21.7 C
Dehradun, IN
May 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

रेलवे स्टेशन की छत का प्लास्टर झड़कर यात्री पर गिरा, फटा सिर, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के सिर पर छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे में युवक का सिर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन और जीआरपी ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गयी। लेकिन इस काफी इंतजार के बाद एंबुलेंस पहुंची। बताया जा रहा है कि स्टेशन पुनर्विकास का कार्य चल रहा है, जिसके चलते जगह-जगह खुदाई और कटिंग हो रही है इसी वजह से यह प्लास्टर झड़कर गिरा। हादसे में बालाबाई का बाजार निवासी हर्षित गुप्ता घायल हो गया। वह  झांसी जाने […]...
मध्यप्रदेश

PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के ID कार्ड में छात्रों की जाति पूछने पर बवाल…कांग्रेस बोली- पहले धर्म अब जाति के नाम पर बांट रही भाजपा

Uttarakhand Loksabha
झाबुआ: मध्य प्रदेश में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 55 एक्सीलेंस कॉलेजों का शुभारंभ किया था। लेकिन कॉलेज के आईडी कार्ड में छात्रों की जाति पूछे जाने पर बवाल मच गया है। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आपत्ति लेते हुए कहा है कि ‘भाजपा पहले धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही थी, अब आईडी कार्ड में जाति लिखकर जात-पात के नाम पर युवाओं को बांटा जा रहा है। विधायक विक्रांत भूरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x (ट्विटर) पर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का एक आईडी कार्ड पोस्ट कर लिखा […]...
मध्यप्रदेश

विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले बड़ी हलचल, कांग्रेस के संपर्क में ये भाजपा नेता

Uttarakhand Loksabha
श्योपुर : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत के इस्तीफे के बाद विजयपुर विधानसभा सीट खाली हो गई है। जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव होना तय है। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिससे मध्य प्रदेश भाजपा की मुश्किलें खड़ी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे लगातार कांग्रेस से संपर्क बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने की वजह से पूर्व आदिवासी विधायक खासे नाराज है। वहीं […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर से रुठे इंद्र देव को मनाने की कोशिश… सुमित्रा महाजन ने इंद्रेश्वर मंदिर में की विशेष पूजा

Uttarakhand Loksabha
इंदौर: मध्यप्रदेश के कई शहरों में इन दिनों बारिश की बेरुखी देखने को मिल रही है। प्रदेश इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहर इन दिनों बारिश को तरस रहे है, बारिश नहीं होने से खेतों में लगी फसल भी अब सूखने लगी है। साथ ही जमीन की नमी भी लगातार कम हो रही है। ऐसे में किसानों और आम लोगों के माथे पर अब चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है। इसी को देखते हुए इंदौर में रूठे हुए इन्द्रदेव को मनाने का प्रयास किया गया। देश की पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सहित अहिल्या समिति से जुड़े […]...
छत्तीसगढ़

अस्पताल की छत का भरभराकर गिरा प्लास्टर, ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारी घायल

Uttarakhand Loksabha
सरगुजा : सीतापुर विकासखंड के ग्राम गेरसा उप स्वास्थ्य केंद्र में छत का प्लास्टर टूटकर महिला कर्मचारी पर गिर गया। हादसे में ड्यूटी कर रही महिला के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। इधर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो इससे बड़ा हादसा भी होने की संभावना हो सकती है।...
मध्यप्रदेश

MP के छतरपुर में होती है रावण की पूजा, 80 साल के रिटायर्ड शिक्षक ने घर में ही बनाया मंदिर

Uttarakhand Loksabha
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक ऐसा गांव है जहां एक व्यक्ति रावण की पूजा करता है। यह बुजुर्ग कोई और नहीं एक 80 साल का बुजुर्ग जो शिक्षक से रिटायर्ड है और उसने अपने घर में लंकापति रावण का मंदिर बनाया हुआ है। जहां उस मंदिर में 10 सिर वाले रावण की प्रतिमा स्थापित है जिसमें वह हाथ में धनुष-बाण लिए हुए हैं। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रहने वाले 80 साल के दादा/बुजुर्ग रावण के अनन्य भक्त हैं और वह रोज रावण की पूजा करते हैं। इसके लिए बाकायदा उन्होंने अपने घर में एक मंदिर बनवा […]...
मध्यप्रदेश

युवक की हत्या कर शव को खंडहर में फेंका, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी

Uttarakhand Loksabha
छतरपुर: छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत सद्दूपुरा में बीती रात एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात हत्यारों ने 28 वर्षीय हरिराम पटेल पिता लक्मन उर्फ बच्चू पटेल निवासी सद्दूपूरा की हत्या कर शव को खंडहर में फेंक दिया। सुबह गांव के लोग रास्ते से निकले तो खंडहर में शव पड़ा था। ग्रामीणों ने सरपंच मंजू सनत जैन बमीठा को साथ लेकर थाना बमीठा में सूचना दी। बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पक शर्मा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, साथ ही एस एफ एल प्रभारी ने मौका मुआयना कर जांच […]...
उत्तरप्रदेश

युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्त के बाहर, एसपी ऑफिस के बाहर नारेबाजी… जालौन मर्डर केस की कहानी

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक युवक की 11 जुलाई को बेरहमी से हत्या कर दी गई. यहां मोहना गांव में बेतवा नदी के किनारे युवक की लाश मिली थी. मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने एक शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. लेकिन उसकी भी पुलिस कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. अन्य 4 आरोपी फरार चल रहे हैं. मृतक की पत्नी, मां और भाई ने देर रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की. साथ ही आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के […]...
देश

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के बीच DGP पर बरसीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा जवान शहीद

Uttarakhand Loksabha
‘देश भर से जवान अपनी ड्यूटी के लिए कश्मीर आते हैं, लेकिन ताबूतों में वापस चले जाते हैं‘…ये कहना है पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का. जम्मू संभाग के डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हो रही मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार शहीद हो गए. जवानों की शहादत को लेकर पीडीपी प्रमुख ने नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि अगर सरकार कहती है कि आतंकवाद खत्म हो रहा है तो जम्मू में ये सब क्या हो रहा है , इतने लोग क्यों मारे जा रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि इसके लिए […]...
उत्तरप्रदेश

न चलेगा बुलडोजर, न लगानी होगी डिजिटल अटेंडेंस…. बैकफुट पर योगी सरकार, देनी पड़ी राहत

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के सरकारी शिक्षकों और राजधानी लखनऊ के निवासियों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया. एक ओर जहां शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस पर दो महीने की रोक लग गई तो लखनऊ के पंतनगर में बुलडोजर के पहिए थम गए. ये रोक अदालत ने नहीं, योगी सरकार ने खुद लगाई है. यानी 24 घंटे के अंदर सरकार ने यूपी के लोगों को दो बड़ी राहत दी है. हालांकि ये राहत लोगों को ऐसे ही नहीं मिली है, इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी. गुहार लगानी पड़ी. ये लोगों का दबाव ही था जिसकी वजह से सरकार बैकफुट […]...