22.4 C
Dehradun, IN
May 3, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मनोरंजन

वो अपना दर्द भूल गईं, हिना खान ने बताया कैंसर की खबर सुनकर कैसा था मां का रिएक्शन

Uttarakhand Loksabha
एक मां के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा जरूरी उसके बच्चे होते हैं, जिनपर वो आंच तक नहीं आने देतीं. मां अपने बच्चों के लिए जान तक देने के लिए तैयार रहती हैं. मां ऐसी होती हैं कि अगर उसका बच्चा दर्द में हो, तो वो उसके लिए अपना दर्द भी भूल जाती हैं. ऐसे ही हिना खान की मां भी उनके कैंसर का सुनकर अपने आप को भूल गईं. लेकिन बेटी को हिम्मत देने के लिए उन्होंने खुद को संभाला और बेटी का साथ दिया. हिना ने अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. […]...
खेल

20 छक्के… युवराज सिंह से मिला था ‘लाइसेंस टू KILL’, पाकिस्तान को हराने के बाद पठान भाइयों ने खोला बड़ा राज

Uttarakhand Loksabha
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी जैसे एक से बढ़कर एक सूरमा खिलाड़ी खेल रहे थे. ये वो खिलाड़ी हैं जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दर्ज हैं. खुद इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह भी सिक्सर किंग कहलाते हैं. लेकिन, WCL में पठान भाइयों के तेवर के आगे इन सबका रंग और मिजाज फीका पड़ गया. यूसुफ पठान हों या इरफान पठान दोनों ने छक्के मार-मारकर गर्दा मचा दिया. WCL फाइनल जीतने के बाद जब पठान भाइयों से उनके इस आक्रामक रवैये के बारे में पूछा गया तो उन्होंने […]...
व्यापार

मणि माणिक महंगे किए… क्या इस बार बजट में दिखेगी ‘भगवान राम’ की झलक?

Uttarakhand Loksabha
‘मणि माणिक महंगे किए, सहजे तृण जल नाज, तुलसी सोई जानिए, राम गरीब नवाज’… गोस्वामी तुलसीदास की लिखी ये एक रचना असलियत में अर्थशास्त्र का एक पूरा ज्ञानकोश है. ये बताती है कि एक जननायक अपनी जनता के साथ किस तरह का व्यवहार करता है और किसी देश काल में टैक्स व्यवस्था कैसी रखता है. अब जब देश का बजट 23 जुलाई को पेश होने जा रहा है, तब इस छंद का मतलब समझना और जरूरी हो जाता है. तुलसीदास जी ऊपर बताए छंद में भगवान राम के राज्य की टैक्स व्यवस्था के बारे में बात करते हैं. वह कहते […]...
टेक्नोलॉजी

Earbuds में कम- ज्यादा आती है आवाज? फेंकने से पहले तुरंत करें ये काम

Uttarakhand Loksabha
एक समय के बाद दोनों ईयरबड्स से अलग-अलग या आवाज कम आने का इशू शुरू हो ही जाता है. ऐसे में कई बार ईयरबड्स को फेंकने का मन करता है या इसी से काम चलाना पड़ता है. लेकिन अब आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा, आप ईयरबड्स के साउंड को ठीक कर सकते हैं इसके लिए आपको किसी सर्विस सेंटर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. दोनों ईयरबड्स में एक जैसी आवाज नहीं आती है तो आप इस तरीके से अपने फोन में सेटिंग कर सकते हैं और इस परेशानी को ठीक कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने ईयरबड्स की […]...
धर्म

पूजा में सिर पर रूमाल या तौलिया रखना चाहिए या नहीं? क्या कहते हैं शास्त्र

Uttarakhand Loksabha
अक्सर देखा जा रहा है कि लोग पूजा में बैठते समय रूमाल या तौलिया सिर पर रख लेते हैं. इस बात को लेकर अक्सर पूछा जाता है कि क्या ऐसा करना उचित है? जबकि शास्त्रों में सिर ढकने का निषेध है. हमारे धर्म शास्त्र केवल शौच के समय ही सिर ढकने की सलाह देते हैं. वहीं किसी को प्रणाम करते समय, जप-पूजा ओर हवन करते समय सिर खुला रखने का विधान करते हैं. सनातन धर्म के तमाम शाष्त्रों के मुताबिक पूजा हवन आदि में सिर खुले रहेंगे तो ही अभीष्ठ फल की प्राप्ति होगी. आज इस खबर में हम उन्हीं […]...
उत्तराखण्ड

गोलियों की तड़तड़ाहट और ट्रंप ने कान पर रखा हाथ, बैठे नीचे… देखें हमले का वीडियो

Uttarakhand Loksabha
अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, इसी के चलते अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोगों को पेंसिलवेनिया में संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक से गोलियां चली. गोली चलते ही ट्रंप ने कान को छुआ और फौरन नीचे बैठ गए. गोली की आवाज सुनते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, हर तरफ लोग घबरा गए. स्टेज पर ही नीचे बैठे ट्रंप को फौरन उनके गार्ड ने घेर लिया और उनके इर्द-गिर्द घेरा बनाकर खड़े हो गए. दूसरी तरफ हथियारों के साथ स्कियोरिटी गार्ड तैनात हो गए. ट्रंप ने गोलियां चलने से पहले “मेक अमेरिका ग्रेट […]...
लाइफ स्टाइल

बारिश के मौसम में नहीं होना है बीमार तो इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल

Uttarakhand Loksabha
बारिश के दिनों में फ्लू, बुखार, स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं काफी ज्यादा होती हैं और खासतौर पर बच्चों को वायरल बीमारियां बहुत जल्दी पकड़ती हैं. बारिश होने के बाद धूप निकलने की वजह से मौसम का टेम्परेचर भी बढ़ता घटता रहता है, जिसकी वजह से बीमार होने की संभावना ज्यादा बनी रहती है और इसके अलावा नमी और गंदगी के मिलते ही कई कीटाणु-जीवाणु भी आसानी से पनपने लगते हैं जो सेहत के लिए मुसीबत पैदा कर सकते हैं. इसलिए बारिश के दिनों में डेली रूटीन में कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए. बारिश का मौसम जितना सुहावना होता […]...
उत्तरप्रदेश

रेलवे ट्रैक पर मिली थी लड़की की लाश, पुलिस समझ रही थी सुसाइड… एक Email ने सुलझाई मिस्ट्री

Uttarakhand Loksabha
बरेली पुलिस जिस 15 वर्षीय लड़की की मौत को आत्महत्या का मामला मान रही थी वो मर्डर निकला. उसके प्रेमी ने ट्रेन से धक्का देकर उसकी हत्या की थी. वारदात को अंजाम पश्चिम बंगाल में दिया गया था. इस राज का पर्दाफाश एक रेल यात्री के ई-मेल से हुआ है. पुलिस ने अब आरोपी प्रेमी पर दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ा दी है. मामला बरेली जिले के थाना कैंट क्षेत्र का है. यहां की रहने वाली 15 साल की लड़की 27 जून को लापता हो गई. परिजनों को गांव के रहने वाले एक लड़के पर शक था. […]...
उत्तरप्रदेश

कांग्रेस की नजर आपके मुस्लिम वोट पर… BJP ने अखिलेश को क्यों किया सावधान?

Uttarakhand Loksabha
लखनऊ में बीजेपी की अहम बैठक जारी है. इस दौरान यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव राष्ट्र विरोधियों और राष्ट्रभक्तों के बीच हैं. भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि अगली लड़ाई स्वार्थी, परिवारवादियों और मोदी के परिवार के बीच है. उन्होंने इसे राष्ट्र विरोधियों और राष्ट्रभक्तों, धर्म और अधर्म, तुष्टीकरण और संतुष्टीकरण के बीच की लड़ाई बताया है. चौधरी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा है कि 2027 के चुनाव में विरोधियों को साफ करते हुए बीजेपी […]...
उत्तरप्रदेश

दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं; शादी में रसगुल्ले पर ‘संग्राम’

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले के लिए दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों ओर से खूब लात घूंसे और कुर्सियां चली हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि पुलिस के पहुंचने तक मामला शांत हो गया. हालांकि उस समय तक बारात में मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो बना ली. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं दी […]...