23.2 C
Dehradun, IN
September 1, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तरप्रदेश

मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

उत्तर प्रदेश के बरेली में मनचलों के हौंसले इतने ज्यादा बुलंद हैं कि उन्होंने महिला सिपाही के साथ भी बदसलूकी करने की कोशिश की. लेकिन इस बार उनकी एक भी न चली उल्टा महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें उनकी इस हरकत के लिए एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. दरअसल, कार सवार दबंगो में शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ की. इसकी सूचना मिलने पर पहुंची महिला सिपाही के साथ भी की छेड़छाड़ करने की कोशिश की. जब उन्होंने विरोध किया तो मनचलों ने गंदी-गंदी गालियां दी.

दबंगों की महिला पुलिस पर एक भी न चली और उन्होंने जमकर मनचलों की पिटाई की. वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस ने दो दबंगो को गिरफ्तार कर लिया है. 3 आरोपी मौके से फरार हो गये हैं. वहीं गिरफ्तारी के दौरान महिला सिपाही घायल थोड़ी घायल भी हो गईं. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा कर लिया है. फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम बना दी है.

पकड़े गए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

प्रेम नगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर कार सवार दबंगों ने शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ की. वहीं मौके पर पहुंची महिला सिपाही से कार सवार मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी. दबंगों की गिरफ्तारी के दौरान महिला सिपाही घायल हो गईं. घायल महिला सिपाही को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया और मौके से दो मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर पर दबंग राहुल और सनी और अज्ञात के खिलाफ धारा 296,121 (2),115 (2) और 132 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. बाकी कुछ आरोपी मौके से फरार हैं.

वहीं पूरे मामले में सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

टारगेट सीएम की कुर्सी और सियासत लोकसभा, अखिलेश ने लखनऊ को छोड़कर दिल्ली को क्यों चुना?

Uttarakhand Loksabha

यूपी का पूर्वांचल बना 2024 का अंतिम द्वार, 13 सीटों पर एनडीए या इंडिया गठबंधन, किसका होगा बेड़ा पार?

Uttarakhand Loksabha

हाथरस भगदड़ में लापरवाही के लिए क्या सिर्फ आयोजक ही जिम्मेदार? क्या कहता है कानून

Uttarakhand Loksabha