24.2 C
Dehradun, IN
May 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के अमरावती जेल में धमाके, बैरक नंबर 6 और 7 के पास फेंका गया था विस्फोटक, कैदियों में मचा हड़कंप

Uttarakhand Loksabha
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मध्यवर्ती जेल के अंदर बम धमाका हुआ है. यह घटना शनिवार की रात तकरीबन 8:30 की है. धमाके की आवाज से पूरे जेल परिसर में दहशत की स्थिति है. यह धमाका जेल के बैरक नंबर सात और छह के बीच हुआ. गनीमत रही कि इस धमाके की वजह से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह धमाका किसी छोटे और देसी बम से किया गया है. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि किसने और क्यों यह धमाके किए हैं. जेल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर […]...
देश

बारिश का कहर…हिमाचल से लेकर असम तक बाढ़ से त्राहिमाम! UP में 13 की मौत, सैकड़ों गांवों में घुसा पानी

Uttarakhand Loksabha
पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है. यहां की नदियां उफान पर हैं, जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. हालात यहां तक आ गए हैं कि राज्य के 30 जिलों में करीब 24.5 लाख लोग इस बाढ़ की चपेट में हैं. इधर, उत्तर प्रदेश में शनिवार की शाम 6:30 बजे तक 24 घंटे में बारिश की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई. इसी प्रकार जम्मू में पूरी रात हुई भारी बारिश की वजह एक 30 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई है. हालात को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टेलीफोन पर […]...
देश

सूरत के बाद अब झारखंड के देवघर में गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, 1 की मौत , NDRF की टीम मौके पर

Uttarakhand Loksabha
गुजरात के सूरत के बाद अब झारखंड के देवघर में एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. मलबे से 3 लोगों को बाहर निकाला गया है. इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू कार्य जारी है. हादसे की सूचना मिलते ही गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के उपायुक्त, एसपी समेत जिले के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. […]...
उत्तरप्रदेश

प्रयागराज में मिशनरी स्कूल की कुर्सी का खेला, अंदर घुसे प्रिंसिपल को धक्का दिया… फिर किया कब्जा

Uttarakhand Loksabha
प्रयागराज में एक मिशनरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शहर के बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग स्कूल में प्रिंसिपल की कुर्सी को लेकर जमकर हंगामा चला. वर्तमान प्रिंसिपल को कुर्सी से हटाने के लिए उनके साथ धक्का-मुक्की की गई. कुर्सी समेत उनको ऑफिस से बाहर निकालने का प्रयास किया गया. कई लोग उनके साथ उलझते नजर आए. प्रिंसिपल का मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया गया. ये स्कूल डॉयोसिस ऑफ लखनऊ (चर्च ऑफ नार्थ इंडिया) से जुड़ा हुआ है. पीड़ित प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से की है. पुलिस को वो वीडियो […]...
देश

गुजरात में छह मंजिला इमारत ढही, 15 लोग गंभीर… 5 लोगों के फंसे होने की आशंका

Uttarakhand Loksabha
गुजरात के सूरत में एक छह मंजिला इमारत के गिरने से बड़ा हादसा हो गया. बिल्डिंग के गिरने से करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं करीब 5 लोगों के अभी भी बिल्डिंग के मलबे में दबे होने की आशंका है. मौके पर बचावकर्मी पहुंचे हैं और फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू शुरू किया गया है. वहीं घायल लोगों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. जानकारी के मुताबिक सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके में भारी बारिश के दौरान छह मंजिला इमारत ढह गई है. इस बिल्डिंग की हालत बहुत जर्जर थी इसके बावजूद भी यहां […]...
देश

यंग ब्रिगेड के पास बीजेपी की कमान, प्रभारियों की औसत उम्र घटी; क्या हैं मायने?

Uttarakhand Loksabha
लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने 23 राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए हैं. संगठन में हुई इस नियुक्ति में कई नाम चौंकाने वाले हैं तो सूची में कुछ ऐसे भी नाम हैं, जो पहले से ही इस पद पर काबिज थे. हालांकि, बीजेपी की इस सूची में सबसे खास बात नेताओं की कम उम्र है. मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक हालिया नियुक्त बीजेपी के 23 में से 12 प्रभारियों की उम्र 60 साल से कम है. 2 प्रभारी तो 45 साल से भी कम उम्र के हैं. 38 साल के अनिल एंटोनी को नगालैंड और मेघालय का प्रभार सौंपा […]...
दिल्ली/NCR

जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, LG वीके सक्सेना ने CCTV रिश्वत मामले की जांच को दी मंजूरी

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कथित रिश्वत मामले में जेल में बंद सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (POC) अधिनियम के तहत जांच को मंजूरी दे दी है. जैन पर दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने के लिए 571 करोड़ रुपए की परियोजना के सिलसिले में 7 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है. एलजी ने शनिवार को जैन के खिलाफ जांच की मंजूरी के लिए पीओसी अधिनियम, 1998 की धारा 17 ए के तहत मामले को केंद्रीय गृह […]...
देश

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद

Uttarakhand Loksabha
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदरगाम के बाद शनिवार को चिन्नीगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर जोन के एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के यारीपोरा के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में संपर्क स्थापित हो गया है. पुलिस और सुरक्षा बल अपने काम में लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि चिन्नीगाम में सुरक्षा बलों का यह दूसरा ऑपरेशन है, इससे पहले मोदरगाम कुलगाम में भी एक ऑपरेशन चल रहा है. मुठभेड़ में एक जवान हुए शहीद जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों […]...
देश

चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा टैंक ‘जोरावर’, भारतीय सेना में होगा शामिल

Uttarakhand Loksabha
रक्षा अनुसंधान और विकास प्राधिकरण (डीआरडीओ) का हल्के युद्धक टैक जोरावर चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. गुजरात के हजीरा में हल्के युद्धक टैंक जोरावर का शनिवार को परीक्षण शुरू किया गया. लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) लिमिटेड और डीआरडीओ द्वारा संयुक्त रूप से विकसित जोरावर को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) चीन से मुकाबला को तैयार है. इसे लद्दाख में तैनात करने की योजना बनाई जा रही है. डीआरडीओ प्रमुख डॉ. समीर वी कामत ने शुक्रवार को गुजरात के हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो संयंत्र में परियोजना में हुई प्रगति की समीक्षा की. लद्दाख के उच्च ऊंचाई वाले […]...
दिल्ली/NCR

LG ने रिश्वत मामले में सत्येंद्र जैन पर जांच की दी अनुमति, आतिशी ने कहा- अब ये एक और फर्जी केस

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को जेल में बंद पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में जांच की अनुमति दे दी. आप नेता पर दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने की 571 करोड़ रुपये की परियोजना के सिलसिले में 7 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भ्रष्टाचार निवारण (पीओसी) अधिनियम 1998 की धारा 17ए के तहत सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने के डीओवी के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी. वहीं, आप नेता और दिल्ली […]...