आतिशी के अनशन पर बैठने के बाद हरियाणा ने दिल्ली का पानी और कम किया… AAP का बड़ा आरोप
दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं. उनके अनशन का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन आतिशी ने वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि मैं इस अनशन पर इसीलिए बैठी हूं क्योंकि दिल्ली में पानी का बहुत संकट है. दिल्ली में अपना पानी नहीं है. दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है. दिल्ली को पानी मिलने तक अनशन जारी रहेगा. आतिशी ने कहा कि दिल्ली में कुल पानी 1005 MGD है, जिसमें से 613 MGD (मिलियन गैलन प्रति दिन) हरियाणा से आता है लेकिन पिछले 3 हफ्ते से […]...

