युवक पर चाकू-लाठियों से हमला, मां बोली-तीसरे पति के साथ रह रही महिला आरोपित
दमोह। दमोह के कोतवाली थाना अंतर्गत लोको क्षेत्र में तीन लोगों ने एक युवक पर लाठी एवं चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की मां युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, उसकी गंभीर हालत को देखकर डाक्टर ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया है। पति और तीसरे प्रेमी ने हमला कराया इस मामले में घायल राजा विश्वकर्मा की मां ममता विश्वकर्मा का आरोप है कि आरती नाम की एक महिला जो अपने दो पतियों को छोड़कर तीसरे पति अशोक के साथ रहती है। उसने अपने पति और तीसरे प्रेमी लालू से राजा पर हमला कराया। एक रिश्तेदार […]...

