19.1 C
Dehradun, IN
May 1, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

उधारी वापस मांगी तो जिलाबदर अपराधी ने माथे पर कट्टा रख कर ज्वैलर्स को मारी गोली

Uttarakhand Loksabha
 श‍िवपुरी, खनियाधाना। खनियाधाना थानांतर्गत एक जिलाबदर अपराधी ने उधारी वापस मांगने पर कस्बे के एक ज्वैलर्स के माथे पर कट्टा रख कर गोली चला दी। गोली चलने से पहले ही ज्वैलर्स नीचे झुक गया। गोली का छर्रा उसकी कनपटी में जाकर लगा। जानकारी के अनुसार खनियाधाना में सोने-चांदी का काम करने वाले व्यवसायी धर्मेन्द्र पुत्र गुलाब सोनी उम्र 35 साल निवासी हरदौल मोहल्ला को उसी के पड़ौस में रहने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि के युवक जिलाबदर बदमाश रोहित केवट से पांच हजार रुपये की उधारी लेना थी। रविवार की दोपहर 3:30 बजे धर्मेन्द्र सोनी ने रोहित केवट से पैसे मांगे। बताया जा […]...
मध्यप्रदेश

महिला ने दूसरे के घर जाकर लगाई फांसी, युवक ने पहले शव छिपाया बाद में खेत पर जाकर कर ली आत्महत्या

Uttarakhand Loksabha
लवकुशनगर। छतरपुर जिले के पुरा गांव में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। महिला दूसरे गांव की थी जिसने दूसरे गांव पहुंचकर दूसरे के घर आकर आत्महत्या कर ली। इधर तीन दिन से महिला की मौत से परेशान युवक ने पहले तो महिला के शव को छिपाना चाहा। बाद में शव को अटारी में रखा दिनभर गांव में घूमता रहा। बाद में परेशान होकर खेत पर जाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है । इसमें पूरा घटनाक्रम लिखा है। सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर पुलिस को गांव के […]...
मध्यप्रदेश

प्रशासन ने भेजा राशन,चैंबर देगा 6 लाख और बेटे की पढ़ाई का भी इंतजाम

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर। बहोड़ापुर के कैलाश नगर में मेवा कारोबारी विजय गुप्ता व दो बेटियों की अग्निकांड में हुई मौत के मामले में रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान पत्नी व बेटे से मिलने पहुंचीं। पीड़ित परिवार से हादसे पर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रशासन की ओर से परिवार के लिए राशन की व्यवस्था […]...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Uttarakhand Loksabha
 जबलपुर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नर्रई नाला पहुंचे। रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर बनाए गए हेलीपेड पर स्थानीय विधायकों और जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जबलपुर में होने जा रहे विविध कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शिरक्त करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर रानी दुर्गावती पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और संस्कृति राज्य मंत्री धमेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहेंगे। तैयारियों का जायजा आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस […]...
मध्यप्रदेश

सीमंधर जिनालय में बहेगी भक्ति रस की गंगा, उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। श्री सीमंधर जिनालय भोपाल का 26वां वार्षिकोत्सव भोपाल मदनलाल जैनमति बाई जैन धर्मशाला चौक में धूमधाम से मनाया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 30 जून से होगा। जिसमें सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं आध्यात्मिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रवक्ता अरूण वर्धमान ने बताया कि 30 जून से सात जुलाई तक चलने वाले आयोजन में प्रतिदिन सुबह छह बजे से शांति जाप, भगवान जिनेंद्र का अभिषेक होगा। समापन समारोह सात जुलाई को होगा। इसमें शांति यज्ञ, शास्त्र प्रवचन होंगे। इसके साथ ही श्री जिनवाणी मां की शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर सीमंधर जिनालय पर ध्वजारोहण के साथ […]...
राजस्थान

जोधपुर: पथराव, आगजनी…चप्पे-चप्पे पर पुलिस, धारा 144 लागू, सूरसागर हिंसा की कहानी

Uttarakhand Loksabha
शुक्रवार की शाम जोधपुर के सूरसागर थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया. इस दौरान जमकर हिंसा हुई. दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थर बाजी की गई. हिंसक भीड़ ने एक दुकान और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. हिंसा पर काबू करने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया. पुलिस ने लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ स्थिति को कंट्रोल किया. हिंसक झड़प में एक महिला घायल हुई, उसकी आंख में चोट आई है. एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. पुलिस ने अब तक इस मामले में 42 लोगों को […]...
देश

लगातार तीसरी बार चुनकर जनता ने नीति और नीयत पर मुहर लगाई… संसद सत्र से पहले बोले पीएम मोदी

Uttarakhand Loksabha
18वीं लोकसभा का पहला विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. आज और कल नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे. पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज चौहान, मनोहर लाल खट्टर, अन्य केंद्रीय मंत्री समेत 280 सांसद को शपथ दिलाई जाएगी और मंगलवार को 264 नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे. ये शपथ सांसदों को राज्यवार दिलाई जाएगी. प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब सांसदों को शपथ दिलाएंगे. वहीं, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई. कहा जा रहा है कि NEET-NET के मुद्दे पर संसद में हंगामे के आसार हैं. सूत्रों के हवाले से खबर […]...
मनोरंजन

जहीर से शादी करते ही सोनाक्षी का सालों पुराना कौन सा सपना सच हो गया?

Uttarakhand Loksabha
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल ने 23 जून को न सात फेरे लिए और न ही निकाह किया. बल्कि दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की. 23 जून को मैरिज के बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया. जहां सोनाक्षी और जहीर के परिवार वाले और करीबी दोस्त नजर आए. साथ ही कई सेलिब्रिटीज ने भी शिरकत की. सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इंस्टाग्राम पर कपल की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस काफी खुश दिख रही हैं और जमकर […]...
देश

आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, पहले दिन PM मोदी समेत 280 सांसद लेंगे शपथ

Uttarakhand Loksabha
लोकसभा चुनाव संपन्न होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण करने के बाद आज से 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत होगी. लोकसभा का यह सत्र 3 जुलाई तक चलेगा. सत्र के 10 दिन में कुल 8 बैठकें होंगी. इस सत्र की शुरुआत नवनिर्वाचित सदस्य के शपथ से होगी, जो कि दो दिन तक चलेगी. सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर सांसद शपथ लेंगे. पहले दिन कुल 280 सांसद शपथ लेंगे. इसके बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. सत्र के […]...
खेल

टीम इंडिया नहीं, मौसम फेरेगा ऑस्ट्रेलिया के अरमानों पर पानी?

Uttarakhand Loksabha
सोमवार 24 जून को जब भारत और ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 के मुकाबले में टकराएंगे तो करोड़ों भारतीय फैंस की जुबान पर बस एक ही शब्द होगा- बदला. 19 नवंबर की उस शाम का बदला, जब अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया ने करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ा था. टीम इंडिया के पास मौका होगा कि वो ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाने में अपनी भूमिका निभाए ताकि 19 नवंबर का दर्द कुछ कम हो सके. लेकिन क्या टीम इंडिया को ऐसा करने का मौका मिलेगा या नहीं, ये बहुत कुछ सेंट लूसिया के मौसम पर निर्भर करेगा. दोनों ही टीमों का […]...