25.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

बिजली का तार डालने को लेकर हुआ विवाद, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर किया कुल्हाड़ी से हमला

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर बीती रात को गांव के दो व्यक्ति संजय रजक और नवाब रजक में विवाद हो गया घटना विजयगढ़ गांव की है। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि नवाब रजक ने अपने बेटे के साथ मिलकर घर के दरवाजे पर खड़े संजय रजक पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने के लिए संजय का भाई पहुंचा तो उसको भी लाठी से पीट दिया। आपको बता दें कि नवाब रजक ने अपने बेटे के साथ मिलकर संजय पर कुल्हाड़ी से हमला किया था

इसके बाद गंभीर अवस्था में घायल संजय रजक और उसका भाई बंटी को अस्पताल लेकर अन्य परिजन पहुंचे। पोरसा अस्पताल में डॉक्टर ने संजय रजक की हालत को गंभीर देखते हुए मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया संजय के सिर में 6 टांके आए हैं। मुरैना जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने संजय रजक और बंटी को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर लिया है, वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। महुआ थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

सुरक्षा के घेरे में 70 साल पुराना चंबल पुल, 24 घंटे तैनात रहते हैं जवान, भारी वाहनों पर लगा प्रतिबंध

Uttarakhand Loksabha

इंदौर में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम हुई अलर्ट, शहर में ड्रोन से सर्वे, 450 से ज्यादा लार्वा साइट चिन्हित

Uttarakhand Loksabha

भाजपा ने पूर्व कांग्रेस विधायक को अमरवारा विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया

Uttarakhand Loksabha