15.1 C
Dehradun, IN
March 3, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

बैतूल जिले में 24 घंटे में दो इंच वर्षा, सतपुड़ा जलाशय के 11 गेट खोले

 बैतूल। जिले में शनिवार रात से शुरू हुई तेज वर्षा रविवार सुबह सात बजे तक जारी रही। पिछले 24 घंटे में जिले में कुल 46.8 मिली वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा शाहपुर विकासखंड में 156 मिमी दर्ज की गई है।

सतपुड़ा का जलस्तर बढ़ा

तेज वर्षा से सारनी में सतपुड़ा जलाशय का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। जिसके कारण रविवार सुबह सात बजे 14 में से 11 गेट 10 फीट की ऊंचाई तक खोल दिए गए। दो घंटे बाद सुबह नौ बजे चार गेट बंद कर दिए गए और सात गेट खुले रखकर पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। 1433 फीट जल भराव की क्षमता वाले सतपुड़ा जलाशय में जल स्तर वर्तमान में 1430 फीट पर रखा जा रहा है। सतपुड़ा जलाशय क्षेत्र में 24 घंटे में 230 मिली वर्षा दर्ज की गई है।
भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल जिले में शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक 46.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। बैतूल विकासखंड में 37.4 मिमी, घोड़ा डोंगरी में 64 मिमी, चिचोली में 32 मिमी, शाहपुर में 156 मिमी, मुलताई में 26 मिमी, प्रभात पट्टन में 19.5, आमला में 47, भैंसदेही में 37, आठनेर में 14.2 और भीमपुर में 35 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में इस सीजन में अब तक 341.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 411.2 मिमी वर्षा हुई थी।

Related posts

वाट्सएप पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक फरार

Uttarakhand Loksabha

दिल दहलाने वाली घटना, पति ने लाठी से पीट-पीट कर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट..

Uttarakhand Loksabha

पैसों के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दिन में कार गिरवी रखकर रात में चुरा लेते थे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha