19.1 C
Dehradun, IN
April 30, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
देशशिक्षा

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज की पहली FIR, शिक्षा मंत्रालय ने की थी शिकायत

Uttarakhand Loksabha
सीबीआई ने NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद रेगुलर केस दर्ज किया है. सीबीआई ने आईपीसी की धारा 420 धोखाधड़ी और 120बी यानी साजिश करने की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 406 भी जोड़ी गई है. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की दिल्ली यूनिट इस पूरे मामले की जांच कर रही है. सूत्रों की माने तो सीबीआई ने ये एक सेप्रेट केस दर्ज किया है. बिहार और गुजरात वाले केस को टेकओवर नहीं किया गया है. दोनों राज्यों की पुलिस अभी अपने […]...
छत्तीसगढ़

सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो जवान शहीद, कई घायल

Uttarakhand Loksabha
सुकमा में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है. इसमें कई जवान घायल हुए हैं. सूचना है कि इस ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गये हैं. सिलगेर इलाके में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया गया है. जवानों के मूवमेंट के बीच नक्सलियों द्वारा ब्लास्ट से इलाके में सनसनी फैल गई है. नक्सलियों ने ट्रक को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया. ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई घायल हैं. घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी चिकित्सा चल रही है. जबकि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गयी है और […]...
मध्यप्रदेश

टोक्यो में सिर्फ प्राची थी, पेरिस में रजनी, पूजा और यश भी पदक जीतने के लिए पानी में उतरेंगे

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। पहली बार पेरिस पैरालिंपिक में इस बार देश के चार खिलाड़ियों ने पात्रता हासिल की है। पिछली बार टोक्यो पैरालिंपिक में सिर्फ प्राची यादव ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार उनके साथ रजनी झा, पूजा ओझा और यश कुमार भी दावेदारी पेश करेंगे। खास बात यह है कि भारतीय दल में शामिल तीनों महिला खिलाड़ी मध्य प्रदेश की हैं और यश कुमार उत्तर प्रदेश से हैं। ये सभी खिलाड़ी पिछले पांच-छह वर्षों से राजधानी के छोटे तालाब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अभी भी राष्ट्रीय कैंप भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। वैसे तो भोपाल का […]...
मध्यप्रदेश

भाजपा का मंच साझा किया था, विधायक रामनिवास रावत और निर्मला सप्रे को कांग्रेस नहीं मान रही अपना, सदस्‍यता समाप्‍त करने की तैयारी

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के दो विधायकों को कांग्रेस अब अपना मानने के लिए तैयार नहीं है। विजयपुर से छह बार के विधायक रामनिवास रावत और बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे को पार्टी एक जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में अपने साथ नहीं बैठाएगी। इनकी सदस्यता समाप्त करवाने के लिए सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को आवेदन भी दिया जाएगा। दोनों ने लोकसभा चुनाव के समय भाजपा का मंच साझा करने के साथ पार्टी प्रत्याशियों के विरोध में काम किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की बैठक के बाद दोनों […]...
मध्यप्रदेश

मंत्री समर्थक भाजपा नेता की हत्‍या, भगवा यात्रा के लगवा रहा था झंडे-बैनर, मार दी गोली, आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की श‍वयात्रा निकाली गई। मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था। पुलिस ने उसकी हत्या में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और […]...
मध्यप्रदेश

गाय का कटा सिर मिलने से मोहला गांव में हड़कंप, हिंदूवादी संगठनों के सदस्‍य थाने पहुंचे

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र के मोहला गांव में गाय का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह जैसे ही यह जानकारी लोगों को मिली पूरे गांव की भीड़ जमा हो गई। कटंगी थाने की पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सिवनी में 54 गौवंश की गला रेतकर हत्या और बालाघाट में गौवंश की हत्या के बाद जबलपुर में इस तरह की घटना सामने आई है। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रियता के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोप‍ियों को पकड़ लिया जाएगा। इधर हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र […]...
मध्यप्रदेश

ईएसबी पांच माह में कराएगा आठ प्रतियोगी परीक्षाएं, सुरक्षा व्यवस्था होगी तगड़ी

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खेल, गायन व वादन के लिए प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक पद पर अगस्त में चयन परीक्षा होगी। इसमें वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो शिक्षक पात्रता परीक्षा में चयनित हुए हैं। इस साल के अंत तक इनकी भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) जुलाई से नवंबर तक सात प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। इसमें तीन प्रवेश परीक्षाएं, एक चयन परीक्षा और चार भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इसमें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा,प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट, […]...
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश के कंवला को कहा जाता है मिनी गोवा, जानिये कैसे पहुंच सकते हैं इस पर्यटन स्‍थल पर

Uttarakhand Loksabha
भानपुरा। मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील में गांधीसागर बांध के किनारे बसा ग्राम कंवला चर्चाओं में हैं। गांधीसागर झील का किनारा और गांव के आस-पास का भौगोलिक स्वरूप कुछ ऐसा दृश्य बनाता है कि यह किसी भी समुद्र तट से कम नहीं लगता है। इसके चलते ही कंवला मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है। गांधीसागर में भरे अथाह पानी में हवा के साथ उठती लहरें हूबहू समुद्र की तरह दिखती हैं। जून में यहां लोग पहुंचना शुरू हो जाते हैं । उम्‍मीद है अभी बारिश में और भी पर्यटक यहां पहुंचेंगे। पछुआ हवाएं चलने पर पर चंबल की ऊंची-ऊंची […]...
मध्यप्रदेश

खेत पर काम करने गए दंपती पर गिरी आकाशीय बिजली, रातभर पड़े रहे शव

Uttarakhand Loksabha
देवास। बागली थाना क्षेत्र के गांव पीपल्याजान में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दंपती की मौत हो गई। दंपती खेत पर काम के लिए गए थे। दोनों की मौत एक पेड़ के नीचे होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना शनिवार शाम को होना माना जा रहा है। रातभर इनके शव पेड़ के नीचे ही पड़े रहे। रविवार सुबह जब काेई खेत पर पहुंचा तो दंपती के शव नजर आए। इसके बाद स्वजनों और गांववालों को पता चला। मौके पर भीड़ लग गई। स्वजन बिलखते रहे। सूचना मिलने पर चापड़ा पुलिस सहायता केंद्र से पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी […]...
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी..

Uttarakhand Loksabha
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, यह घटना बांसडोंगरी क्षेत्र की है, यहां पर महुआ के पेड़ पर दो प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा भांजी हैं, और विवाह में आ रही समस्या के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। इस मामले पर तामिया पुलिस का कहना है कि महुए के पेड़ पर वीरेंद्र और सुषमा का शव पेड़ […]...