31.6 C
Dehradun, IN
April 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर: टीआई के केबिन में सिगरेट पीता दिखा युवक, पुलिस विभाग मचा हड़कंप

इंदौर:  इंदौर में एक युवक का टीआई के केबिन में सिगरेट पीते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

दरअसल ये वीडियो इंदौर के जूनि इंदौर थाने का है। जहां एक युवक थाना में आता है और बेखौफ टीआई के केबिन में घुस जाता है। वह बड़े मजे से सिगरेट का धुंआ उड़ाता नजर आ रहा है। वीडीओ में युवक अपने आप को डीएसपी बता रहा है और थाने का दौरा करने की बात कहता नजर आ रहा है और सिगरेट पीकर बड़े ही आराम से थाने से निकल जाता है। वायरल वीडियो की जानकारी जैसे ही पुलिस के बड़े अधिकारियों को लगती है तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच जाता है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवक को पकड़ लिया गया है। उससे और उसके घरवालों से पूछताछ में पता चला कि युवक मानसिक रोग से पीड़ित है जिसके इलाज के कागज़ भी घरवालों ने पुलिस को दिखाए। वही पुलिस ने भी युवक को समझाइश के बाद  छोड़ दिया है लेकिन इस घटना से पुलिस थाने की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं।

Related posts

उत्तर प्रदेश में दुल्हन की हत्या करने वाले प्रेमी ने मुरैना में किया सुसाइड, फांसी लगाकर दी जान..

Uttarakhand Loksabha

दिल्ली में अंचल का वजन घटेगा, सिंधिया का बढ़ना तय

Uttarakhand Loksabha

खदान में भरे पानी में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में मची चीख पुकार

Uttarakhand Loksabha