19.2 C
Dehradun, IN
April 30, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

डिंडौरी जिले में तेज बारिश के बीच झोपड़ी पर गिरी बिजली, मां और दो बच्चों की मौत

Uttarakhand Loksabha
डिंडौरी। डिंडौरी जिले के चौरादादर गांव में तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला सहित उसके दो बच्चों की मौत होने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बारिश के दौरान शुक्रवार की दोपहर झोपड़ी पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे 35 वर्षीय रूतन बाई, 4 वर्षीय वर्षा मार्को और 2 वर्षीय वरजीत मार्को की मौत हो गई है। बिजली गिरने से महिला और उसके दो बच्चों के […]...
मध्यप्रदेश

शिवराज चौहान के पुत्र कार्तिकेय बोले- आज हमारे नेता के सामने दिल्ली भी नतमस्तक, जीतू पटवारी ने कसा तंज

Uttarakhand Loksabha
सीहोर। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से छठवीं बार सांसद चुने जाकर दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें केंद्र में कृषि मंत्री बनाया है। इसके बाद शिवराज ने बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया, जिससे अब यह सीट रिक्त हो गई और यहां उपचुनाव होगा। इधर, शुक्रवार को शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान सीहोर के भैरुंदा में एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और यहां पर उन्होंने पिता की प्रचंड जीत पर जनता का आभार जताते हुए ऐसा बयान दिया, जिसकी चहुंओर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री नहीं तो और ज्यादा लोकप्रिय शिवराज […]...
मध्यप्रदेश

मां ने मासूम बेटी की चाकू मारकर की हत्या, फिर उसी के खून से दीवार पर लिखा- “मेरी मौत के जिम्मेदार…”

Uttarakhand Loksabha
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मां ने अपनी बेटी की हत्या कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला ने चाकू से गोदकर मासूम बेटी की जान ले ली। इसके बाद उसने बेटी के खून से ही दीवार पर लिखा- “मेरी मौत के जिम्मेदार सास, ससुर, बड़ी ननद और मेरे पति हैं।” दीवार पर सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने चाकू से खुद के शरीर पर भी वार कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालात में उपचार के लिए सीधी से रीवा रेफर […]...
देश

‘प्यार’ ठुकरा कर सरकारी नौकरी वाले लड़के से की थी शादी… बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मार डाला

Uttarakhand Loksabha
तेलंगाना के आंध्र प्रदेश में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. युवती की लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन घरवालों का आरोप है कि युवती की हत्या की गई है और उसकी हत्या के पीछे गांव के ही एक युवक का हाथ बताया है. पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दरअसल, युवती गांव में रहकर पढ़ाई करती थी. इसी दौरान उसकी गांव के ही एक शख्स के साथ दोस्ती हुई. दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और प्यार हुआ. वह कभी-कभी मिलते भी थे. इसी […]...
बिहार

देखते ही देखते गंडक में समा गया ब्रिज… बिहार में एक और पुल गिरा, सिवान के कई गांवों का संपर्क टूटा

Uttarakhand Loksabha
बिहार में एक और पुल गिर गया. सीवान जिले में गंडक नहर पर बना पुल शनिवार को धराशायी हो गया. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुल ध्वस्त होने का वीडियो भी सामने आया है. सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि पुल पुराना था. वहीं, पुल ध्वस्त होने से आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है. घटना जिले के दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत की है. लोगों के मुताबिक, पुल काफी पुराना था, लेकिन नहर का निर्माण दो साल पहले कराया गया था. आरोप है कि […]...
देश

तेलंगाना में किसानों का कर्ज माफ, राहुल गांधी बोले- जो कहा वो करके दिखाया

Uttarakhand Loksabha
तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और 15 अगस्त की समयसीमा से पहले किसानों का लोन माफ करने का निर्णय लिया है. 31,000 करोड़ रुपए के कृषि लोन माफ करने की मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है. इस संबंध में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसके बाद सीएम ने कहा कि सरकार 15 अगस्त से पहले किसानों का लोन माफ करेगी. इस बीच शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के किसानों को बधाई दी है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘तेलंगाना के किसान परिवारों को […]...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में मौसम बार-बार ले रहा करवट, IMD ने अब अगले 6 दिन के लिए दिया नया अलर्ट

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली-NCR में पिछले दो दिन हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है. लेकिन अगले दिन फिर से चिलचिलाती धूप आसमान पर दिखाई दी. लोगों को लगा कि गर्मी दोबारा से वापस लौट आई है. दोपहर होते-होते फिर से मौसन सुहाना होता दिख रहा है. जहां सुबह के समय आसमान बिल्कुल साफ था. वहीं, अब आसमान में बादल दिखाई देने लगे हैं. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 30.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम के बदलते रुख के बीच आईएमडी ने एक राहत भरा अपडेट दिया है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस बार जितनी ज्यादा […]...
उत्तरप्रदेश

यूपी में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बड़ा एक्शन, भंग की पार्टी की सभी कार्यकारिणी

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. लोकसभा चुनाव के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सुभासपा संगठन पर बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने यूपी की सभी प्रदेश, मंडल, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी भंग कर दी है. उन्होंने कहा है कि अब पार्टी में नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन होगा. 2027 विधानसभा के लिए नया संगठन बनेगा. सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड, […]...
देश

हज के दौरान 1100 से ज्यादा लोगों की मौत पर आया सऊदी सरकार का बयान, असल वजह बताई

Uttarakhand Loksabha
हज के दौरान भीषण गर्मी से होने वाली मौतों के बाद सऊदी सरकार के ऊपर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. सऊदी अरब के एक वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को हज यात्रा के प्रबंधन के बचाव के लिए सामने आए और सऊदी सरकार का बचाव किया. AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस साल हज के दौरान करीब 1100 लोगों की मौत हुई है, ज्यादातर मौतों की वजह भीषण गर्मी को बताया गया था. जिसके बाद से लगातार सऊदी सरकार के प्रबंधन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. सऊदी अधिकारी ने कहा कि किंगडम हज इंतजाम में नाकामयाब नहीं हुआ है, […]...
देश

NEET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, संजीव गिरोह का पिंटू चढ़ा पुलिस के हत्थे

Uttarakhand Loksabha
NEET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. झारखंड के देवघर से सॉल्वर गैंग के सदस्य पिंटू को गिरफ्तार किया गया है. पिंटू के साथ चार अन्य को भी हिरासत में लिया गया है. बताया जाता है कि चिंटू का सहयोगी पिंटू है. पिंटू पेपर लीक सरगना संजीव मुखिया का साथी है. चिंटू-पिंटू संजीव मुखिया गिरोह से दोनों जुड़े हैं. पिंटू की गिरफ्तारी तो हो गई जबकि उसका साथी चिंटू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वही, पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. चिंटू और पिंटू संजीव मुखिया के […]...