30.2 C
Dehradun, IN
April 30, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

इंदौर के राजेंद्र नगर में एक घर में घुसकर चोरों ने गहने और रुपयों पर किया हाथ साफ

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने दिन में रेकी कर शाम को एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने और रुपयों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी परस्पर नगर का है। यहां के रहने वाले कुलदीप सिंह ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की वह किसी काम से गए हुए थे। जब शाम को घर पर लोटे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। घर में रखा सारा सामान अस्तव्यस्त था और […]...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों ने शहर के बीचों-बीच युवक को मारी गोली, हुई मौत ,फैली सनसनी..

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश युवक के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के पान पत्ते की गोठ में हुई है। किन कारण के चलते युवक की हत्या की गई है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। वहीं हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पान पत्ते की गोठ में शुक्रवार को भानु छारी की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक युवक के परिवार वाले […]...
मध्यप्रदेश

तंत्र-मंत्र से पैसा कमाने फांसी से लटकाकर युवक की हत्या, पुलिस ने तांत्रिक सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार..

Uttarakhand Loksabha
मंडला। मध्य प्रदेश की मंडला पुलिस ने गुरुवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या तंत्र – मंत्र के चलते कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक समेत पांच लोगों को पकड़ा है। तंत्र-मंत्र के चक्कर में अंधविश्वास और लालच में तांत्रिक के कहने पर चार युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। महाराजपुर थाने के बंजर नदी में 16 जून को एक लाश मिली थी जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने अपनी विवेचना जारी रखी और इस युवक की शिनाख्त नेवर गांव के […]...
देश

बुरका और हेलमेट पहनकर गहने की शॉप में घुसे बदमाश, चाकू से किया दुकानदार पर हमला

Uttarakhand Loksabha
तेलंगाना के हैदराबाद में सोने की दुकान में कस्टमर बनकर दो युवक आए और दुकान में बैठे शख्स पर चाकू से हमला कर दिया. हैरान करने वाली बात है कि बदमाशों में से एक ने बुर्का पहन रखा था और दूसरे ने हेलमेट, जिस कारण दुकान में बैठे शख्स को एहसास भी नहीं हुआ कि दुकान में लूटपाट करने के लिए बदमाश घुस रहे हैं. दोनों बदमाश अचानक से आम ग्राहकों की तरह दुकान में घुसे और चाकू से दुकानदार पर हमला करने की कोशिश की, दुकानदार ने उसे पकड़ना चाहा, लेकिन वह दोनों मौके से फरार हो गए. यह […]...
देश

एक शख्स की चार पत्नियां… चौथी को खुश करने के लिए तीसरी के लिए चुराए गहने

Uttarakhand Loksabha
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक भाई साहब ने एक, दो, तीन नहीं बल्कि चार शादियां की. बिना किसी को बताए शख्स ने नॉनस्टाप चार शादियां कर डाली. इतना ही नहीं शख्स ने अपनी तीसरी पत्नी की गहना चुराया और चौथी को गिफ्ट कर दिया. शख्स के अपनी चार पत्नियों से 6 बच्चे भी हैं. शख्स का ने अपनी तीसरी पत्नी का करीब 50 ग्राम सोना चौथी पत्नी को दे दिया, जब घर से गहना गायब होने की बात शख्स के बेटे को पता चली तो वह घर छोड़कर जाने की बात कहने लगा और अपने पिता की जमकर कुटाई की. […]...
उत्तरप्रदेश

स्टेशन मास्टर को आ गई नींद, ट्रेन का लोको पायलट मारता रहा हॉर्न… अब नपेंगे साहब!

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के उदी मोड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का लोको पायलट आधा घंटे हॉर्न बजाता रहा और डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नींद में सोते रहे. इस लापरवाही से कोई बड़ी अप्रिय घटना भी घटित हो सकती थी. इस बड़ी लापरवाही के मामले में डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को आगरा रेलवे डिविजन अधिकारी ने नोटिस के बाद अब विभाग की ओर से चार्जशीट दी गई है. डेढ़ महीने पहले पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का लोको पायलट आगे बढ़ने के लिए ग्रीन सिग्लन मांगता रहा लेकिन ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस नींद आने के कारण आधा घंटे तक सोते रहे. मामले […]...
उत्तरप्रदेश

दूसरे जिले में होगा एग्जाम, बारकोड-यूनीक आईडी के जरिए पहचान… पेपर लीक के बाद योगी सरकार की सख्ती

Uttarakhand Loksabha
यूपी में हर तरह की परीक्षा में धांधली और पेपर लीक रोकने के लिए योगी सरकार ने कड़े कदम उठाने का फैसला लिया है. सरकार ने नई गाइडलाइन्स जारी की है. इस पॉलिसी को गुरुवार को जारी कर दिया गया है. सीएम योगी के निर्देश पर बनी इस नीति में तय किया गया है कि एक भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी चार अलग-अलग एजेंसियों को दी जाएगी. उत्तर प्रदेश समेत देशभर में परीक्षाओं के पेपर लीक के मामलों के बाद यूपी सरकार बेहद सख्त रुख अपना रही है. भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने से रोकने और धांधली खत्म करने के लिए […]...
उत्तराखण्ड

आदि कैलाश में CM पुष्कर सिंह धामी ने किया योग, दुनिया भर के शिवभक्तों को दिया न्योता

Uttarakhand Loksabha
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समुद्रतल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश में योग कर पूरी दुनिया के शिवभक्तों को अनोखा संदेश दिया है. सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से आज सीमांत के गांवों की तस्वीर बदल रही है. व्यास घाटी में आदि कैलाश, ॐ पर्वत, कैलाश दर्शन, काली मंदिर, व्यास गुफा जैसे तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान भगवान शिव की प्रवास स्थली में योग कर दुनिया के सैलानियों और […]...
उत्तराखण्ड

मक्का हज यात्रा पर गए 98 भारतीयों की मौत, MEA ने दी जानकारी

Uttarakhand Loksabha
सऊदी अरब के मक्का में हज पर गए 98 भारतीयों की मौत हो गई है. भारत के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टी की है. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया इस साल भारत से 1 लाख 75 हजार लोग हज के लिए मक्का गए हैं. इनमें से 98 लोगों की मौत हो गई है. मंत्रालय ने कहा है कि ये मौते प्राकृतिक कारणों, पुरानी बीमारियों और वृद्धावस्था के कारण हुई हैं. इनमें अराफात के दिन 6 लोगों की मौत हुई थी जबकि 4 की जान दुर्घटना की वजह से हुई है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मक्का में हमारा […]...
देश

जेपी नड्डा की बढ़ेगी जिम्मेदारी, बन सकते हैं राज्यसभा में सदन के नेता

Uttarakhand Loksabha
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नई सरकार में जल्द ही एक और अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया जा सकता है. वर्तमान में जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी हैं. अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल इसी जून महीने में खत्म होने वाला है. इससे पहले उनका कार्यकाल जनवरी में ही खत्म होने वाला था लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते उनका कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया गया था. राज्य सभा में सदन के नेता अब तक पीयूष […]...