24 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव, फायरिंग, हंगामा और फिर जाम

मुरैना। जौरा तहसील के बागचीनी चौखट्टा के पास उरहेड़ी गांव में जमीन पर कुछ प्रभावशालियों का कब्जा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजस्व व पुलिस प्रशासन की टीम इस अतिक्रमण को हटाने पहुंची, इसी दौरान अतिक्रमकारियों ने हंगामा करते हुए पथराव शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस को लाठिया भांजनी पड़ीं। इस विवाद में फायरिंग की सूचना है, लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना को नकारा है।

हंगामे के बाद तीन महिलाओं को सड़क पर लिटाकर जाम लगा दिया। बताया गया कि हंगामे व फायरिंग में दो महिलाआें की मौत हो गई लेकिन बागचीनी थाना प्रभारी राजकुमार परमार ने बताया, कि सभी महिलाएं स्वस्थ हैं। वहीं कुछ लोगाें का कहना है, कि एक महिला की मौत हो चुकी है। अभी भी चक्काजाम लगा है। हालांकि इस मामले में अभी तक प्रशासन या पुलिस के अफसर कुछ नहीं बोल रहे हैं। मौके पर स्थिति तनाव पूर्ण है।

Related posts

पंजाब केसरी की खबर पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, कांग्रेस ने किया सवाल – सोम डिस्टलरीज पर मेहरबानी.. यह रिश्ता क्या कहलाता है?

Uttarakhand Loksabha

जबलपुर में छह सीटर एयरक्राफ्ट का वाटर कैनन से स्वागत, एक माह तक विशेष छूट

Uttarakhand Loksabha

स्कूल की राह भी नहीं आसान, 500 मीटर के कीचड़ भरे रास्ते से जाते हैं बच्चे

Uttarakhand Loksabha