19.9 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

जबलपुर में दो ट्रकों में हुई जोरदार भिड़ंत जिंदा जला ड्राइवर, तेज धमाके के साथ लग गई आग

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इसके बाद तेज धमाका हुआ और दोनों ट्रक में आग लग गई, इस हादसे में एक ड्राइवर जिंदा जल गया। दूसरे ट्रक के ड्राइवर को मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है, यहां पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है, यह घटना शनिवार रात की है। यह घटना बरेला की है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ही ट्रक तेज रफ्तार में थे और टकरा गए अभी घायल ट्रक ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी और ट्रक में कितने लोग मौजूद थे इसका भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ट्रक गेहूं लेकर शनिवार की रात को मंडला की तरफ जा रहा था और दूसरा ट्रक लोहे के पट्टे लेकर रायपुर से जबलपुर आ रहा था, बरेला क्षेत्र में दोनों ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

देखते ही देखते दोनों ट्रकों में आग लग गई थी ट्रक के अंदर फंसे एक ड्राइवर को तो लोगों ने बाहर निकाल कर बचा लिया लेकिन दूसरा ड्राइवर ट्रक के अंदर ही जिंदा जल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और फायर ब्रिगेड को दी गई, इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

Related posts

किशोरी को बड़ी मां ने स्पा सेंटर में बेचा… 1 माह तक करवाया देह व्यापार, यह कहानी भी आई सामने

Uttarakhand Loksabha

दिल्‍ली से आई महिला ने भाजपा नेता, होटल मालिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, नेता बोले- 64 की उम्र में ऐसा काम क्‍यों करुंगा

Uttarakhand Loksabha

कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर पद के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर जिला अस्पताल पहुंचा युवक, ऐसे पकड़ा गया

Uttarakhand Loksabha