पर तैयार जानिए कब तक BCCI कर सकती है आधिकारिक ऐलान?

Uttarakhand Loksabha
टीम इंडिया का नया हेड कोच कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब बहुत जल्द सामने आने वाला है. मिल रही जानकारी के मुताबिक गौतम गंभीर का नया हेड कोच चुना जाना तय है. बस उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है. खबर है कि इस महीने के आखिर तक गंभीर के नाम की आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी. गौतम गंभीर टीम इंडिया में नए हेड कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे. गौतम गंभीर के कोच बनने की आधिकारिक घोषणा कब तक की जाएगी, इस बारे में आधिकारिक ऐलान T20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया […]...
मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कार्ड को लेकर डेजी शाह ने कह दी ये बात

Uttarakhand Loksabha
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आ गया है. अब तक कई लोगों ने दोनों की शादी की खबर पर मुहर लगा दी है. लेकिन फिर भी सोनाक्षी के कुछ फैन्स को लगता है कि ये खबरें महज अफवाह हैं. हालांकि अब तक गेस्ट लिस्ट से लेकर गेस्ट के ड्रेस कोड तक की जानकारी सामने आ चुकी है. फिर भी हर कोई इस जोड़ी के कंफर्मेशन का इंतजार कर रहा है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का कार्ड भी खूब वायरल हो रहा है. जिसमें 23 जून से जुड़ी […]...
व्यापार

पिछले हफ्ते कितना कमा गई LIC-SBI, नुकसान में रही TCS और ICICI

Uttarakhand Loksabha
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला. खास बात तो ये है कि शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड भी ​कायम किया. नई सरकार की कैबिनेट तैयार हो गई है और सभी मंत्रालय भी बंट गए हैं. ऐसे में सरकारी कंपनियों के शेयर में तेजी भी देखने को मिली है और उनके मार्केट कैप में भी इजाफा हुआ है. पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा फायदा देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी को हुआ है. वैसे एसबीआई के मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. अगर टॉप 10 कंपनियों को देखें तो सिर्फ 5 कंपनियों के […]...
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भोपाल में रोड शो आरंभ, ट्रेन के सफर में दिखा अलग अंदाज, 65 स्थानों पर सजे स्वागत मंच

Uttarakhand Loksabha
भोपाल : केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार भोपाल आगमन पर शिवराज सिंह चौहान का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। यहां श‍िवराज रोड शो कर रहे हैं। जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। शिवराज प्रातः दिल्ली से रवाना होकर दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन पहुंचे। शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवराज का भव्य स्वागत करेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 65 से अधिक जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय […]...
टेक्नोलॉजी

इन्फ्लूएंसर और ब्लॉगर के लिए बढ़िया हैं ये माइक, कीमत बस इतनी

Uttarakhand Loksabha
जब भी वीडियो बनाते हैं तो उसमें वॉयस रिकॉर्डिंग करनी पड़ती है. ऐसे में अगर आप लंबी तार वाला माइक लेकर घूमते हैं तो उससे काफी परेशानी उठानी पड़ती है. लेकिन आपके साथ ऐसा नहीं होगा, यहां हम आपको बताएंगे कि आप बिना तार के वायरलेस माइक कहां से खरीद सकते हैं. यही नहीं आपको इन पर डिस्काउंट कहां से मिलेगा. Digitek Wireless Microphone इस माइक में आपको नॉयस केंसिलेशन, फास्ट चार्जिंग जैसी क्वालिटी मिल रही है. इसमें आप यूट्यूब वीडियो, शॉर्टस, रील्स और व्लॉगिंग आसानी से कर सकते हैं. इसे आप कहीं पर अपने साथ लेकर जा सकते हैं. […]...
मध्यप्रदेश

प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन

Uttarakhand Loksabha
मुरैना में बदमाशों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके घर पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे 552 पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और उन पर सख्त कार्रवाई हो। घटना शुक्रवार की कैलारस कस्बे की है। यहां पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के देवकक्ष गांव में चार से पांच बदमाशों ने एक युवक से बेरहमी से मारपीट की। जिसके बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। […]...
धर्म

Eid ul-Adha 2024: भारत में कल मनेगी ईद, पहले जान लें ये 5 नियम, लाइफ में नहीं आएंगी दिक्कतें!

Uttarakhand Loksabha
Eid ul-Adha 2024: इस्लाम धर्म का त्योहार ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा यानी बकरीद सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है. दुनियाभर में मुस्लिमों के जरिए इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने धू-अल-हिजाह की 10 तारीख को बकरीद मनाई जाती है. धू-अल-हिजाह महीने की 8 तारीख से हज शुरू होता है और 13 तारीख को खत्म हो जाता है. इस बीच 10 तारीख को दुनियाभर में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाता है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से तारीख में हमेशा बदलाव देखने को मिलता रहता है. भारत में कब मनेगी ईद भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अन्य दक्षिण एशियाई देशों और दक्षिण अफ्रीका में […]...
मध्यप्रदेश

नर्मदापुरम में आकाशीय बिजली गिरने से मामी – भांजे की हुई मौत, दो गंभीर घायल..

Uttarakhand Loksabha
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में केसला ब्लॉक के ग्राम बारधा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, इस घटना में दो लोग घायल हैं। घायलों को सुखतवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आकाशीय बिजली गिरने से मामी और भांजे की मौत हो गई है। घायल मूला सिंह का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ खेत में गए थे। अचानक तेज बारिश हुई तो खेत में बने टप्पर पर चले गए तभी बिजली टपरिया पर गिर गई। जिससे सभी लोग बेहोश हो गए थे। […]...
उत्तराखण्ड

युद्ध में झुलसे गाजा पर कुपोषण की मार, 50 हजार बच्चों को चाहिए तत्काल इलाज

Uttarakhand Loksabha
7 अक्टूबर को हमास और फिलिस्तीन के बीच शुरू हुआ युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस युद्ध में जहां एक तरफ हजारों लोगों की अब तक मौत हो गई है. वहीं दूसरी तरफ तबाही का ऐसा मंजर है कि जो लोग जिंदा बचे हैं उनके लिए भी जीवित रह पाना मुश्किल बनता जा रहा है. युद्ध के हालातों में घर खाक हो चुके हैं, खाने-पीने की चीजें लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है, जिसके चलते बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भूखे मरने को बेबस है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) (The United Nations Relief and Works Agency […]...
मध्यप्रदेश

रेल कर्मी के साथ दर्दनाक हादसा, ड्यूटी पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां  ट्रेन हादसे में सीटीआई राजेश द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेन की चपेट में आने से सीटीआई के दोनों पैर कट गए। वे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से अपनी ड्यूटी पर जाने पहुंचे थे। इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सीटीआई राजेश ग्वालियर के रहने वाले हैं, उनकी पोस्टिंग झांसी स्टेशन पर कमर्शियल विभाग में हैं। वे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे थे। तभी ट्रेन नंबर 12642 की चपेट में आ गए और उनके दोनों पैर कट गए।...